NCR से 3 घंटे दूर, दिल्ली-लखनऊ हाईवे के पास, इस शहर में निकलेगा 609 प्लॉट्स का ड्रॉ, कीमत ₹19.80 लाख से शुरू

NCR से तीन घंटे दूर मुरादाबाद के प्राइम लोकेशन सोनकपुर में सह्याद्रि आवासीय योजना (पॉकेट-ए) शुरुआत की है. प्रीमियम टाउनशिप में 609 प्लॉट्स का आवंन लॉटरी के जरिए किया जाएगा.
NCR से 3 घंटे दूर, दिल्ली-लखनऊ हाईवे के पास, इस शहर में निकलेगा 609 प्लॉट्स का ड्रॉ, कीमत ₹19.80 लाख से शुरू

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण करेगा प्लॉट का आवंटन (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर के पास घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) एक बड़ा मौका लेकर आया है. MDA ने दिल्ली रोड और कांठ रोड के बीच स्थित प्राइम लोकेशन सोनकपुर में सह्याद्रि आवासीय योजना (पॉकेट-ए) की शुरुआत की है. इस प्रीमियम टाउनशिप में 50 से 200 वर्गमीटर तक के कुल 609 प्लॉट्स का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा. इस योजना के तहत प्लॉट्स की शुरुआती कीमत केवल 19.80 लाख रुपए रखी गई है. योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 18 मई से शुरू हो गए हैं और ये 17 जून तक चलेंगे.

सबसे बड़े प्लॉट का साइज- 200 वर्ग मीटर

सह्याद्रि आवासीय योजना में सबसे बड़े प्लॉट (टाइप A) का साइज 200 वर्गमीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत भी सबसे ज्यादा यानी 79,20,000 रुपए तय की गई है.

योजना से जुड़ी अहम शर्तें

  • योजना के तहत सबसे छोटे आकार का प्लॉट (टाइप G) 50 वर्ग मीटर का है. इस सबसे छोटे प्लॉट की कीमत केवल 19,80,000 रुपए से शुरू होती है.
  • सह्याद्रि आवासीय योजना के ड्रॉ की तारीखों की जानकारी अलग से दी जाएगी. जिसकी उम्र 18 साल से अधिक हो, वह इस योजना में आवेदन कर सकता है.
  • आवेदक या उसके परिवार के पास राज्य के किसी भी विकास प्राधिकरण या आवास विकास परिषद की योजना में पहले से कोई प्लॉट या मकान नहीं होना चाहिए.
  • योजना में आवेदन करने के लिए नॉन रिफंडेबल 1500 रुपए (जीएसटी सहित) फीस जमा करनी होगी. योजना के लिए आवेदन जनहित पोर्टल- janhit.upda.in के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा.

प्लॉट का साइज, कीमत और रजिस्ट्रेशन फीस

श्रेणीक्षेत्रफल (वर्गमीटर)कुल प्लॉट (अनुमानित)कुल कीमत (अनुमानित)पंजीकरण राशि (सामान्य श्रेणी - 10%)पंजीकरण राशि (आरक्षित श्रेणी - 5%)
टाइप A200 व.मी.30₹79,20,000₹7,92,000₹3,96,000
टाइप B162 व.मी.181₹64,15,200₹6,41,520₹3,20,760
टाइप C112.5 व.मी.222₹44,55,000₹4,43,520₹2,21,760
टाइप D72 व.मी.102₹28,51,200₹2,85,120₹1,42,560
टाइप E81.50 व.मी.13₹32,27,400₹3,22,740₹1,61,370
टाइप F60 व.मी.41₹23,76,000₹2,37,600₹1,18,800
टाइप G50 व.मी.20₹19,80,000₹1,98,000₹99,000

NH-9 दिल्ली-लखनऊ हाईवे से कनेक्टिविटी

सोनकपुर की कनेक्टिविटी की बात करें तो यह दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-9) और कांठ रोड से महज 10 मिनट की दूरी पर है. यहां से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड लगभग 15 से 20 मिनट की सुविधाजनक दूरी पर हैं.

मुरादाबाद एयरपोर्ट से आसान पहुंच

  • सोनकपुर स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और अस्पतालों से महज 10 मिनट की दूरी पर है. यहां से मुरादाबाद एयरपोर्ट तक आसान पहुंच है.
  • इस लोकेशन में साफ और शांत वातावरण के लिए लगभग 24 पार्क, हरित पट्टियां और खुले क्षेत्र हैं.
  • 2.5 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में फैले 2 बड़े स्पोर्ट्स सेंटर हैं.
  • चौड़ी सड़कें और अंडरग्राउंड ड्रेनेज, सीवरेज नेटवर्क और जलापूर्ति जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं.

एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट

भुगतान की समयावधिमिलने वाली छूट (Discount)
45 दिन के अंदर पूर्ण भुगतान करने पर6% की छूट
60 दिन के अंदर पूर्ण भुगतान करने पर5% की छूट
90 दिन के अंदर पूर्ण भुगतान करने पर4% की छूट

Zee Business Live TV यहां पर देखें

पार्क फेसिंग और कॉर्नर फेसिंग प्लॉट का अतिरिक्त चार्ज

योजना के तहत एकमुश्त भुगतान करने पर 4 फीसदी से लेकर 6 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. कॉर्नर के प्लॉट पर 5 फीसदी, पार्क फेसिंग पर 5 फीसदी और 18 मीटर या उससे चौड़ी सड़क वाले प्लॉट पर 5 फीसदी अतिरिक्त मूल्य देय होगा. यदि किसी प्लॉट में तीनों खूबियां हैं, तो अधिकतम 12 फीसदी अतिरिक्त मूल्य लगेगा. सह्याद्रि योजना के प्लॉट के मूल्य पर 12 फीसदी का फ्री-होल्ड शुल्क अलग से देय होगा. 50 लाख या उससे ज्यादा मूल्य के प्लॉट पर 1 फीसदी टीडीएस प्राधिकरण के पैन नंबर पर जमा करना जरूरी होगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी क्या होती है?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी वह प्रॉपर्टी होती है जिसमें आवंटी का पूरा मालिकाना हक होता है. इस पर कोई लीज रेंट या सालाना किराया नहीं लगता है.

Q2 ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम क्या होता है?

ड्रॉ में कंप्यूटर या पर्ची के जरिए से नाम निकाले जाते हैं. इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रॉपर्टी को आवंटित किया जाता है.

Q3 कॉर्नर प्लॉट क्या होते हैं?

कॉर्नर प्लॉट में दोनों तरफ सड़क होती है. दोनों तरफ से खुला होने के कारण इन भूखंडों में बने घरों में अच्छा वेंटिलेशन होता है और रोशनी भी अच्छी आती है.

Q4 पार्क फेसिंग प्लॉट क्या होते हें?

पार्क फेसिंग प्लॉट में प्लॉट के एकदम सामने पार्क या हरा भरा खुला मैदान होता है. ऐसे घर के सामने कोई दूसरा निर्माण नहीं होता है.

Q5 1 वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी के साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं. प्रॉपर्टी खरीदते वक्त इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6