&format=webp&quality=medium)
Mumbai Prabhadevi Real Estate: देश की आर्थिक राजधान मुंबई का आलीशान और महंगे घरों का बाजार लगातार आसमान छू रहा है. इंडिया सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी और CRE मेट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में जनवरी से लेकरजून के बीच मुंबई में 10 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा कीमत वाले घरों की रिकॉर्ड 14750 करोड़ रुपए की बिक्री हुई है. मुंबई की इस तेजी के बीच दक्षिण मुंबई का प्रभादेवी इलाका अमीरों का नया हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है. यहां सबसे ज्यादा संख्या में घर बिक रहे हैं. यही नहीं, प्रभादेवी में रोहित शर्मा, दीपिक पादुकोण जैसे सेलिब्रिटीज के भी घर हैं.
इंडिया सोथबी और CRE मेट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की पहली छमाही में प्रभादेवी में 56 लग्जरी घर बिके हैं. पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 42 था. इस दौरान इस इलाके में कुल 1034 करोड़ रुपए के घर की बिक्री हुई है. पिछले साल के 854 करोड़ रुपए के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान वर्ली में घरों की बिक्री 60 यूनिट से घटकर 32 पर आ गई है.2025 की पहली छमाही की सबसे बड़ी डील हबटाउन 25 साउथ में हुई, जहां पर एक अपार्टमेंट लगभग 77 करोड़ रुपए में बिका है.
इंडिया सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सुदर्शन कुमार के मुताबिक इस इलाके में अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर और कई बड़े और नए हाई क्वालिटी प्रोजेक्ट्स के लॉन्च होने से मांग में बढ़ोतरी हुई है. सुदर्शन कुमार के मुताबिक खरीदार अब नए और बेहतर सुविधाओं वाले घरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हबटाउन 25 साउथ, रुस्तमजी क्राउन, रोहन एक्विनो और कल्पतरु ओशियाना जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स इस इलाके की शान बढ़ा रहे हैं. ये अमीर खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रभादेवी के सबसे प्रसिद्ध बिल्डिंग ब्यूमोंडे टावर्स में आलीशान 4BHK अपार्टमेंट है. वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का घर प्रभादेवी में स्थित आहूजा टावर्स में हैं. यह एक 53 मंजिला अपार्टमेंट है. उनका अपार्टमेंट 29वीं मंजिल पर है. आपको बता दें कि प्रभादेवी से वर्ली कुछ ही दूरी पर स्थित है. वर्ली में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, शाहिद कपूर जैसे सेलिब्रिटीज के घर हैं.