&format=webp&quality=medium)
मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में मई 2026 में 12,315 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियों के साथ पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
Mumbai Property Registration: सपनों के शहर मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट से एक बड़ी और चौंकाने वाली एक रिपोर्ट सामने आ रही है. मई 2026 में मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का ग्राफ पिछले 14 सालों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. एनआई पर रियल एस्टेट कंसल्टेंसी 'नाइट फ्रैंक इंडिया' द्वारा महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन और स्टांप विभाग (IGR) के आंकड़ों के विश्लेषण किया गया है, जिसके अनुसार, मई महीने में कुल 12,315 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं. यह आंकड़ा मुंबई के आवासीय बाजार में खरीदारों की जबरदस्त मांग को पेश करता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले साल यानी मई 2025 में 11,565 रजिस्ट्रियां हुई थीं, जिसे इस साल के 12,315 के आंकड़े ने पीछे छोड़ दिया है. नाइट फ्रैंक इंडिया के विश्लेषण में कहा गया है कि मई 2026 का यह वॉल्यूम पिछले 14 सालों में मई महीने के लिए सबसे अधिक है, जिसने मई 2025 के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे कर दिया है.
यह भी पढ़ें: यूपी में मिडिल क्लास को झटका, 11% तक महंगी हुई आवास विकास की जमीन, पर आधे रेट में मिल रहे रेडी टू मूव फ्लैट!
मई महीने में केवल रजिस्ट्रियों की संख्या ही नहीं बढ़ी, बल्कि राज्य सरकार की कमाई भी शानदार रही. रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने के दौरान स्टांप ड्यूटी से 1,051 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व (Stamp Duty Revenue) इकट्ठा हुआ है.
हालांकि, एक दिलचस्प बात यह रही कि जहां रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ी, वहीं स्टांप ड्यूटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट भी दिखाई दी है है. नाइट फ्रैंक ने इसका श्रेय ट्रांजेक्शन मिक्स (सौदों के प्रकार) में आए बदलाव को दिया है.
अगर महीने-दर-महीने (MoM) के आधार पर तुलना करें, तो अप्रैल 2026 के मुकाबले मई में रजिस्ट्रेशन में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है. वहीं, इसी अवधि के दौरान स्टांप ड्यूटी कलेक्शन में भी 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.
मार्केट के इस शानदार प्रदर्शन पर नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा, मुंबई का रेजिडेंशियल मार्केट लगातार मजबूती दिखा रहा है. मई 2026 ने पिछले एक दशक से अधिक समय में इस महीने के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन किया है.
उन्होंने आगे कहा कि रजिस्ट्रेशन की यह स्थिर संख्या शहर के हाउसिंग मार्केट में खरीदारों के भरोसे और एंड-यूज़र की गहरी मांग को दिखाती है. बैजल के अनुसार, बाजार के बुनियादी पहलू (Fundamentals) काफी मजबूत हैं, जिसे स्थिर मांग और घर खरीदने की लोगों की बढ़ती प्राथमिकता से समर्थन मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: मुंबई से बाहर निकलकर टियर 2 शहरों की तरफ रुख, नागपुर-डोंबिवली में बड़े बिल्डर की एंट्री, जानिए कंपनी का प्लान
इस रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि मई 2026 की रजिस्ट्रियों ने साल 2024 (12,000 यूनिट) और 2025 (11,565 यूनिट) के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया है, जो कम से कम 2013 के बाद से मई का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.
आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई ने हाल के महीनों में लगातार 11,000 यूनिट से अधिक का रजिस्ट्रेशन लेवल बनाए रखा है, जो बाजार की बदलती परिस्थितियों के बीच आवासीय मांग के लचीलेपन को साबित करता है. (story input: ANI)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या भारी मांग की वजह से मुंबई में घर महंगे हो गए हैं?
जबरदस्त डिमांड के चलते पिछले कुछ महीनों में मुंबई के कई इलाकों में घरों की कीमतें 5% से 10% तक बढ़ गई हैं
Q2 बाजार में सबसे ज्यादा मांग किस तरह के फ्लैट्स की है?
सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये वाले फ्लैट्स की हो रही हैं. यानी मध्यम और उच्च-मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं,
Q3 होम लोन की ब्याज दरों का खरीदारों पर क्या असर है?
दरें स्थिर होने के बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं, उन्हें डर है कि भविष्य में घरों के दाम और बढ़ेंगे, इसलिए वे अभी डील फाइनल करना बेहतर समझ रहे हैं
Q4 क्या निवेश के लिए अभी मुंबई में घर लेना सही है?
लॉन्ग टर्म निवेश के लिए यह बेहतरीन समय है, बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से आने वाले समय में अच्छी रेंटल इनकम और तगड़ा रिटर्न मिलने की पूरी उम्मीद है