&format=webp&quality=medium)
Mumbai Flat Size (Pic Credit: Pexels)
मायानगरी मुंबई में घर खरीदारों की पसंद तेजी से बदल रही है. इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रार (IGR) द्वारा जारी मुंबई (BMC एरिया) के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डेटा, जिसकी नाइट फ्रैंक इंडिया ने समीक्षा की है, उसमें नया पैटर्न उभरकर सामने आया है. नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक मुंबईकरों की पहली पसंद 500 से 1000 स्क्वायर फीट वाले घर है. फरवरी 2026 में कुल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सबसे ज्यादा यानी 45 फीसदी हिस्सेदारी इन्हीं साइज के घरों की रही है.
नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक फरवरी 2026 में मुंबई में कुल 12,848 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है. यह बीते 14 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इसमें 81% हिस्सेदारी 1000 sqft तक के घरों की रही है.
नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के पैटर्न को नोटिस करें तो भी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के मामले में 1000 वर्ग फुट का वर्चस्व कायम है. जनवरी 2026 में 100 वर्ग फुट तक के घरों का कुल रजिस्ट्रेशन में 83 फीसदी योगदान रहा है.
नवंबर, दिसंबर, जनवरी का पैटर्न
500 से 1000sqft के घर भले ही मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट की वॉल्यूम को ड्राइव कर रहे हैं. हालांकि, बड़े घरों की मांग पर इससे फर्क नहीं पड़ा है. फरवरी 2026 में 1,000 से 2,000 वर्ग फुट के घरों की हिस्सेदारी 15 फीसदी गई है. दूसरी तरफ 2000 वर्ग फुट से बड़े घरों के शेयर में 4 फीसदी की हिस्सेदारी रही है. घरों की बिक्री और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन महाराष्ट्र सरकार के खजाने में 1,118 करोड़ रुपए बतौर स्टांप ड्यूटी जमा हुए हैं. यह पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है.