लखनऊ में कब्जामुक्त जमीन पर बनेंगे 900 से ज्यादा 1-2BHK, सीतापुर हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, 15-35 लाख तक कीमत

LDA new housing scheme: यूपी की राजधानी लखनऊ में शिया पीजी कॉलेज से कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी 900 से ज्यादा EWS और LIG फ्लैट्स की योजना ला रही है. जानिए डीटेल्स.
लखनऊ में कब्जामुक्त जमीन पर बनेंगे 900 से ज्यादा 1-2BHK, सीतापुर हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी, 15-35 लाख तक कीमत

लखनऊ में कब्जा मुक्त जमीन पर बनेंगे EWS-LIG फ्लैट्स (Photos: Lucknow Development Authority)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर खरीदारों को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जल्द ही सस्ते घरों की सौगात देने जा रहा है. लखनऊ में मिडिल और अल्प आय वर्ग को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में LDA सीतापुर रोड पर लगभग 900 LIG एवं EWS घर बनाएगा. इन घरों की कीमत 15 लाख से 35 लाख रुपये तक होगी. खास बात है कि यह घर सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त की गई जमीन पर बनेंगे.

प्राइम लोकेशन पर मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि इस योजना से आम नागरिकों को शहर में आबादी के बीच प्राइम लोकेशन पर बेहतरीन आवासीय सुविधा मिल सकेगी.

582 2BHK, 336 1BHK फ्लैट्स

  • सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त करायी गयी लगभग 16,000 वर्गमीटर जमीन पर यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना विकसित की जाएगी. जिसके लिए डीटेल वर्क प्लान व ले-आउट प्लान तैयार कराए गए हैं.
  • यहां 582 LIG व 336 EWS श्रेणी के भवन निर्मित किए जाएंगे. एलआईजी भवन 2 BHK के होंगे, जिनका क्षेत्रफल लगभग 50 वर्ग मीटर होगा.
  • 2 BHK के भवन की कीमत लगभग 35 लाख रुपये होगी. 1 BHK के EWS भवन लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये रखी जाएगी.

घरों की कैटेगरी, एरिया और अनुमानित कीमत

कैटेगरीफ्लैट का प्रकारकुल घरों की संख्याक्षेत्रफलअनुमानित कीमत
LIG2 BHK582लगभग 50 वर्गमीटरलगभग 35 लाख रुपए
EWS1 BHK336लगभग 38 वर्गमीटरलगभग 15 लाख रुपए
कुल-918--

सीतापुर रोड, नेशनल हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी

लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुताबिक यह प्रोजेक्ट शिया पीजी कॉलेज के पास मुख्य सीतापुर रोड पर होगा, जिससे लोगों को नेशनल हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

600 से ज्यादा गाड़ियों के लिए बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग

  • इस आवासीय परियोजना में सभी टावर आपस में इंटरकनेक्ट होंगे. जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी.
  • अपार्टमेंट्स में 8 पैसेंजर लिफ्ट और 3 सर्विस लिफ्ट का प्रावधान किया जाएगा.
  • योजना में 600 से अधिक गाड़ियों के लिए बेसमेंट व स्टिल्ट पार्किंग की व्यवस्था होगी.
  • लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क एवं ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा.

प्रोजेक्ट की जानकारी और सुविधाएं

विवरणजानकारी
प्रोजेक्ट का स्थानसीतापुर रोड, शिया पीजी कॉलेज के पास, लखनऊ
जमीन का क्षेत्रफललगभग 16,000 वर्गमीटर (कब्जामुक्त कराई गई जमीन)
लक्षित वर्गमध्यम और अल्प आय वर्ग के लोग
कनेक्टिविटीनेशनल हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी
टावर डिजाइनसभी टावर आपस में इंटर-कनेक्टेड होंगे
लिफ्ट की सुविधा8 पैसेंजर लिफ्ट और 3 सर्विस लिफ्ट
पार्किंग व्यवस्था600 से अधिक वाहनों के लिए बेसमेंट और स्टिल्ट पार्किंग
ग्रीन एरिया3,000 वर्गमीटर में पार्क और ग्रीन एरिया

Zee Business Live TV यहां पर पढ़ें

9.83 लाख से 16 लाख रुपए कीमत

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अटल आवास योजना भी चल रही है. इसके तहत 1BHK महज 9.83 लाख रुपए और 2 BHK 16 लाख रुपए से शुरू है. यह फ्लैट्स देवपुर पारा, लखनऊ, निकट आलमबाग नहरिया के पास स्थित हैं. प्राधिकरण के मुताबिक ₹14,920 की जगह सिर्फ ₹10,775 प्रति महीने की किस्त देकर अटल नगर आवासीय योजना में फ्लैट ले सकते हैं. योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 मई 2026 है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 शिया पीजी कॉलेज की अवैध कब्जे वाली जमीन को कब कब्जा मुक्त कराया गया था?

शिया पीजी कॉलेज की अवैध कब्जे वाली 16,000 वर्ग मीटर की सरकारी जमीन को मई 2026 में मुक्त कराया गया था.

Q2 EWS घर क्या होते हैं?

EWS घर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए खास तौर से बनाए जाते हैं.

Q3 LIG घर क्या होते हैं?

यह घर निम्न आय वर्ग यानी लोअर इनकम ग्रुप के लिए बनाए जाते हैं.

Q4 EWS और LIG में क्या फर्क होता है?

EWS आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं. वहीं, LIG वह परिवार होते हैं जिनकी इनकम EWS वर्ग से थोड़ी ज्यादा होताी है, लेकिन किफायती घरों की कैटेगरी में आते हैं.

Q5 लखनऊ विकास प्राधिकरण क्या काम करता है?

लखनऊ विकास प्राधिकरण यूपी की राजधानी लखनऊ में आवासीय कॉलोनियों, फ्लैट्स, दुकानों और कमर्शियल सेंटर का निर्माण करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6