महाराष्ट्र में 1060 प्रोजेक्ट्स का रास्ता साफ, MahaRERA ने दी मंजूरी, MMR-पुणे में सबसे ज्यादा फोकस

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के मौके पर महाराष्ट्र रेरा ने नए प्रोजेक्ट्स के रास्ते खोल दिए हैं. पड़वा ने महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने 1060 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है.
महाराष्ट्र में 1060 प्रोजेक्ट्स का रास्ता साफ,  MahaRERA ने दी मंजूरी, MMR-पुणे में सबसे ज्यादा फोकस

महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पिछले दिनों धूमधाम से मनाय गया था. रियल एस्टेट के लिए भी इस त्योहार ने नए प्रोजेक्ट्स के रास्ते खोले हैं. पड़वा को तीन शुर्भ मुहूर्तों में से एक और एक पूर्ण मुहूर्त माना जाता है. इस कारण घर खरीदने और निवेश दोनों के लिए इसे सबसे अनुकूल वक्त माना जाता है. इस मौके पर महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (MahaRERA) ने 1060 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है. इसमें नए प्रोजेक्टस को नंबर जारी करना, डेवलपर्स के अनुरोध पर पुराने प्रोजेक्ट्स को एक्सटेंशन देना और स्वीकृत प्रोजेक्ट्स में सुधार की परमिशन देना शामिल है.

211 एप्लिकेशन को किया गया प्रोसेस

महाराष्ट्र रेरा के मुताबिक पड़व से ठीक एक दिन पहले 211 एप्लिकेशन्स को प्रोसेस किया गया है. इन 211 प्रोजेक्ट्स में से 124 प्रोजेक्ट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर दिए गए, 53 प्रोजेक्ट्स को एक्सटेंशन दिया गया. 34 प्रस्तावों में सुधारों को मंजूरी दी गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

486 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी

  • महाराष्ट्र रेरा ने कुल 1060 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 486 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए हैं.
  • डेवलपर्स की रिक्वेस्ट को मानते हुए प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के प्लान के आधार पर 426 प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन बढ़ाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है.
  • 148 पुराने प्रोजेक्ट्स ने कुछ सुधारों के लिए प्रसताव प्रस्तुत किए गए थे, जिन्हें भी अनुमति दी गई है.

किस रीजन में कितने प्रोजेक्ट्स अप्रूव

रीजनअप्रूव हुए प्रोजेक्ट्स की संख्या
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR)607
पुणे रीजन321
खानदेश63
विदर्भ50
मराठवाड़ा14
दादरा नगर हवेली5
कुल प्रोजेक्ट्स1,060

MMR में 607 प्रोजेक्ट्स मंजूर

महाराष्ट्र रेरा द्वारा अप्रूव हुए कुल 1060 प्रोजेक्ट्स में से सबसे ज्यादा 607 प्रोजेक्ट्स मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) से हैं. इसके बाद पुणे से 321, खानदेश से 63, विदर्भ से 50, मराठवाड़ा से 14 और दादरा और नागर हवेली से 5 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

पुणे सबसे आगे

  • जिलावार बात करें तो 286 प्रोजेक्ट्स के साथ पुणे जिला फिलहाल सबसे आगे है.
  • मराठवाड़ा में कुल 14 प्रोजक्ट्स को मंजूरी मिली है.
  • माठवाड़ा में संभाजीनगर में 10, नांदेड़ में 2, लातूर में 1 और धाराशिव में 1 प्रोजेक्ट है.
  • ट्रिपिल डिजिट वाले जिलों में मुंबई सबर्ब्स (196 प्रोजेक्ट्स), ठाणे (185 प्रोजेक्ट्स) और रायगढ़ (110 प्रोजेक्ट्स) शामिल है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

पालघर में 52, नासिक में 41 प्रोजेक्ट्स अप्रूव

महाराष्ट्र रेरा ने पालघर में 52, मुंबई शहर में 42, रत्नागिरी में 14 और सिंधुदुर्ग में 8 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. पुणे रीजन में कुल 321 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है. पुणे में 286, सतारा 16, कोल्हापुर में 13, सांगली में 5 और सोलापुर में 1 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है. खानदेश में कुल 63 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है.नासिक में 41, अहिल्यानगर में 19, जलगांव में 2 और धुले में 1 हैं. विदर्भ में 50 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली. नागपुर में 42, अमरावती को 6, चंद्रपुर 1 और यवतमाल में 1 है. दादरा नगर हवेली में 5 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6