नवरात्रि में मुंबईकरों ने भर दी तिजोरी, हर दिन बिके 624 घर! स्टाम्प ड्यूटी से हुई ₹587 करोड़ की बंपर कमाई

Festive Season Housing Sales: फेस्टिव सीजन रियल एस्टेट मार्केट के लिए कई अच्छी खबर लाया है. फेस्टिव सीजन में घर खरीदारों ने जमकर घरों की शॉपिंग की है. इससे सरकारी तिजोरी भी भरी है.
नवरात्रि में मुंबईकरों ने भर दी तिजोरी, हर दिन बिके 624 घर! स्टाम्प ड्यूटी से हुई ₹587 करोड़ की बंपर कमाई

Festive Season Housing Sales: इस साल त्योहारों के मौसम में मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट के लिए बंपर गुड न्यूज लेकर आया है. नवरात्रि के नौ दिन और विजय दशमी पर मुंबई में 6,238 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ है, यह पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी से ज्यादा है. इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से सरकार के खजाने में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. स्टांप ड्यूटी में सालाना आधार पर 17 फीसदी ज्यादा कमाई हुई है. दिलचस्प बात यह है कि इस साल नवरात्रि, चंद्र कैलेंडर के एक दुर्लभ संयोग के कारण 9 की बजाय 10 दिनों की थी.

587 करोड़ रुपए का रेवेन्यू

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया (Knight Frank India) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 22 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चले नवरात्रि के त्योहार के दौरान प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से राज्य सरकार ने 587 करोड़ रुपए का रेवेन्यू इक्ट्ठा किया है.

  • पिछले साल नवरात्रि में हुई 502 करोड़ रुपए की कमाई से 17 फीसदी ज्यादा है. आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान शहर में हर दिन औसतन 624 संपत्तियां रजिस्टर हुईं है.
  • पिछले साल नवरात्रि में हर दिन औसत 578 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था. सबसे व्यस्त दिन नवरात्रि का चौथा दिन था. वहीं, सबसे धीमा छठा दिन था.

नवरात्रि में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और रेवेन्यू का ट्रेंड

अवधिकुल रजिस्ट्रेशन (यूनिट)सालाना बदलाव (%)कुल राजस्व (करोड़ रु में)

सालाना बदलाव (%)

नवरात्रि 20234,594-436-
नवरात्रि 20245,19913%50215%
नवरात्रि 20256,23820%58717%

इस कारण हुई जमकर खरीदारी

नवरात्रि में बाजार में आई तेजी के पीछे कई कारण है. नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिशिर बैजल के मुताबिक, "मुंबई के हाउसिंग मार्केट ने एक बार फिर अपनी ताकत साबित की है."

त्योहारी कैलेंडर ने निभाई अहम भूमिका

  • बकौल शिशिर बैजल, "स्थिर ब्याज दरें, बेहतर होती अफोर्डेबिलिटी और हालिया जीएसटी सरलीकरण ने घर खरीदारों के विश्वास को बनाए रखा है."
  • इस साल त्योहारी कैलेंडर में बदलाव ने भी अहम भूमिका निभाई है. श्राद्ध पक्ष (7 से 21 सितंबर) इस बार जल्दी खत्म हो गया है. इससे नवरात्रि के लिए पूरा समय मिल गया और बिक्री की रफ्तार बढ़ गई.

1 दशक का सबसे बेहतरीन सितंबर

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट से ये साफ है कि कुल मिलाकर, सितंबर 2025 का महीना 12,070 रजिस्ट्रेशन के साथ पिछले 1 दशक का सबसे बेहतरीन सितंबर साबित हुआ है. तेजी के पीछे मुख्या कारण स्थिर ब्याज दरें, लोगों की बढ़ती खरीदने की क्षमता और प्रीमियम संपत्तियों के प्रति बढ़ता उत्साह मुख्य कारण रहे.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: नवरात्रि 2025 में मुंबई में कितनी प्रॉपर्टी रजिस्टर हुईं?

जवाब: नवरात्रि 2025 के 10 दिनों में मुंबई में कुल 6,238 संपत्तियां रजिस्टर हुईं, जो पिछले साल से 20% ज्यादा हैं.

सवाल: इस दौरान सरकार को स्टांप ड्यूटी से कितना राजस्व मिला?

जवाब: इस अवधि में सरकार को स्टांप ड्यूटी से ₹587 करोड़ का राजस्व मिला, जो पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है.

सवाल: इस साल नवरात्रि में बिक्री बढ़ने का मुख्य कारण क्या था?

जवाब: इसके मुख्य कारण स्थिर ब्याज दरें, घर खरीदारों का सकारात्मक माहौल और श्राद्ध पक्ष का जल्दी खत्म होना था, जिससे नवरात्रि में बिक्री के लिए ज्यादा समय मिला.

सवाल: इस साल नवरात्रि कितने दिनों की थी?

जवाब: चंद्र कैलेंडर के एक दुर्लभ संयोग के कारण इस साल नवरात्रि का त्योहार 9 की बजाय 10 दिनों का था.

सवाल: क्या 'श्राद्ध' के दौरान भी प्रॉपर्टी की बिक्री हुई थी?

जवाब: हां, इस साल श्राद्ध के दौरान भी पिछले साल के मुकाबले ज़्यादा प्रॉपर्टी रजिस्टर हुईं, कुल 3,368 यूनिट्स की रजिस्ट्री हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6