GDA मधुबन बापूधाम योजना का पेंच, 40-60 वर्ग मीटर प्लॉट पर लागू होगी इनकम लिमिट, देना होगा आय प्रमाण पत्र

गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) ने मधुबन बापूधाम योजना के तहत 350 प्लॉट की नीलामी कर रहे हैं. इस योजना के तहत 40 वर्ग मीटर से 60 वर्ग मीटर तक की इनकम लिमिट लगाई है. जानिए योजना से जुड़े अहम नियम.
GDA मधुबन बापूधाम योजना का पेंच, 40-60 वर्ग मीटर प्लॉट पर लागू होगी इनकम लिमिट, देना होगा आय प्रमाण पत्र

GDA मधुबन बापूधाम प्लॉट स्कीम (Photo: प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

दिल्ली-एनसीआर के शहर गाजियाबाद में घर बनाना है, लेकिन जमीन और प्लॉट की दिक्कत है. गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना के तहत प्राइम लोकेशन में 40 से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के भूखंडों का आवंटन कर रही है. इस योजना को अभी तक बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसे देखते हुए GDA ने इस योजना के तहत आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 4 जून 2026 तक कर दी है. इस योजना के नियमों के तहत 40 और 60 वर्ग मीटर तक के प्लॉट के लिए खास इनकम लिमिट और नियम तय किए गए हैं.

स्कीम में LIG कैटेगरी के 137 प्लॉट

GDA की मधुबन बापूधाम योजना के तहत योजना में 40 वर्ग मीटर और 60 वर्ग मीटर के कुल 137 प्लॉट को LIG कैटेगरी में रखा गया है. इन प्लॉट के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक इनकम 3 लाख से 6 लाख रुपए तक है.

तहसीलदार स्तर से इनकम सर्टिफिकेट जरूरी

  • GDA के नियमों के मुताबिक जिन लोगों की सालाना इनकम 6 लाख रुपए से ज्यादा है, वे इन छोटे प्लॉट के लिए आवेदन के पात्र नहीं होंगे.
  • इस कैटेगरी में आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी (तहसीलदार) के स्तर से जारी इनकम सर्टिफिकेट लगाना जरूरी होगा.
  • आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास गाजियाबाद क्षेत्र में पहले से कोई संपत्ति नहीं होनी चाहिए.
  • पूरे उत्तर प्रदेश में डेवलपमेंट अथॉरिटी, आवास विकास परिषद या किसी दूसरे सरकारी विभाग द्वारा आवंटित एक से ज्यादा आवासीय भवन या प्लॉट उनके नाम पर नहीं होने चाहिए.

प्लॉट की कीमत और एरिया

भूखंड श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर)आवंटन दर (प्रति वर्गमीटर)अनुमानित कीमत (₹)भूखंडों की कुल संख्या
A200₹ 35,000₹ 70,00,00024
B150₹ 35,000₹ 52,50,00049
C120₹ 35,000₹ 42,00,00024
D115₹ 35,000₹ 40,25,00012
E112.5₹ 35,000₹ 39,37,50044
F90₹ 35,000₹ 31,50,00060
G60₹ 35,000₹ 21,00,00061
H40₹ 35,000₹ 14,00,00076

आवेदन के साथ आधार और पैन कार्ड जरूरी

GDA की मधुबन बापूधाम योजना के तहत आवेदक और संयुक्त आवेदक की नई फोटो और स्कैन किए हुए साइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी आवेदन के साथ लगानी होगी.

रिजर्व कैटेगरी का देना होगा प्रमाणपत्र

  • यदि आवेदक रिजर्व कैटेगरी के तहत आवेदन कर रहा है, तो संबंधित रिजर्व कैटेगरी का प्रमाण पत्र देना होगा.
  • योजना के ब्रोशर के अनुसार 10 रुपए के जनरल स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा प्रमाणित एफिडेविट भी अपलोड करना जरूरी है.
  • आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड से वेबसाइट पोर्टल पर भरे जाएंगे.

40 और 60 वर्ग मीटर प्लाट की कीमत और पंजीकरण राशि का गणित

क्षेत्रफलआवंटन दर (प्रति वर्ग मीटर)न्यूनतम आरक्षित मूल्यपंजीकरण राशि (सामान्य - 10%)पंजीकरण राशि (ST/SC - 5%)
60 वर्ग मीटर35,000 रुपये21,00,000 रुपये2,10,000 रुपये1,05,000 रुपये
40 वर्ग मीटर35,000 रुपये14,00,000 रुपये1,40,000 रुपये70,000 रुपये

Zee Business Live TV यहां पर देखें

12% फ्री-होल्ड फीस

GDA के ब्रोशर के नियम के मुताबिक जनरल कैटेगरी को प्लॉट के न्यूनतम रिजर्व मूल्य का 10 फीसदी हिस्सा रजिस्ट्रेशन धनराशि के तौर पर जमा करना होगा. रिजर्व कैटेगरी (SC और ST) के आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 5 फीसदी तय की गई है. सभी कैटेगरी का आवंटन लॉटरी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा. आवंटन के बाद प्लॉट के कुल मूल्य पर 12 फीसदी फ्री-होल्ड फीस और अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान आवंटी को करना होगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी क्या होती है?

फ्री होल्ड प्रॉपर्टी वह प्रॉपर्टी होती है जिसमें आवंटी का पूरा मालिकाना हक होता है. इस पर कोई लीज रेंट या सालाना किराया नहीं लगता है.

Q2 कॉर्नर प्लॉट क्या होते हैं?

कॉर्नर प्लॉट में दोनों तरफ सड़क होती है. दोनों तरफ से खुला होने के कारण इन भूखंडों में बने घरों में अच्छा वेंटिलेशन होता है और रोशनी भी अच्छी आती है.

Q3 पार्क फेसिंग प्लॉट क्या होते हें?

पार्क फेसिंग प्लॉट में प्लॉट के एकदम सामने पार्क या हरा भरा खुला मैदान होता है. ऐसे घर के सामने कोई दूसरा निर्माण नहीं होता है.

Q4 एक वर्ग मीटर में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?

जमीन या प्रॉपर्टी के साइज नापने के लिए यह सबसे आसान कैलकुलेशन है. एक वर्ग मीटर में लगभग 10.76 स्क्वायर फीट होते हैं.

Q5 ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम क्या होता है?

ड्रॉ में कंप्यूटर या पर्ची के जरिए से नाम निकाले जाते हैं. इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रॉपर्टी को आवंटित किया जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6