Macrotech Developers की बंपर बिक्री, 320 करोड़ रुपए का घटा कर्ज, खरीदीं 10 नई जमीनें

Macrotech Developers Update: रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स का शुद्ध ऋण जनवरी से मार्च की तिमाही में सात फीसदी घटा है. जानिए कैसी रही कंपनी के लिए ये तिमाही.
Macrotech Developers की बंपर बिक्री, 320 करोड़ रुपए का घटा कर्ज, खरीदीं 10 नई जमीनें

Macrotech Developers Update: रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स का शुद्ध ऋण जनवरी-मार्च तिमाही में सात प्रतिशत घटकर लगभग 4,000 करोड़ रुपये रह गया है. यह मजबूत आवास बिक्री और ग्राहकों से धन संग्रह के कारण हुआ. लोढ़ा ब्रांड के तहत संपत्तियां बेचने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से है. अपनी हालिया परिचालन सूचना में, मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध ऋण 320 करोड़ रुपये घटकर 3,990 करोड़ रुपये रह गया.

कंपनी का कैश फ्लो रहा मजबूत

दिसंबर, 2024 के अंत में कंपनी का शुद्ध ऋण 4,300 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक था. भविष्य की परियोजनाओं के विकास के लिए भूखंड प्राप्त करने में महत्वपूर्ण निवेश के बावजूद कंपनी अपने कर्ज को कम कर पाई है. कंपनी आवासीय परियोजनाओं को विकसित करने के लिए सीधे जमीन खरीदने के साथ-साथ भूस्वामियों के साथ साझेदारी भी करती है.पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग और ग्राहकों से अच्छे धन संग्रह के कारण मैक्रोटेक डेवलपर्स का आंतरिक नकदी प्रवाह मजबूत रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

21 फीसदी बढ़ी कंपनी की बिक्री बुकिंग

मैक्रोटेक की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में मैक्रोटेक डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 17,630 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 14,520 करोड़ रुपये थी. पिछले वित्त वर्ष में ग्राहकों से इसका संग्रह 29 प्रतिशत बढ़कर 14,490 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 11,260 करोड़ रुपये था. मजबूत बिक्री और संग्रह ने कंपनी को भूमि अधिग्रहण में महत्वपूर्ण निवेश करने में मदद की.

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, मैक्रोटेक डेवलपर्स ने आवास परियोजनाओं के विकास के लिए एमएमआर (मुंबई महानगर क्षेत्र), बेंगलुरु और पुणे में 10 भूखंड का अधिग्रहण किया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6