MMR में बदला घर खरीदारों का फोकस, ठाणे नहीं पनवेल असली बॉस, कल्याण-डोंबिवली-अंबरनाथ नए हॉटस्पॉट

MMR Real Estate: मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन (MMR) का रियल एस्टेट मार्केट में इन दिनों नया शिफ्ट देखने को मिला है.अब पनवेल एंड बियॉन्ड कॉरिडोर में शिफ्ट हो गया है.
MMR में बदला घर खरीदारों का फोकस, ठाणे नहीं पनवेल असली बॉस, कल्याण-डोंबिवली-अंबरनाथ नए हॉटस्पॉट

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) का रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. ठाणे, जो लंबे वक्त से एक अहम सैटेलाइट सिटी रहा है, अब उसे भी पीछे छोड़ते हुए नए इमर्जिंग कॉरिडोर यानी उभरते हुए इलाके तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म Proptiger की रिपोर्ट के मुातिबक अब फोकस बियॉन्ड ठाण और पनवेल एंड बियॉन्ड की तरफ शिफ्ट हो गया है. बियांड ठाणे में कल्याण, डोंबिवली,अंबरनाथ और बदलापुर जैसे इलाके शामिल है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी

Proptiger की 2025 की तीसरी तिमाही के मुताबिक पनवेल एंड बियॉन्ड कॉरिडोर में पनवेल, खोपोली और रसायनी जैसे इलाके आते हैं. यह इलाके अब अफोर्डिबिलिटी और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के कारण डेवलपर्स और घर खरीदारों की पहली पसंद बने हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ठाणे का बाजार पड़ा धीमा

  • रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा नहीं है कि ठाणे का बाजार धीमा पड़ा है. ठाणे में भी मिड-सेगमेंट की कीमतों में 20 फीसदी की मजबूत वार्षिक वृद्धि देखी गई है.
  • रिपोर्ट कहती है कि इसके बावजूद असली ग्रोथ बियॉन्ड ठाणे यानी कल्याण, डोंबिवली और अंबरनाथ जैसे इलाकों में दिख रही है.

MMR के नए ग्रोथ कॉरिडोर

कॉरिडोर

शामिल प्रमुख इलाके

बियॉन्ड ठाणे

अंबरनाथ, बदलापुर, भिवंडी, डोंबिवली, कल्याण, कर्जत, नेरल

पनवेल एंड बियॉन्ड

पनवेल, खोपोली, रसायनी, खालापुर, पेन

इन इलाकों में सबसे ज्यादा लॉन्च

Proptiger के अलावा कुशमैन एंड वेकफील्ड की Q3 2025 रिपोर्ट भी इस बदलाव पर मुहर लगाती है. रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में जुलाई से सितंबर के बीच सबसे ज्यादा रेजिडेंशियल यूनिट नवी मुंबई, जिसमें पनवेल शामिल है, में हुए हैं.

नए लॉन्च में नवी मुंबई में 39% की हिस्सेदारी

  • रिपोर्ट के मुताबिक नवी मुंबई की कुल नए लॉन्च में लगभग 39 फीसदी की हिस्सेदारी दर्ज की है. इस बूम के पीछे का सबसे बड़ा कारण और नया इंफ्रास्ट्रक्चर है.

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट

  • मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, नवी मुंबई मेट्रो और आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स ने इस इलाके की पूरी तस्वीर को बदल दिया है, जिसका सीधा असर प्रॉपर्टी की कीमतों में दिखा है.
  • नवी मुंबई के मिड सेगमेंट की कैपिटल वैल्यू में साल-दर-साल 27 फीसदी की जबरदस्त उछाल आई है, जो MMR में सबसे ज्यादा है.

कीमत वृद्धि: ठाणे Vs नवी मुंबई (मिड-सेगमेंट)

सब-मार्केट (मिड-सेगमेंट)औसत कैपिटल वैल्यू (₹/वर्ग फुट)वार्षिक वृद्धि (YoY)
नवी मुंबई (पनवेल सहित)₹8,600 - ₹22,50027%
ठाणे₹10,800 - ₹21,00020%

नए प्रोजेक्ट्स की सप्लाई 7.1% बढ़ी

Proptiger की रिपोर्ट के मुताबिक MMR में नए प्रोजेक्ट्स की सप्लाई Q2 2025 की तुलना में Q3 2025 में 7.1 फीसदी बढ़ी है, जो डेवलपर्स के बढ़े हुए आत्मविश्वास को दिखाता है. रेमंड रियल्टी जैसी बड़ी कंपनियां MMR में 14000 करोड़ रुपए की विस्तार योजना बना रही है. इस विस्तार का एक बड़ा हिस्सा इन्हीं नए उभरते हुए कॉरिडोर्स में जा रहा है, जहां पर बड़े पैमाने पर टाउनशिप प्रोजेक्ट्स के लिए जगह आसानी से उपलब्ध है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: MMR के नए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट कौन से हैं?

जवाब: MMR के नए हॉटस्पॉट में 'बियॉन्ड ठाणे' (कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ) और 'पनवेल एंड बियॉन्ड' (पनवेल, खोपोली) जैसे इलाके शामिल हैं, जो तेजी से विकसित हो रहे हैं.

सवाल: पनवेल इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें इतनी क्यों बढ़ रही हैं?

जवाब: पनवेल में कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स जैसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL), नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई मेट्रो का विकास है.

सवाल: Q3 2025 में MMR में सबसे ज्यादा कीमत वृद्धि कहां देखी गई?

जवाब: Q3 2025 में सबसे ज्यादा 27% की वार्षिक कीमत वृद्धि नवी मुंबई (पनवेल सहित) के मिड-सेगमेंट में देखी गई.

सवाल: क्या 'बियॉन्ड ठाणे' (कल्याण, डोंबिवली) इलाकों में नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं?

जवाब: हां, 'बियॉन्ड ठाणे' कॉरिडोर में काफी नए लॉन्च हो रहे हैं, क्योंकि बड़े डेवलपर्स MMR में बड़े पैमाने पर विस्तार कर रहे हैं, जैसा कि रेमंड रियल्टी की 14,000 करोड़ की योजना से पता चलता है.

सवाल: Q3 2025 में नए लॉन्च में किस प्रकार के घरों का दबदबा रहा?

जवाब: कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के अनुसार, Q3 2025 में मिड-सेगमेंट का दबदबा रहा, जिसका कुल नए लॉन्च में लगभग 65% हिस्सा था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6