5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं, जिम- स्विमिंग पूल, लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में बनेगा आलीशान कम्युनिटी सेंटर

यूपी की राजधानी लखनऊ में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए कम्युनिटी सेंटर बनाया जा रहा है. 2900 वर्ग मीटर में फैले इस कम्युनिटी सेंटर में कई लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी. जानिए डीटेल्स.
5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं, जिम- स्विमिंग पूल, लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में बनेगा आलीशान कम्युनिटी सेंटर

LDA Community Centre

यूपी की राजधानी लखनऊ में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों को शानदार कम्युनिटी सेंटर बनने जा रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सोशल मीडिया पर बताया है कि 20 करोड़ रुपए की लागत से यह कम्युनिटी सेंटर बन रहा है. इसमें निवासियों को फाइव स्टार होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी. गौरतलब है कि गोमती नगर विस्तार के आवंटी शादी और दूसरे समारोह के आयोजन के लिए कम्युनिटी सेंटर की लंबे वक्त से मांग कर रहे थे.

आलीशान होगा कम्युनिटी सेंटर

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोशल मीडिया पर बताया कि गोमती नगर विस्तार में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए बनने वाला कम्युनिटी सेंटर आलीशान होगा.

2900 वर्गमीटर में फैला होगा कम्युनिटी सेंटर

  • कम्युनिटी सेंटर में कम्यूनिटी हॉल, डाइनिंग एरिया, जिम, कैफेटेरिया, योगा सेंटर व स्वीमिंग पूल आदि की सुविधा होगी.
  • गोमती नगर एक्स्टेंशन के सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेंट के पास लगभग 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा.
  • यह कम्युनिटी सेंटर तीन मंजिला होगा, जिसमें बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी. यहां प्रोग्राम आयोजित करने के लिए मल्टीपर्पज हॉल व लॉन के साथ ही किचन, डाइनिंग एरिया, 8 कमरे व 2 सुइट होंगे.
  • कम्युनिटी सेंटर में इनडोर गेम्स, जिम, योगा सेंटर, कैफेटेरिया व स्विमिंग पूल की भी सुविधा होगी.

पहले की योजनाओं का बदलेगा स्वरूप

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक दूसरे पोस्ट में बताया कि लखनऊ में दशकों पहले विकसित आवासीय योजनाओं का स्वरूप बदलेगा यानी इनका रीडेवलपमेंट होगा.

थ्री स्ट्रक्चर घरों के बजाए गगनचुंबी इमारतें

  • प्राधिकरण के मुताबिक जहां सीमित सुविधाओं के बीच सिर्फ जी प्लस थ्री स्ट्रक्चर के भवन बने हैं, वहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गगनचुंबी इमारतें बनेंगी.
  • वजीर हसन रोड पर वर्ष 1988 में निर्मित मल्टीस्टोरी भवनों को नई नीति के तहत पुनर्विकसित किया जाएगा.
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपनी पुरानी आवासीय योजनाओं के री-डेवलपमेंट की दिशा में काम शुरू कर दिया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अटल नगर योजना में दोबारा होगा रजिस्ट्रेशन

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इससे पहले एक बार फिर अपनी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम ‘अटल नगर योजना’ में कुल 630 फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं. इसके अंतर्गत 1 बीएचके के 539 एवं 02 बीएचके के 91 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण खोला जाएगा, जोकि 1 माह तक चलेगा. देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं. 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत लगभग 9.82 लाख रूपये से शुरू होती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: LDA द्वारा कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कहां हो रहा है.

जवाब: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) कम्युनिटी सेंटर का निर्माण गोमती नगर एक्सटेंशन के सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेंट के पास कर रही है.

सवाल: कम्युनिटी सेंटर में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

जवाब: कम्युनिटी सेंटर में जिम, कैफे, डाइनिंग एरिया, स्विमिंग पूल आदि सुविधा मिलेंगी.

सवाल: कम्युनिटी सेंटर का क्षेत्रफल कितना होगा?

जवाब: कम्युनिटी सेंटर का क्षेत्रफल 2900 वर्ग मीटर होगा.

सवाल: कम्युनिटी सेंटर की लागत कितनी होगी?

जवाब: कम्युनिटी सेंटर की कुल लागत 20 करोड़ रुपए होगी.

सवाल: कम्युनिटी सेंटर की कितनी मंजिलें होंगी?

जवाब: कम्युनिटी सेंटर तीन मंजिला होगा. इसमें एक बेसमेंट पार्किंग भी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6