&format=webp&quality=medium)
मुंबई में डेवलपर्स के बीच हिट हुआ रिडेवलपमेंट मॉडल (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)
मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में बिल्डर्स के बीच नया और मुनाफे वाला बिजनेस मॉडल तेजी से उभर रहा है. डेवलपर्स अब प्राइम लोकेशन पर करोड़ों-अरबों की जमीन खरीदने के बजाय एसेट लाइट मॉडल यानी सोसाइटी रिडेवलपमेंट का रास्ता अपना रहे हैं. कोल्टे पाटिल और कीस्टोन रियल्टर्स जैसी रियल्टी कंपनियों की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन से पता चला है कि ये वर्सोवा, गोरेगांव और सांताक्रूज जैसे पॉश इलाकों में इसी मॉडल से दबदबा बना रही हैं.
कम लागत वाले एसेट लाइट मॉडल में बिल्डर्स को शुरुआत में जमीन खरीदने के लिए भारी-भरकम पूंजी निवेश नहीं करना पड़ता है. इसके कारण कैपिटल इंटेंसिटी काफी कम हो जाती है. बिल्डर कम निवेश में बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू कर पाते हैं.
इन हिस्सों में होते हैं रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स

सोर्स: Keystone Realtors
कीस्टोन रियल्टर्स की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक मुंबई की 70 फीसदी खुली जमीन पहले से ही विकसित हो चुकी है. शहर में लगभग 1.6 लाख से ज्यादा हाउसिंग सोसाइटियां 30 साल से ज्यादा पुरानी हैं, जिन्हें रिडेवलपमेंट की जरूरत है.
1300 बिलियन रुपए का बड़ा बाजार
कोल्टे पाटिल के प्रमुख मुंबई प्रोजेक्ट्स और सेल्स
| लोकेशन | 4QFY26 में हुई बिक्री |
| वर्सोवा | 500 मिलियन रुपए |
| गोरेगांव | 500 मिलियन रुपए |
| सांताक्रूज | 380 मिलियन रुपए |
कोल्टे पाटिल की बात करें तो कंपनी ने साल 2013 में मुंबई मार्केट में एंट्री की थी. इनका मुख्य फोकस कम लागत वाले सोसाइटी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर ही है. वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी के वर्सोवा, गोरेगांव और सांताक्रूज स्थित प्रोजेक्ट्स को बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कोल्टे पाटिल के पास मुंबई और पुणे में 24 मिलियन स्क्वायर फीट का अतिरिक्त लैंड बैंक उपलब्ध है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 22.5 अरब रुपये की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू वाले नए प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण भी किया है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 सोसाइटी रिडेवलपमेंट क्या है?
जब पुरानी और जर्जर हो चुकी हाउसिंग सोसाइटी की बिल्डिंग को तोड़कर बिल्डर द्वारा उसी जगह पर एक नई और ज्यादा सुविधाओं वाली बिल्डिंग बनाई जाती है.
Q2 रिडेवलपमेंट के लिए सोसाइटी के कितने फीसदी लोगों की सहमति जरूरी है?
महाराष्ट्र के मौजूदा नियमों के मुताबिक, किसी भी हाउसिंग सोसाइटी के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए कम से कम 51% सदस्यों की लिखित सहमति होना जरूरी है.
Q3 क्या रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स रेरा के नियमों के दायरे में आते हैं?
हां, सोसाइटी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स भी रेरा के नियमों के अंतर्गत आते हैं.
Q4 कॉर्पस फंड क्या होता है?
रिडेवलपमेंट के दौरान बिल्डर द्वारा सोसाइटी के सदस्यों को एकमुश्त रकम दी जाती है, जिसे कॉर्पस फंड कहते हैं.
Q5 ट्रांजिट रेंट क्या होता है?
पुरानी बिल्डिंग जब तोड़ी जाती है और नई बिल्डिंग का निर्माण चलता है, तब सोसाइटी के निवासियों को रहने के लिए बिल्डर द्वारा या तो किराये का घर दिया जाता है या फिर हर महीने किराये के लिए एक फिक्स रकम दी जाती है.