&format=webp&quality=medium)
Mumbai Luxury Real Estate Market: मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट ने साल 2025 की पहली छमाही में बिक्री के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. India Sotheby's International Realty और CRE Matrix की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार 10 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत वाले घरों की सेल 14750 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. यह अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. हालांकि, इस तेजी के बीच रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स ने चेतावनी जारी करत हुए कहा है कि ये बुलबुला जल्द ही फूट सकता है.
India Sotheby's International Realty और CRE Matrix की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 की पहली छमाही में बिक्री का आंकड़ा इतना असाधारण रहा है कि आने वाली तिमाहियों में इस गति को बनाए रखना काफी मुश्किल हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस संभावित सुस्ती के पीछ कई वैश्विक कारण हो सकते हैं. दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक संघर्ष और शेयर बाजार का सतर्क रुख खरीदारों के सेंटिमेंट को प्रभावित कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक खरीदार अब ज्यादा चुनिंदा और सतर्क हो सकते हैं.
इंडिया सोथबी'ज इंटरनेशनल रियल्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सुदर्शन शर्मा ने इस रिपोर्ट में कहा है, "वैश्विक अनिश्चितताओं और मंद शेयर बाजारों को देखत हुए, 2025 की दूसरी छमाही भले ही सकारात्मक है, लेकिन सतर्कता भरा रहने की उम्मीद है." ऐसे में ऐसा नहीं है कि बाजार में किसी तरह की कोई गिरावट आएगी, लेकिन जिस तरह से अंधाधुंध खरीदारी का दौर चल रहा था, वह अब थम सकता है.निवेशक और खरीदार कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले वैश्विक आर्थिक संकेतों का इंतजार कर सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 12 महीनों में मुंबई में कुल 1,335 लक्जरी यूनिट्स (प्राइमरी + सेकेंडरी) बेची गईं, किसी भी 12 महीने की अवधि में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है. पिछले पांच वर्षों में, मुंबई में औसतन हर 6 महीने में ₹9,750 करोड़ की लग्जरी बिक्री देखी गई है, जो इस क्षेत्र में स्थायी और मजबूत मांग को दर्शाता है. मुंबई के शीर्ष लग्जरी माइक्रो-मार्केट्स में वर्ली, बांद्रा वेस्ट, तारदेव, प्रभादेवी और मालाबार हिल शामिल हैं. ₹10–20 करोड़ की प्राइस रेंज ने लगातार 60–75% बिक्री में योगदान दिया, यही सेगमेंट प्रमुख बना हुआ है.