&format=webp&quality=medium)
LDA Plot Scheme, Representative Image (AI Generated Image)
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) की वरूण विहार योजना जून, 2026 में लॉन्च होगी. पहले चरण में कैलाश खण्ड एवं काशी खण्ड के लगभग 2100 प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा. जिसके लिए 1300 किसानों से 330 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी जा चुकी है. डिविजन कमिशनर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में एलडीए के पारिजात सभागार में हुई समीक्षा बैठक में प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की गयी.
LDA के मुताबिक वरूण विहार योजना के बाद नैमिष नगर योजना की लांचिंग सितम्बर, 2026 में प्रस्तावित है. डिविजन कमिशर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी हाउसिंग योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत स्वीकृत हैं.
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) की ऐशबाग स्क्वायर में 3BHK + सर्वेंट अपार्टमेंट की योजना भी चल रही है. इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 है. अपार्टमेंट्स की कीमत 1.1 करोड़ रुपए से शुरू है.
1900 वर्ग फुट साइज के 384 लग्जरी फ्लैट्स
आपको बता दें कि लखनऊ में यूपी आवास एवं विकास परिषद द्वारा कई संपत्तियों की नीलामी 16 अप्रैल 2026 को होगी. लखनऊ की अवध विहार योजना में रेजिडेंशियल प्लॉट्स, ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, कमर्शियल प्लॉट्स की भी ई-नीलामी होगी. इसके अलावा इंदिरा नगर विस्तार योजना में कमर्शियल प्लॉट, दुकान बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. वृंदावन योजना में कमर्शियल ब्लॉक शॉप, वृंदावन योजना के तहत रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी में बोली लगेगी.