अटल सेतु के पास बसेगा मुंबई 3.0, करानाला, सई, चिरनेर बनेंगे नए हॉटस्पॉट्स, महाराष्ट्र बजट में बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया है. इस बजट में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का टारगेट रखा गया है. बजट में तीसरी मुंबई 3.0 योजना पर मुहर लगाई है. जानिए क्या है ये योजना.
अटल सेतु के पास बसेगा मुंबई 3.0, करानाला, सई, चिरनेर बनेंगे नए हॉटस्पॉट्स, महाराष्ट्र बजट में बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 7.69 लाख करोड़ रुपए का बजट विधानसभा में पेश किया है. बजट में राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए बजट में 'तीसरी मुंबई 3.0' की योजना पर अपनी मुहर लगा दी है. बजट डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु (MTHL) के निर्माण के बाद इसके आसपास के इलाकों को एक आधुनिक मेगा सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है.

जनसंख्या का दबाव होगा कम

बजट 2026-27 डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट ने केवल मुंबई पर जनसंख्या के दबाव को कम करेगा, साथ ही ग्लोबल लेवल का एक नया इकोनॉमिल हब भी बनेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ग्रीनफील्ड डेवलपमेंट हब के तौर पर विकसित होंगे ये इलाके

  • सीएम देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक तीसरी मुंबई के तहत करनाला-साई-चिरनेर, रायगढ़-पेन और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नोटिफाइड एरिया को ग्रीनफील्ड डेवलपमेंट हब के तौर पर विकसित किया जाएगा.
  • अटल सेतु के जरिए दक्षिण मुंबई से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है. इससे यात्रा का वक्त 2 घंटे से घटकर केवल 20 से 25 मिनट रह गया है.
  • बजट में रायगढ़ और पेन एरिया को लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और आईटी सर्विस के केंद्र के तौर पर बढ़ावा दिया जाएगा.
  • बजट में कहा गया है कि इन नए विकास प्रोजेक्ट्स से राज्य में लाखों नए रोजगार के मौके पैदा होंगे.

मुंबई 3.0 की प्रमुख विकास योजनाएं

विकास स्तंभमुख्य विवरण
मुख्य हबकरनाला, साई, चिरनेर, पेन
कनेक्टिविटीअटल सेतु (MTHL)
इंफ्रास्ट्रक्चरनवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
अर्थव्यवस्था$1 ट्रिलियन विजन

अटल सेतु से हॉटस्पॉट बना नवी मुंबई

CRE Matrix ने इससे पहले अपनी रिपोर्ट Navi Mumbai Rising में कहा था कि नवी मुंबई अब मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) का एक कोर ऑफिस मार्केट बन गया है.

गोल्डमाइन साबित हो सकता है एरिया

  • अटल सेतु के चालू होने के बाद से नवी मुंबई के दक्षिणी नोड्स यानी उले और द्रोणागिरी और उत्तरी कॉरिडोर में इंस्टीट्यूशनल डिमांड तेजी से बढ़ी है.
  • नवी मुंबई इन्फ्लूएंस नोटिफाइड एरिया (NAINA) के तहत प्लान्ड शहरीकरण निवेशकों के लिए एक गोल्डमाइन साबित हो रहा है.
  • कुशमैन और वेकफील्ड की Q42025 रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई और रायगढ़ के एक्स्टेंडेड सबर्ब्स में नई लॉन्चिंग कुल शहर के लॉन्च का लगभग 27 फीसदी हिस्सा है.

2.75 लाख करोड़ रुपए का स्कीम एक्सपेंडिचर

महाराष्ट्र सरकार के बजट में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्कीम एक्सपेंडिचर के तहत 2,75,626 करोड़ रुपए का बड़ा प्रावधान किया गया है. इसका फायदा मुंबई 3.0 के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने बजट भाषण में महाराष्ट्र स्टांप एक्ट की धाराओं 59,60, 63A और 68A में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा है. कोई दस्तावेज कम स्टांप ड्यूटी के साथ एग्जीक्यूट किया जाता है तो जुर्माने की राशि को 5,000 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: महाराष्ट्र सरकार ने बजट में मुंबई 3.0 पर क्या ऐलान किया है?

जवाब: मुंबई 3.0 को अटल सेतु और नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास मुंबई 3.0 विकसित करने का ऐलान किया है.

सवाल: मुंबई 3.0 में कोन से मुख्य क्षेत्र होंगे?

जवाब:
मुंबई 3.0 में करनाला, साई, चिरनेर और रायगढ़-पेन प्रमुख नोटिफाइड एरिया होंगे.

सवाल: मुंबई 3.0 से क्या प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की संभावना है?

जवाब: अच्छी कनेक्टिविटी और बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं के कारण प्रॉपर्टी के दाम पर भारी उछाल आ सकता है.

सवाल: मुंबई 3.0 में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे?

जवाब: IT हब, डेटा सेंटर आदि के जरिए रोजगार के निए मौके पैदा होंगे.

सवाल: अटल सेतु के कारण नवी मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में क्या बदलाव आया है?

जवाब: अटल सेतु के कारण नवी मुंबई एक प्रमुख हॉटस्पॉट बन गया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6