ये है मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने का सबसे 'लकी डे!' नवरात्रि के इस दिन सबसे ज्यादा हुई रजिस्ट्री,जानिए वजह

Navratri Housing Sales: नवरात्रि के मौके पर घर खरीदारों ने जमकर प्रॉपर्टी की शॉपिंग की है. नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में नवराक्षि में 6238 प्रॉपर्टीज रजिस्टर हुई है. यहा पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है.
ये है मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने का सबसे 'लकी डे!' नवरात्रि के इस दिन सबसे ज्यादा हुई रजिस्ट्री,जानिए वजह

Navratri Housing Sales: नवरात्रि के मौके पर मुंबई में घर खरीदारों ने जमकर घरों की शॉपिंग की है. ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक चले 10 दिनों के त्योहारी सीजन में मुंबई में कुल 6238 प्रॉपर्टीज रजिस्टर हुई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा है. दिलचस्प बात है कि दैनिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि नवरात्रि का चौथा दिन संपत्ति खरीदने के लिए सबसे शुभ साबित हुआ है.

587 करोड़ रुपए का रेवेन्यू

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नवरात्रि में हुई प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में राज्य के खजाने में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. इसमें कुल 587 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जमा हुआ है.

942 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन

  • रिपोर्ट के मुताबिक नवरात्रि के चौथे दिन सबसे ज्यादा 942 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन किया गया है. इसके अगले यानी पांचवें दिन उत्साह बना रहा और 934 प्रॉपर्टीज पंजीकृत हुई.
  • स्थिर ब्याज दरें, घर खरीदारों के लिए बेहत सामर्थ्य और प्रीमियम संपत्तियों में बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को बढ़ावा दिया है. इसके अलावा श्राद्ध पक्ष का पहले खत्म हो जाना भी एक महत्वपूर्ण कारण रहा. इससे नवरात्रि के दौरान बिक्री को गति मिली थी.

मुंबई का हाउसिंग मार्केट मजबूत

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और एमडी शिशिर बैजल के मुताबिक, " मुंबई के हाउसिंग मार्केट ने एक बार फिर अपना लोहा मनवा लिया है."

श्राद्ध पक्ष के दौरान 3368 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन

  • नवरात्रि 2025 के दौरान 6238 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हाल के वर्षों में सबसे अच्छा त्योहारी प्रदर्शन है. यह उछाल घर खरीदारों के मजबूत विश्वास को दर्शाता है.
  • श्राद्ध के दौरान प्रॉपर्टी मार्केट धीमा माना जाता है लेकिन, इस साल मुंबई में यह धारणा टूट गई. श्राद्ध पक्ष 2025 के दौरान भी कुल 3368 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन हुआ है.
  • दैनिक औसत रजिस्ट्रेशन भी पिछले साल के 292 से बढ़कर 306 हो गया, जो 5 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है. रेवेन्यू कलेक्शन में भी 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. यह 2024 के 219 करोड़ रुपए के मुकाबले 265 करोड़ रुपए पहुंच गया.

नवरात्रि 2025 के दौरान दैनिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन

दिनरजिस्ट्रेशन (यूनिट)

राजस्व (करोड़ रुपये में)

दिन 168563
दिन 267464
दिन 365060
दिन 494283
दिन 593483
दिन 628024
दिन 7उपलब्ध नहीं0
दिन 860656
दिन 973881
दिन 1072972

10 साल का सबसे अच्छा सितंबर

कुल मिलाकर नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो मुंबई के हाउसिंग मार्केट ने एक बार फिर अपनी ताकत साबित कर दी है. नवरात्रि 2025 के दौरान 6238 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन हाल के वर्षों में सबसे अच्छा त्योहारी प्रदर्शन है. 587 करोड़ रुपए का मजबूत रेवेन्यू कलेक्शन इस बात की पुष्टि करता है कि खरीदारों की भावना फिलहाल सकारात्मक बनी हुई है, जो रेजिडेंशियल मार्केट में भविष्य की गति के लिए एक मजबूत आधार स्थापित करती है. यह सितंबर घर खरीदने के मामले में पिछले 10 साल का सबसे अच्छा सितंबर बन गया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: मुंबई में नवरात्रि 2025 के दौरान कुल कितनी प्रॉपर्टी रजिस्टर हुईं?

जवाब: नवरात्रि 2025 के 10 दिनों में मुंबई में कुल 6,238 संपत्तियां पंजीकृत की गईं.

सवाल: नवरात्रि के किस दिन सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए?

जवाब: नवरात्रि के चौथे दिन सबसे ज्यादा 942 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ.

सवाल: इस अवधि में सरकार को स्टांप ड्यूटी से कितना राजस्व मिला?

जवाब: इन रजिस्ट्रेशन से राज्य सरकार को कुल 587 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.

सवाल: पिछले साल की तुलना में रजिस्ट्रेशन में कितनी वृद्धि हुई?

जवाब: पिछले साल की नवरात्रि की तुलना में इस साल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की वृद्धि दर्ज की गई.

VIDEO: 1 अक्टूबर से RBI के नए बैंकिंग नियम, EMI और गोल्ड लोन में राहत

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6