&format=webp&quality=medium)
देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों एक अजीब सी सुस्ती या फिर कहें अजीब सा ट्रेंड देखने को मिल रहा है. भारत की आर्थिक राजधानी में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोग बिल्डर्स के ऑफिस और साइट्स पर आ तो रहे हैं, लेकिन सौदे को अंतिम रूप देने से कतरा रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड की एक हालिया चैनल चेक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में ग्राहकों की फुटफॉल तो स्थिर बनी हुई है, लेकिन बिक्री में कन्वर्जन बहुत कम है.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में ग्राहक घर खरीदने के फैसले को टाल रहे हैं. जुलाई और अगस्त 2025 के आंकड़ों के विश्लेषण से ये सच्चाई सामने आई है.
रेडी-टू-मूव फ्लैट्स को प्राथमिकता
ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक घर खरीदारों को अब फ्लैट्स की बिक्री के लिए बड़े ऑफर्स चाहिए. यही वजह है कि बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बिल्डर्स को कई तरह के प्रलोभन देने पड़ रहे हैं.
इंतजार करने के मूड में ग्राहक
| पैमाना (Metric) | मुंबई (MMR) रियल एस्टेट बाजार की स्थिति |
| ग्राहकों की पूछताछ | स्थिर बनी हुई है |
| बिक्री में रूपांतरण | बहुत कम है |
| खरीद का फैसला | ग्राहक फैसला टाल रहे हैं |
| पसंदीदा प्रॉपर्टी | रेडी-टू-मूव घरों की मांग ज्यादा है |
ब्रोकरेज के मुताबिक गणपति के बाद श्राद्ध शुरू हो गया है, जिसमें आमतौर पर लोग कोई भी खरीदारी करने से बचते हैं. इसलिए, अक्टूबर से शुरू होने वाली तिमाही पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है, जब नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च होने की उम्मीद है. यह सुस्ती केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे आईटी हब में रियल एस्टेट मार्केट काफी मजबूत है और वहां अच्छी सेल हुई है. इसके अलावा नोएडा और NCR में नोएडा में डिमांड अच्छी बनी हुई है, जबकि गुरुग्राम में सेल कम होने से कीमतों पर दबाव है.
सवाल: मुंबई में प्रॉपर्टी बाजार का मौजूदा हाल क्या है?
जवाब: मुंबई में लोग घर देखने तो आ रहे हैं, लेकिन खरीदारी बहुत कम हो रही है, जिससे बाजार में सुस्ती है.
सवाल: मुंबई के ग्राहक किस तरह के घर खरीदना पसंद कर रहे हैं?
जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक निर्माणाधीन घरों के बजाय पूरी तरह से तैयार (रेडी-टू-मूव) घर खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
सवाल: क्या बिल्डरों को बिक्री के लिए कोई छूट देनी पड़ रही है?
जवाब: हां, बिक्री बढ़ाने के लिए बिल्डरों को स्टाम्प ड्यूटी माफ करने या आसान पेमेंट प्लान जैसे बड़े ऑफर्स देने पड़ रहे हैं.
सवाल: मुंबई के अलावा दूसरे शहरों में रियल एस्टेट का क्या हाल है?
जवाब: बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों में रियल एस्टेट बाजार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और वहां अच्छी मांग है.
सवाल:बाजार में इस सुस्ती का क्या कारण हो सकता है?
जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहक खरीद का फैसला टाल रहे हैं और शायद सही समय या बेहतर डील्स का इंतजार कर रहे हैं.