NCR से 3 घंटे दूर, इस शहर में ₹3.76 लाख की शुरुआती कीमत पर फ्लैट्स की बुकिंग, 30% भुगतान में मिलेगा कब्जा

दिल्ली-एनसीआर से महज तीन घंटे की दूरी पर मुरादाबाद में सस्ते फ्लैट की भरमार है. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की पहले आओ, पहले पाओ स्कीम के तहत 3.76 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध है.
NCR से 3 घंटे दूर, इस शहर में ₹3.76 लाख की शुरुआती कीमत पर फ्लैट्स की बुकिंग, 30% भुगतान में मिलेगा कब्जा

MDA की पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत फ्लैटस (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini) 

दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी के बढ़ते दामों के बीच घर खरीदारों के लिए राहत की खबर है. एनसीआर से केवल तीन घंटे की दूरी पर स्थित मुरादाबाद में सस्ते फ्लैट्स की भरमार है. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना के तहत अलग-अलग रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में रेडी टू मूव फ्लैट्स की बुकिंग चल रही है. इन फ्लैट्स पर 20 फीसदी की भारी छूट मिल रही है. इसके बाद इनकी कीमत 3.76 लाख रुपए से शुरू है.

रजिस्ट्रेशन के केवल तीन दिन शेष

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मई 2026 है. ऐसे में बुकिंग के लिए केवल तीन दिन ही बचे हैं.

चार प्रमुख रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स मे फ्लैट्स

  • योजना के तहत चार प्रमुख रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं.
  • अरावली एन्क्लेव में फ्लैट की कीमत 5.29 लाख रुपए से घटकर महज 3.76 लाख रुपए हो गई है. इस प्रोजेक्ट में सभी फ्लैट्स EWS कैटेगरी के हैं.
  • अलकनंदा एन्क्लेव में फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग 21.62 लाख से घटकर 15.92 लाख रुपए है.
  • विंध्याचल एन्क्लेव में फ्लैट की कीमत लगभग 28.37 लाख रुपए थी, जो अब 20.11 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं.
  • अमृत कुंज प्रोजेक्ट में फ्लैट की कीमत 18.22 लाख रुपए से घटकर 14.58 लाख रुपए हो गई है.

प्रोजेक्ट्स और कीमतों की डीटेल्स

प्रोजेक्ट का नामपुरानी कीमत (लगभग)नई शुरुआती कीमत (छूट के बाद)
अरावली एन्क्लेव₹5.29 लाख₹3.76 लाख से प्रारंभ
अलकनंदा एन्क्लेव₹21.62 लाख₹15.92 लाख से प्रारंभ
विंध्याचल एन्क्लेव₹28.37 लाख₹20.11 लाख से प्रारंभ
अमृत कुंज₹18.12 लाख₹14.58 लाख से प्रारंभ

30% की अतिरिक्त छूट

मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक अगर योजना के तहत आवंटी तय समय-सीमा के अंदर पेमेंट करता है, तो उसे विशेष अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

30% भुगतान पर मिलेगा कब्जा

  • EWS कैटेगरी के खरीदारों को संपत्ति के कुल मूल्य का महज 30 फीसदी भुगतान करने पर फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा.
  • प्रोजेक्ट में पार्क, चौड़ी सड़कें, सीवरेज, खुली पार्किंग और चौबीसों घंटे पानी की सुविधा मिलेगी.
  • इस स्कीम के लिए केनरा बैंक बैंकिंग पार्टनर है. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर +91 79065 98448 जारी किया है.
  • हेल्पलाइन नंबर पर आप सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.

सुविधाएं, कनेक्टिविटी और अहम तारीख

डीटेलजानकारी
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख31 मई 2026
बुकिंग का तरीकापहले आओ - पहले पाओ' (कोई लॉटरी नहीं)
हेल्पलाइन नंबर+91 79065 98448
संपर्क का समयसोमवार से शनिवार (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
सुविधाएंपार्क और खुला स्थान, पथ प्रकाश व्यवस्था (Street lighting), सीवरेज डिस्पोजल, खुली पार्किंग, चौड़ी सड़क, 24x7 जल आपूर्ति

Zee Business Live TV यहां पर देखें

ऐसे करें स्कीम के लिए आवेदन

स्कीम के लिए आवेदन मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है. इसके अलावा आप जनहित पोर्टल-janhit.upda.in के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा आप मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के ऑफिस में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का मकसद मध्यम आय वर्ग और बजट घर खरीदारों को घर उपलब्ध कराना है. योजना के तहत सभी फ्लैट्स लो-राइज अपार्टमेंट्स हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6