डेटा सेंटर के दम पर मुंबई के ये इलाके बने हॉटस्पॉट, ताबड़तोड़ हुई जमीन की खरीद, मेट्रो-एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी

नवी मुंबई देश का प्रमुख डेटा सेंटर का कॉरिडोर बनकर उभर रहा है. यही वजह है कि डेटा सेंटर ऑपरेटर्स ताबड़तोड़ जमीन खरीद रहे हैं. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
डेटा सेंटर के दम पर मुंबई के ये इलाके बने हॉटस्पॉट, ताबड़तोड़ हुई जमीन की खरीद, मेट्रो-एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी

नवी मुंबई में डेटा सेंटर बूम (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बूम से डेटा सेंटर पर बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं. यही कारण है कि भारत का डेटा सेंटर मार्केट नए सुपर साइकिल में एंट्री ले चुका है, इसका सीधा असर मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट पर दिख रहा है. AI और क्लाउड की बेतहाशा डिमांड के बीच, नवी मुंबई और चांदीवली अब देश के प्रमुख डेटा सेंटर कॉरिडोर के तौर पर उभर रहे हैं. इन इलाकों में हाइपरस्केल डिप्लॉयमेंट की रेस जीतने के लिए डेटा सेंटर ऑपरेटर्स ताबड़तोड़ जमीन खरीद (लैंड बैंकिंग) कर रहे हैं. नवी मुंबई की अटल सेतु, एयरपोर्ट और मुंबई मेट्रो से डायरेक्ट कनेक्टिविटी है, जिससे यह इलाका पहले ही हॉटस्पॉट के तौर पर उभर रहा है.

अकेले मुंबई के पास 47% डेटा सेंटर क्षमता

नाइट फ्रैंक इंडिया की डेटा सेंटर मार्केट अपडेट 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कुल लाइव डेटा सेंटर क्षमता का 47 फीसदी हिस्सा अकेले मुंबई के पास है.

766.6 मेगावॉट का पहुंचा लाइव आईटी लोड

  • रिपोर्ट के मुताबिक, हाइपरस्केल डिप्लॉयमेंट की डेडलाइन को पूरा करने के लिए डेटा सेंटर ऑपरेटर्स नवी मुंबई और चांदीवली में लैंड बैंकिंग कर रहे हैं, क्योंकि ये इलाके प्रमुख डेवलपमेंट कॉरिडोर के तौर पर उभर रहे हैं.
  • नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, लाइव आईटी लोड 2025 के अंत तक 766.6 मेगावॉट तक पहुंच गया है, जिसके 2027 तक 866 मेगावाट होने का अनुमान है.
  • मुंबई की यह अहमियत उसके सघन फाइबर इकोसिस्टम और इंटरनेशनल समुद्री केबल लैंडिंग की डेंसिटी के कारण है.

भारत के प्रमुख शहरों में लाइव डेटा सेंटर क्षमता (MW)

बाजार2025 (MW)2016 (MW)ग्रोथ (CAGR)
मुंबई766.696.826%
चेन्नई191.527.424%
नई दिल्ली174.522.326%
बेंगलुरु169.577.69%

एशिया की डेटा सेंटर कैपिटल नवी मुंबई

डेवलपर के संघ CREDAI और CRE Matrix की नवी मुंबई राइजिंग रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मिलियन स्क्वायर फीट के पाइपलाइन प्रोजेक्ट के आधार पर नवी मुंबई 2035 तक 3400 से ज्यादा मेगावाट की क्षमता के साथ एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैपिटल बनने जा रहा है.

628 मेगावॉट आईटी ऑपरेशनल क्षमता

  • नवी मुंबई फिलहाल 628 मेगावाट ऑपरेशनल आईटी लोड क्षमता के साथ भारत का सबसे बड़ा और एशिया का तीसरा सबसे बड़ा डेटा सेंटर हब बन गया है.
  • नवी मुंबई में स्थित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड (MTHL) यानी अटल सेतु ने दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी महज 30 मिनट कर दी है.
  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और CBD बेलापुर-पेंढर लाइन जैसी मेट्रो कनेक्टिविटी इस क्षेत्र की वैल्यू को कई गुना बढ़ा रही है.

Data Centre

सोर्स: CREDAI, CRE Matrix

रेजिडेंशियल लॉन्चिंग ने छुआ 14 तिमाहियों का उच्चतम स्तर

कुशमैन एंड वेकफील्ड की 2026 की पहली तिमाही रेजिडेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में नई रेजिडेंशियल यूनिट्स की लॉन्चिंग 14 तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.

MMR में 10% का इजाफा

  • नवी मुंबई में 2026 की पहली तिमाही के दौरान 3,341 नई रेजिडेंशियल यूनिट्स लॉन्च हुई हैं, जो शहर की कुल सप्लाई का लगभग 17 फीसदी है.
  • PropTiger की रियल इनसाइट्स के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) की हाउसिंग सप्लाई में पिछली तिमाही की तुलना में 10% का मजबूत इजाफा हुआ है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक, बेहतर अर्बन प्लानिंग और कम भीड़भाड़ के बावजूद, नवी मुंबई-नॉर्थ अभी भी कोर मुंबई के माइक्रो मार्केट्स की तुलना में 20 से 30 फीसदी सस्ता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 डेटा सेंटर क्या होते हैं?

डेटा सेंटर बड़े सर्वर और नेटवर्क का एक फिजिकल हब होते हैं, जहां इंटरनेट, क्लाउड और ऐप्स का सारा डिजिटल डेटा स्टोर, प्रोसेस और मैनेज किया जाता है.

Q2 डेटा सेंटर कैसे काम करते हैं?

डेटा सेंटर भारी मात्रा में बिजली, तेज इंटरनेट फाइबर और मजबूत कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए 24 घंटे सातों दिन डेटा को सुरक्षित और चालू रखते हैं.

Q3 डेटा सेंटर बनने से प्रॉपर्टी के दामों में कैसे बढ़ोतरी होती है?

डेटा सेंटर के कारण इलाके में 24 घंटे बिना रुके बिजली और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं आती हैं, जिससे प्रॉपर्टी की मांग और कीमत दोनों में बढ़ोतरी होती है.

Q4 हाइपरस्केल डिप्लॉयमेंट क्या होता है?

हाइपरस्केल डिप्लॉयमेंट गूगल, अमेजन या माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी क्लाउड कंपनियों द्वारा अपनी बढ़ती स्टोरेज जरूरतों के हिसाब से बड़े और स्केलेबल डेटा सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया है.

Q5 लैंड बैंकिंग का मतलब क्या होता है?

कंपनियां या फिर कोई बिल्डर भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स बनाने या निवेश के लिए आज ही बड़े पैमाने पर जमीन खरीदकर उसे अपने पास सुरक्षित रख लेते हैं, उसे लैंड बैंकिंग कहते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6