मुंबई के इस पॉश इलाके ने मलाइका अरोड़ा को बनाया मालामाल, पुराने फ्लैट बेचकर कमाया 62% बंपर मुनाफा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपना लग्जरी रिहायशी अपार्टमेंट बेच दिया है. यह सौदा अगस्त 2025 में रजिस्टर्ड हुआ था. जानिए इस डील से कितना हुआ मलाइका अरोड़ा को फायदा.
मुंबई के इस पॉश इलाके ने मलाइका अरोड़ा को बनाया मालामाल, पुराने फ्लैट बेचकर कमाया 62% बंपर मुनाफा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपने लग्जरी रिहायशी अपार्टमेंट को 5.30 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह जानकारी ऑनलाइन रियल एस्टेट मार्केटप्लेस squareyards.com द्वारा इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) महाराष्ट्र की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की समीक्षा के आधार पर सामने आई है। यह सौदा अगस्त 2025 में रजिस्टर्ड हुआ था. लग्जरी हाई-राइज बिल्डिंग्स, प्रीमियम हाउसिंग सोसाइटीज और मजबूत सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण अंधेरी वेस्ट मुंबई के होमबायर्स और निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा बाजारों में से एक बना हुआ है.

लोखंडवाला कॉम्पेलक्स में है प्रॉपर्टी

सक्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा की गई IGR के दस्तावेजों के अनुसार,मलाइका अरोड़ा द्वारा बेची गई यह प्रॉपर्टी अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित रनवाल एलीगेंट में है.

1,369 वर्ग फुट कारपेट एरिया

  • यह अपार्टमेंट 1,369 वर्ग फुट (लगभग 127.18 वर्ग मीटर) के कारपेट एरिया और 152.68 वर्ग मीटर (लगभग 1,643 वर्ग फुट) के बिल्ट-अप एरिया के साथ आता है.
  • इस सौदे में एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है। डील पर 31.08 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी अदा किया गया.
विवरणजानकारी
विक्रेतामलाइका अरोड़ा
प्रॉपर्टी का स्थान

रनवाल एलीगेंट, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट, मुंबई

कार्पेट एरिया1,369 वर्ग फुट
बिल्ट-अप एरिया1,643 वर्ग फुट
बिक्री मूल्य₹5.30 करोड़
खरीद मूल्य (मार्च 2018)₹3.26 करोड़
कुल मुनाफा₹2.04 करोड़
मूल्यवृद्धि~ 62%
स्टांप ड्यूटी₹31.08 लाख
रजिस्ट्रेशन शुल्क₹30,000
सौदा रजिस्टर हुआअगस्त 2025

3.26 करोड़ रुपए में खरीदा था अपार्टमेंट

मलाइका अरोड़ा ने यह अपार्टमेंट मार्च 2018 में 3.26 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे उन्हें लगभग 2.04 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. यानी लगभग 62% का मूल्यवृद्धि.

109 करोड़ रुपए के सौदे

  • स्क्वायर यार्ड्स डेटा इंटेलिजेंस के अनुसार, सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच रनवाल एलीगेंट में 22 रजिस्टर किए गए सौदे हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 109 करोड़ रुपये है.
  • वर्तमान में इस प्रोजेक्ट में औसतन रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी कीमत 33,150 रुपये प्रति वर्ग फुट है.

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से कनेक्टिविटी

अंधेरी वेस्ट मुंबई का एक प्रमुख रिहायशी और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है, जो अपनी उच्चस्तरीय आवासीय परियोजनाओं, मनोरंजन के साधनों और जीवंत सामाजिक परिवेश के लिए जाना जाता है. यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एसवी रोड, उपनगरीय रेलवे और वर्सोवा-घाटकोपर मेट्रो कॉरिडोर के माध्यम से बीकेसी, गोरेगांव और अंधेरी ईस्ट जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों से शानदार कनेक्टिविटी प्रदान करता है. वहीं, मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वह 1990 के दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वह म्यूजिक वीडियोज व रियलिटी टीवी शोज में एक प्रमुख चेहरा बनी रहीं हैं.

खबर से जुड़े FAQs

सवाल: मलाइका अरोड़ा ने अपना अपार्टमेंट कितने में बेचा?

जवाब: मलाइका अरोड़ा ने अपना मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपार्टमेंट 5.30 करोड़ रुपये में बेचा.

सवाल: इस प्रॉपर्टी की डील से उन्हें कितना मुनाफा हुआ?

जवाब: उन्होंने यह अपार्टमेंट मार्च 2018 में 3.26 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे उन्हें लगभग 2.04 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो कि लगभग 62% की मूल्यवृद्धि है.

सवाल: मलाइका का यह अपार्टमेंट कहाँ स्थित है?

जवाब: यह अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 'रनवाल एलीगेंट' नामक बिल्डिंग में स्थित है.

सवाल: इस अपार्टमेंट का साइज़ कितना बड़ा है?

जवाब: इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,369 वर्ग फुट और बिल्ट-अप एरिया 1,643 वर्ग फुट है.

सवाल: इस सौदे पर कितनी स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस लगी?

जवाब: इस डील पर 31.08 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6