&format=webp&quality=medium)
बॉलीवुड में धक-धक गर्ल नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और उनके पति डॉ. श्रीराम माधव नेने ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके में से एक जुहू में अपनी एक प्रॉपर्टी बेचकर लगभग दोगुना मुनाफा कमाया है. इस डील के डॉक्यूमेंट्स, जिसकी CRE Matrix ने समीक्षा की है के मुताबिक इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर 2025 को किया गया है. गौरतलब है कि जुहू में कई फिल्मी सितारे रहते हैं. कुशमैन एंड वेकफील्ड के मुताबिक जुहू में प्रॉपर्टी की कीमतों में सालभर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है.
माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने का यह फ्लैट दर्शन दीप वर्षा को-ओपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है, जो जुहू के मिलिट्री रोड पर है.
3.90 करोड़ रुपए सौदे की कीमत
डील की डीटेल्स
| डीटेल्स | जानकारी |
| सेलर | श्रीराम माधव नेने और माधुरी एस दीक्षित नेने |
| बायर | दर्शन घाटालिया |
| फ्लैट की कीमत | 3.90 करोड़ रुपये |
| फ्लैट का साइज | 780.13 स्क्वायर फीट |
| कुल मुनाफा | 1.94 करोड़ रुपये |
| स्टांप ड्यूटी | 19.50 लाख रुपये |
CRE Matrix के मुताबिक माधुरी दीक्षित और उनके पति ने इस फ्लैट को जून 2012 में खरीदा था. उस समय इस स्टार कपल ने लगभग 1.95 करोड़ रुपए चुकाए थे.
1.94 करोड़ रुपए का सीधा मौका
जुहू मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स प्राइम मार्केट का हिस्सा है. कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक इस इलाके में हाई-एंड प्रॉपर्टी की कीमत 30,500 रुपए से लेकर 73500 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के बीच है. माधुरी दीक्षित ने इस फ्लैट को करीब 50,000 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के भाव पर बेचा है, यह मौजूदा मार्केट रेट के बिल्कुल मुफीद है. जुहू में प्रॉपर्टी खरीदने के साथ-साथ किराये में रहना भी महंगा है. रिपोर्ट के मुताबिक यहां हाई एंड घरों का किराया 71,000 रुपए से शुरू होकर 9.95 लाख रुपए तक जाता है.
जुहू मार्केट स्नैपशॉट (2025)
| डीटेल्स | मार्केट रेट / जानकारी |
| खरीदने का रेट | 30,500 - 73,500 रुपये प्रति Sqft |
| किराया | 71,000 - 9,95,000 रुपये प्रति माह |
| सालाना वृद्धि | 3% की बढ़ोतरी |
| मार्केट कैटेगरी | वेस्टर्न सबर्ब्स - प्राइम |
सोर्स: कुशमैन एंड वेकफील्ड
सवाल: माधुरी दीक्षित ने फ्लैट किस रेट पर बेचा.
जवाब: उन्होंने यह फ्लैट लगभग 50,000 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के रेट पर बेचा है, जो जुहू के मार्केट रेट (30,500-73,500 रुपये) के बीच आता है.
सवाल: जुहू में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ रही हैं या घट रही हैं.
जवाब: जुहू (वेस्टर्न सबर्ब्स प्राइम) में प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 3% की बढ़ोतरी हुई है.
सवाल: इस डील में कितना स्टाम्प ड्यूटी लगा.
जवाब: खरीदार ने इस डील के लिए 19.50 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया.
सवाल: जुहू में लग्जरी फ्लैट का किराया कितना होता है.
जवाब: जुहू जैसे प्राइम इलाके में हाई-एंड फ्लैट का किराया 71,000 रुपये से लेकर 9.95 लाख रुपये महीना तक हो सकता है.
सवाल: माधुरी दीक्षित को कितना प्रॉफिट हुआ.
जवाब: उन्हें अपनी 13 साल पुरानी इनवेस्टमेंट पर लगभग 1.94 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ.