मेट्रो से 2.3KM दूर, लखनऊ की प्राइम लोकेशन में मिलेंगे लग्जरी 3BHK फ्लैट, LDA ने 15 दिन बढ़ाई रजिस्ट्रेशन डेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण की ऐशबाग स्क्वायर योजना के तहत 384 3BHK फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. अब LDA ने इस योजना के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दिया है.
मेट्रो से 2.3KM दूर, लखनऊ की प्राइम लोकेशन में मिलेंगे लग्जरी 3BHK फ्लैट, LDA ने 15 दिन बढ़ाई रजिस्ट्रेशन डेट

LDA Aishbag Square Yojana

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत 384 3BHK+ सर्वेंट रूम वाले प्रीमियम फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. अब LDA ने इस स्कीम के रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. इन फ्लैट्स के लिए अब 30 अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा. आपको बता दें कि योजना के तहत फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

1900 स्क्वायर फीट के 384 प्रीमियम फ्लैट्स

लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा-" इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के कुल 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

5% रजिस्ट्रेशन फीस, 1.1 करोड़ रुपए कीमत

  • रजिस्ट्रेशन सिर्फ और सिर्फ लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत धनराशि बतौर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी.
  • ऐशबाग स्क्वायर योजना के तहत फ्लैट्स की कीमत 1.1 करोड़ रुपए है. हर एक फ्लैट का एरिया 1900 स्क्वायर फीट है.
  • ऐशबाग स्क्वायर में 27-27 मंजिला चार टावर हैं. योजना के तहत पावर बैक अप, क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, 600 से अधिक गाड़ियों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग और किड्स प्ले एरिया होंगे.

Aishbag Square

पांच साल में दिया जाएगा कब्जा

ऐशबाग योजना में लोगों की कमर्शियल जरूरत को पूरी करने के लिए कैंपस में ही दुकानें भी बनेंगी. योजना के तहत निर्माण तीन साल में पूरा किया जाएगा और पांच साल के अंदर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा.

मेट्रो, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी

  • फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूरा पैसा जमा कराना होगा.
  • आवंटी 45 से दिन में पूरा पैसा जमा कर देंगे, उन्हें छह प्रतिशत और जो 90 दिनों में पूरा पैसा जमा कर देंगे, उन्हें चार प्रतिशत छूट मिलेगी.
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लोकेशन से चारबाग रेलवे स्टेशन 3.4 किलोमीटर, मेट्रो 2.3 किलोमीटर, बस स्टैंड 3.3 किलोमीटर की दूरी पर है.

एक नजर में योजना की डीटेल्स

विवरणडीटेल
रजिस्ट्रेशन फीसकुल कीमत का 5% (आरक्षित वर्ग के लिए 2.5%)
पेमेंट प्लानआवंटन के बाद 36 महीने की आसान किस्तें
डिस्काउंट45-90 दिनों में पूरा भुगतान करने पर 4% से 6% की छूट
कनेक्टिविटीचारबाग रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन नजदीक
पजेशनअगले 5 वर्षों के अंदर घर की चाबी

Zee Business Live TV यहां पर देखें

वरूण विहार योजना पर दिया अपडेट

लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने वरूण विहार योजना पर भी अपडेट दिया है. LDA के मुताबिक आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित एलडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना ‘वरूण विहार’ मुख्य शहर से कनेक्ट होगी. इसके लिए हैदर कैनाल के समानांतर लगभग 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड विकसित की जाएगी. वरुण विहार योजना के 2 सेक्टरों क्रमशः कैलाश खण्ड एवं काशी खण्ड में जून, 2026 में लगभग 2100 भूखण्डों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए खोला जाएगा. आगरा एक्सप्रेस-वे पर कुल 2664 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वरूण विहार योजना विकसित की जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की ऐशबाग स्क्वायर योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख को कितना आगे बढ़ाया है?

जवाब:
लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की ऐशबाग स्क्वायर योजना की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है.

सवाल: लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की ऐशबाग स्क्वायर योजना के तहत कितने फ्लैट बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं?

जवाब:
योजना के तहत कुल 384, 3BHK+ सर्वेंट रूम वाले फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं.

सवाल: 3 BHK+ सर्वेंट रूम वाले फ्लैट्स की कीमत क्या है?

जवाब: फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.1 करोड़ रुपए से शुरू होगी.

सवाल: फ्लैट का आवंटन कब होगा?

जवाब: फ्लैट्स का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा.

सवाल: आवंटन के बाद फ्लैट में कब्जा कब तक मिलेगा?

जवाब:
आवंटन के पांच साल के अंदर फ्लैट का कब्जा दिया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6