कनेक्टिविटी ही किंग, मेट्रो-एक्सप्रेस की जोड़ी से मिट्टी होगी सोना, नोएडा-पुणे के ये बाहरी इलाके बने हॉटस्पॉट

प्रॉपर्टी में निवेश के वक्त सबसे जरूरी चीज लोकेशन और कनेक्टिविटी होती है. यही वजह है कि मेट्रो और एक्सप्रेसवे के विस्तार से अब शहरों के बाहरी इलाकों में निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं.
कनेक्टिविटी ही किंग, मेट्रो-एक्सप्रेस की जोड़ी से मिट्टी होगी सोना, नोएडा-पुणे के ये बाहरी इलाके बने हॉटस्पॉट

प्रॉपर्टी में चाहे निवेश करना हो या अपना सपनों का घर खरीदना हो सबसे जरूरी होती है लोकेशन. लोकेशन से ही घर का बजट तय होता और प्रॉपर्टी कितना रिटर्न देती है यह भी घर की लोकेशन तय करती है. हालांकि, इस लोकेशन में यदि कनेक्टिविटी का तड़का लग जाए तो प्रॉपर्टी को सोने की खान में बदलने से कोई नहीं बदलता है. वेकफील्ड एंड कुशमैन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जैसे-जैसे शहरों में आबादी बढ़ रही है, जगह की कमी पड़ रही है. घर खरीदार अब उन बाहरी इलाकों को तरजीह दे रहे हैं जो मेट्रो और एक्सप्रेसवे से कनेक्टेड हैं.

शहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर ने खोले नए दरवाजे

वेकफील्ड और कुशमैन की इंडिया आउटलुक 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, अर्बनाइजेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास ने नए रेजिडेंशियल मार्केट के दरवाजों को खोल दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

NCR में 11%, पुणे में 10% बढ़ी कीमत

  • रिपोर्ट में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पुणे के उभरते हुए इलाकों का उदाहरण दिया है कि कैसे यहां पर बाहरी इलाके मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक अच्छी होती कनेक्टिविटी और भविष्य में अच्छे विकास की संभावना ने बाहरी इलाकों को हॉटस्पॉट बना दिया है. अच्छे रिटर्न की उम्मीद से निवेशक यहां दांव लगा रहे हैं.
  • कुशमैन और वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में साल 2025 में घरों की कीमत में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • पुणे में साल 2025 में घरों की कीमत 10 फीसदी बढ़ी है.

Metro Connectivity

इन सेक्टर्स की सबसे ज्यादा डिमांड

कुशमैन और वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नए घरों की सप्लाई में बढ़ा इजाफा हुआ है. खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्प्रेस के आस-पास के सेक्टर्स की इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड है.

मेट्रो से आए दिल्ली-गुरुग्राम के करीब

  • मेट्रो कनेक्टिविटी से यह इलाके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम के करीब आ गए हैं.
  • मेट्रो के कारण नौकरीपेशा को जाम से मुक्ति मिली है और यहां पर रहना आसान हो गया है.
  • 2025 में पूरे एनसीआर के कुल लॉन्च में नोएडा की हिस्सेदारी लगभग 18 फीसदी थी, इसमें साल 2026 में इजाफा हो सकता है.
  • साल 2026 में लगभग 24000 नई यूनिट्स लॉन्च होने की उम्मीद है. 2025 के मुकाबले ये काफी ज्यादा है.

नए घरों की सप्लाई का अनुमान (2026)

शहरअनुमानित लॉन्च (यूनिट्स)प्रमुख फोकस एरिया
नोएडा24,000नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे
पुणे87,000हिंजेवाड़ी, वाकड, बानेर, वाघोली, खराडी

प्रॉपर्टी की कीमतों में वृद्धि (2025)

शहरपूंजीगत मूल्य वृद्धि
दिल्ली-NCR11%
पुणे10%
बेंगलुरु12%

87 हजार यूनिट्स लॉन्च होने का अनुमान

पुणे की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026 में इस आईटी हब में लगभग 87 हजार यूनिट्स के लॉन्च होने का अनुमान है. यह देश के टॉप शहरों में सबसे ज्यादा में से एक है.

  • पुणे के उत्तर पश्चिम इलाके हिंजेवाड़, वाकड और बानेर में घरों की जबरदस्त डिमांड है.
  • उत्तर पूर्व के वाघेली और खराडी जैसे आइटी हब्स के करीब होने के कारण बड़े हॉटस्पॉट्स बनकर उभर रहे हैं.
  • इन इलाकों में बढ़ोतरी का कारण पुणे मेट्रो और प्रस्तावित रिंग रोड है. जिसने कनेक्टिविटी को पूरी तरह से बदल दिया है.
  • कुल मिलाकर रिपोर्ट से साफ है कि आज किया गया है कि कनेक्टिविटी वाले बाहरी इलाके कुछ साल में आपको मोटा रिटर्न दे सकते हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: 2026 में किन इलाकों में निवेश से अच्छा फायदा होगा?

जवाब: कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक शहरों के बाहरी इलाकों में अच्छा रिटर्न मिलेगा.

सवाल: शहर के बाहरी इलाकों में इतना अच्छा रिटर्न क्यों मिल रहा है?

जवाब: शहर के बाहरी इलाकों में मेट्रो और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से प्रॉपर्टी में अच्छा रिटर्न मिल रहा है.

सवाल: 2026 में नोएडा में कितने घरों की सप्लाई होगी?

जवाब: नोएडा में साल 2026 में 24 हजार यूनिट्स आ रही है. इससे खरीदारों को अच्छे ऑप्शन मिलेंगे.

सवाल: पुणे में कौन से बाहरी इलाके हॉटस्पॉट बन रहे हैं?

जवाब: हिंजेवाड़ी, वाकड, बानेर, वाघोली और खराडी हॉटस्पॉट बन रहा है.

सवाल: पुणे के इन इलाकों के हॉटस्पॉट बनने का क्या कारण है?

जवाब: पुणे मेट्रो, रिंग रोड जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ने कनेक्टिविटी को बढ़ाया है. इससे यहां घरों की मांग में काफी इजाफा हुआ है.