&format=webp&quality=medium)
Representative Image (AI Generated)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रिटेल मार्केट में एक बड़ा आमूल-चूल बदलाव आया है. यह बदलाव स्ट्रक्चरल है, जिसमें निवेशक अब बड़े मॉल्स के बजाए 1000 स्क्वायर फुट से कम के रिटेल स्पेस पर ज्यादा दांव लगा रहे हैं. Anarock की Releap 2026 रिपोर्ट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में कुल रिटेल लीजिंग में 1000 स्क्वायर फीट की हिस्सेदारी 38 फीसदी हो गई है. इसका कारण नई कमर्शियल बिल्डिंग्स की सप्लाई में आई गिरावट और प्रीमियम मॉल्स में खाली जगह का न होना और आसमान छूता किराया है.
Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक आज के वक्त में मुंबई में एक नया ऑफिस या फिर बड़ी दुकान खोलना ब्रांड्स की जेब पर भारी पड़ा हुआ है. कॉस्ट प्रेशर को मात देने के लिए छोटे और स्मार्ट स्पेसेस (1000 sq.ft) अब बाजार की नई हकीकत बन चुके हैं.
छोटे स्टोर फॉर्मेट्स कर रहे डोमिनेट
MMR में स्टोर साइज की मांग (H2 2025)
| स्टोर का साइज (Sq. Ft.) | कुल लीजिंग में हिस्सेदारी (%) |
| < 1000 sq.ft. | 38% |
| 1000-2000 sq.ft. | 20% |
| 2000-5000 sq.ft. | 24% |
| > 5000 sq.ft. | 18% |
सोर्स: Anarock Releap 2026 Report
रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की दूसरी छमाही में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में लगभग 0.55 मिलियन स्क्वायर फुट का बेहतरीन रिटेल एब्जॉर्प्शन (लीजिंग) तो हुआ है, लेकिन सप्लाई काफी लिमिटेड रही है.
0.25 मिलियन स्क्वायर फुट नई सप्लाई का अनुमान
मुंबई के हाई-स्ट्रीट मार्केट्स का औसत किराया (2025)
| हाई-स्ट्रीट इलाका | औसत किराया (₹ प्रति स्क्वायर फुट) |
| लिंकिंग रोड | 1000 - 1500 |
| अंधेरी लिंक रोड | 600 - 800 |
| कालाघोड़ा | 400 - 700 |
एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक मॉल में जगह न मिलने के कारण फैशन, लग्जरी और फूड एंड बेवरेज ब्रांड्स अपना एक्सपेंशन अब हाई स्ट्रीट्स की तरफ कर रहे हैं. लिंकिंग रोड का किराया 1000 से 1500 रुपए प्रति स्क्वायर फुट तक है. रिपोर्ट के मुताबिक MMR में लीजिंग एक्टिविटी में अपैरल (कपड़े) सेगमेंट्स 30.5 फीसदी शेयर के साथ सबसे आगे है. इसके बाद फूड एंड बेवरेजज (13.9 फीसदी) और फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर्स (10 फीसदी) का नंबर आता है.
सवाल: मुंबई में किस साइज के रिटेल स्पेस की सबसे ज्यादा डिमांड है?
जवाब: 1000 स्क्वायर फुट से कम की दुकानों की सबसे ज्यादा डिमांड है.
सवाल: रिटेलर्स छोटे स्पेस को क्यों तरजीह दे रहे हैं?
जवाब: कॉस्ट प्रेशर, स्पेस की कमी और छोटे फॉर्मेट्स के कमर्शियली ज्यादा फायदेमंद होने चलते यह ट्रेंड बढ़ा है.
सवाल: 2025 की दूसरी छमाही में MMR में कितनी रिटेल जगह किराये पर उठाई गई है?
जवाब: H2 2025 के दौरान 0.55 मिलियन स्क्वायर फुट रिटेल स्पेस लीज पर दी गई है.
सवाल: मुंबई में सबसे ज्यादा दुकानें कौन सी कंपनियां खोल रही हैं?
जवाब: सबसे ज्यादा जगह कपड़े ब्रांड्स ने ली है, जिनका मार्केट शेयर 30.5 फीसदी है.
सवाल: मुंबई में नए रिटेल स्पेस या बिल्डिंग्स बन रही हैं?
जवाब: H2 2025 में कोई नई सप्लाई नहीं आई है. 2026 में केवल 0.25 मिलियन स्क्वायर फुट नई सप्लाई आने का अनुमान है.