बिल्डर्स के पसीने छुड़ा रहा 2026! घर खरीदारों के इंतजार में 6 लाख घर खा रहे धूल! इस IT हब का हाल सबसे खस्ता

2026 की पहली तिमाही खत्म हो गई है. इस तिमाही में देश के टॉप 7 शहरों में बिना बिके घरों का अंबार लगा है. देश के सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु का सबसे बुरा हाल है. जानिए कितनी है कुल अनसोल्ड इन्वेंट्री.
बिल्डर्स के पसीने छुड़ा रहा 2026! घर खरीदारों के इंतजार में 6 लाख घर खा रहे धूल! इस IT हब का हाल सबसे खस्ता

Bengaluru Unsold Inventory, Representative Image (Image Credit: Pexels)

कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही बीत गई है. पहली तिमाही के बाद देश के टॉप 7 शहरों में बिना बिके घरों का अंबार लगा हुआ है. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से मार्च तिमाही में देश के टॉप 7 शहरों में बिना बिके घरों की संख्या में तिमाही आधार पर 4 फीसदी और सालाना आधार पर 7 फीसदी का जबरदस्त इजाफा हुआ है. वहीं, देश के सबसे बड़े आईटी हब बेंगलुरु में सबसे ज्यादा मात्रा में बिना बिके घरों में सबसे ज्यादा इजाफा देखा गया है.

बिना बिके 6.01 लाख घर

Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही के अंत में देश के टॉप 7 शहरों में 6.01 लाख घर बिना बिके पड़े हैं. सालाना आधार पर 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बेंगलुरु अनसोल्ड इन्वेंट्री के मामले में टॉप पर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

12 फीसदी का बड़ा उछाल

  • बेंगलुरु में तिमाही आधार पर बिना बिके घरों की संख्या में 12 फीसदी का भारी उछाल भी दर्ज किया गया है.
  • एनारॉक ग्रुप के चैयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक पहली तिमाही का एक प्रमुख ट्रेंड यह था कि नए घरों लॉन्चिंग बिक्री से ज्यादा थी.
  • पहली तिमाही में महामारी के बाद उभरे पैटर्न को पूरी तरह से बदल दिया है, जब बिक्री आमतौर पर ज्यादा होती थी.
  • अनुज पुरी के मुताबिक यही कारण है कि टॉप 7 शहरों में कुल स्टॉक अब 6 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया है.
  • ईरान युद्ध के कारण पैदा हुई अनिश्चितताओं, तेल और निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों ने भी सेंटिमेंट को प्रभावित किया है.

टॉप 7 शहरों में नई सप्लाई का हाल

शहरQ1 2026Q4 2025Q-o-Q बदलाव
MMR40,01537,6556%
बेंगलुरु24,37022,8707%
हैदराबाद19,28013,24546%
पुणे16,00017,500-9%
NCR15,98519,250-17%
चेन्नई5,3957,515-28%
कोलकाता5,2205,800-10%
कुल1,26,2651,23,8352%

सोर्स: Anarock

बेंगलुरु में बिना बिकी 84,170 यूनिट्स

बेंगलुरु की बात करें तो इससे पहले डेवलपर्स के संघ Confederation of Real Estate Developers Association of India (CREDAI) और Liases Foras की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े आए थे.

1.5 करोड़ रुपए के सेगमेंट का हाल बुरा

  • कैलेंडर वर्ष 2026 के अंत में बेंगलुरु में कुल 84,170 यूनिट्स बिना बिके घर शामिल हैं.
  • बेंगलुरु में 1 करोड़ रुपए से 1.5 करोड़ रुपए के सेगमेंट में सबसे अधिक 21,028 घर बिना बिके हैं.
  • 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपए के सेगमेंट में 15890 यूनिट्स अनसोल्ड हैं.
  • 1.5 करोड़ रुपए से 2 करोड़ रुपए के सेगमेंट में 15,359 यूनिट्स अनसोल्ड हैं.
  • यह हाई वैल्यू रेसिडेंशियल सेगमेंट में भारी सप्लाई के जमा होने को दर्शाता है.

बेंगलुरु में बिना बिके घरों का हाल

प्राइस सेगमेंटअनसोल्ड यूनिट्स
1-1.5 करोड़ रुपये21,028
2-5 करोड़ रुपये15,890
1.5-2 करोड़ रुपये15,359

सोर्स: CREDAI, Laisez Foras

Zee Business Live TV यहां पर देखें

7.2% तक पहुंचा बेंगलुरु का हाउस प्राइस इंडेक्स

CREDAI के मुताबिक बेंगलुरु का हाउस प्राइस इंडेक्स 2025 में 7.2 फीसदी तक पहुंच गया है. इसका कारण मजबूत जॉब क्रिएशन, रियल एस्टेट की भारी डिमांड और इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार होना अहम कारण है. बेंगलुरु में नई सप्लाई के मामले में 3BHK फ्लैट्स सबसे आगे हैं. यह सप्लाई मुख्य तौर पर 1 से 2 करोड़ रुपए के ब्रैकेट में सबसे ज्यादा आ रही है. अपार्टमेंट के अलावा प्लॉट्स और विला की सप्लाई दूसरे नंबर है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: देश में टॉप 7 शहरों में कितने घर बिना बिके हैं?

जवाब: टॉप 7 शहरों में अनसोल्ड इन्वेंट्री 6.01 लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है.

सवाल: बिना बिके घर के मामले में किस शहर का हाल सबसे बुरा है?

जवाब: IT हब बेंगलुरु का हाल सबसे बुरा है. यहां अनसोल्ड इन्वेंट्री सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़ी है.

सवाल: बिना बिके घरों की संख्या में इजाफा क्यों आया है?

जवाब: टॉप 7 शहरों में नई सप्लाई में इजाफा और मांग में गिरावट के कारण बिना बिके घरों की सप्लाई में इजाफा हुआ है.

सवाल: वैश्विक तनाव का भारतीय रियल एस्टेट पर क्या असर पड़ा है?

जवाब:
वैश्विक तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण मिडिल ईस्ट के निवेशकों ने हाथ खींच लिया है.

सवाल: 2026 की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में घरों की कुल कितनी बिक्री हुई है?

जवाब: टॉप 7 शहरों में कुल 1.01 लाख घर बिके हैं, जिनकी कीमत 1.51 लाख करोड़ रुपए है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6