साउथ मुंबई की प्राइम लोकेशन, माधुरी दीक्षित ने लगाया बड़ा दांव, प्रीमियम ऑफिस के लिए भरेंगी ₹2.81 करोड़ रेंट

Madhuri Dixit Commercial Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल में नई कमर्शियल प्रॉपर्टी किराये पर ली है. इस प्रॉपर्टी के लिए माधुरी दीक्षित अगले पांच साल 2.81 करोड़ रुपए किराया चुकाएंगी.
साउथ मुंबई की प्राइम लोकेशन, माधुरी दीक्षित ने लगाया बड़ा दांव, प्रीमियम ऑफिस के लिए भरेंगी ₹2.81 करोड़ रेंट

Bollywood Actress Madhuri Dixit (Photo Credit: Instagram)

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी शंकर दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी किराए पर ली है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म स्क्वायर यार्ड्स ने यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर दी है. इस सौदे का ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन मार्च 2026 में हुआ है. माधुरी दीक्षित इस प्रॉपर्टी के लिए हर महीने 4.25 लाख रुपए किराया चुकाएंगी. पांच साल में कुल 2.81 करोड़ रुपए किराया होगा.

731 वर्ग फुट की कुल प्रॉपर्टी

Square Yards के मुताबिक माधुरी दीक्षित द्वारा ली गई यह प्रॉपर्टी लोअर परेल स्थित वन लोढ़ा प्लेस में स्थित है. इस कमर्शियल यूनिट का कुल कारपेट एरिया 67.91 वर्ग मीटर (731 वर्ग फुट) है.

Add Zee Business as a Preferred Source

72,600 रुपए की चुकाई स्टांप ड्यूटी

  • प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस सौदे में एक कार पार्किंग भी शामिल है.
  • माधुरी दीक्षित ने इस पर ₹72,600 की स्टांप ड्यूटी, ₹1,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क और ₹17 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट दी गई है.
  • यह लीज 60 महीनों (5 वर्षों) के लिए है. पहले साल में हर महीने का किराया ₹4.25 लाख तय किया गया है.
  • दूसरे साल में किराया 5% बढ़कर ₹4.46 लाख हो जाएगा. तीसरे वर्ष में यह 5% बढ़कर ₹4.68 लाख, चौथे वर्ष में ₹4.91 लाख और पाँचवें वर्ष में ₹5.16 लाख हो जाएगा.

कमर्शियल प्रॉपर्टी का रेंटल स्ट्रक्चर

सालमासिक किराया (लगभग)सालाना बढ़ोतरी
पहला साल₹4.25 लाख-
दूसरा साल₹4.46 लाख5%
तीसरा साल₹4.68 लाख5%
चौथा साल₹4.91 लाख5%
पांचवां साल₹5.16 लाख5%
कुल किराया₹2.81 करोड़5%

प्रीमियम इलाकों में होती है लोअर परेल की गिनती

साउथ मुंबई स्थित लोअर परेल को मुंबई के सबसे प्रीमियम और तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट क्षेत्रों में से एक माना जाता है. पहले यह एक इंडस्ट्रियल एरिया था, लेकिन अब यह एक आधुनिक शहरी केंद्र में बदल चुका है.

इन कमर्शियल इलाकों से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

  • यह इलाका प्रमुख सड़कों और सबर्ब्स रेलवे नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, साथ ही बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, नरीमन पॉइंट और वर्ली जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों तक आसान पहुंच देता है.
  • इस इलाके में हाई स्ट्रीट फीनिक्स और पैलेडियम जैसे प्रमुख शॉपिंग और लाइफस्टाइल सेंटर, कई कॉर्पोरेट ऑफिस और वित्तीय संस्थान भी मौजूद हैं, जो इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाते हैं.
  • मुंबई के केंद्र में मौजूदगी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉस्मोपॉलिटन लाइफस्टाइल के कारण लोअर परेल हाई इनकम ग्रुप के लोगों, खासकर बिजनेस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच पसंदीदा रेजिडेंशियल एरिया बना हुआ है.

एक नजर में डील की डीटेल्स

डीटेल्सजानकारी
प्रोजेक्ट का नामवन लोढ़ा प्लेस, लोअर परेल
कार्पेट एरिया731 वर्ग फुट
सिक्योरिटी डिपॉजिट₹17 लाख
स्टांप ड्यूटी₹72,600
पार्किंग1 कार पार्किंग शामिल

Zee Business Live TV यहां पर देखें

प्रॉपर्टी मार्केट में 8% हिस्सा

साउथ मुंबई की गिनती मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में होती है. नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक फरवरी 2026 में मुंबई (BMC एरिया) में हुए कुल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में साउथ मुंबई का हिस्सा 8 फीसदी था. पिछले साल की समान अवधि में भी यह 8 फीसदी रहा था. साउथ मुंबई में लोअर परेल के अलावा वर्ली, कोलाबा, तारदेव जैसे पॉश इलाके आते हैं. माधुरी दीक्षित का घर साउथ मुंबई के अपर वर्ली में ही है. इसके अलावा लोखंडवाला में भी उनकी एक घर है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: माधुरी दीक्षित ने कहा नई प्रॉपर्टी किराये पर ली है?

जवाब: माधुरी दीक्षित ने नई कमर्शियल प्रॉपर्टी लोअर परेल में किराये पर ली है.

सवाल: माधुरी दीक्षित इस प्रॉपर्टी के लिए कितना किराया चुकाएंगी?

जवाब:
माधुरी दीक्षित इस प्रॉपर्टी के लिए 5 साल में कुल 2.81 करोड़ रुपए किराया चुकाएंगी.

सवाल: लीज की कुल अवधि कितनी है?

जवाब: लीज की कुल अवधि 60 महीने यानी 5 साल की है.

सवाल: बतौर सिक्युरिटी डिपॉजिट कितनी रकम जमा की गई है?

जवाब:
सिक्युरिटी डिपॉजिट के तौर पर 17 लाख रुपए जमा किए गए हैं.

सवाल: कमर्शियल यूनिट का साइज कितना है?

जवाब: कमर्शियल यूनिट का साइज 731 वर्ग फुट है.