करोड़पति बनने का 'पक्का' प्लान! PPF से Real Estate तक, ये हैं 6 लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट जो आपको बना देंगे मालामाल, गलती से भी मिस न करें!

अमीर बनने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इसके लिए सही इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है. लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट जैसे PPF, म्यूचुअल फंड और रियल एस्टेट आपके पैसों को कई गुना बढ़ाकर करोड़पति बना सकते हैं.
करोड़पति बनने का 'पक्का' प्लान! PPF से Real Estate तक, ये हैं 6 लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट जो आपको बना देंगे मालामाल, गलती से भी मिस न करें!

अमीर बनने के लिए केवल अच्छी नौकरी या बिजनेस ही काफी नहीं होता है. जी हां करोड़पति बनने के लिए सही जगह अपने पैसों को निवेश करना जरूरी होता है. सही इन्वेस्टमेंट आपके पैसों और कई गुना बढ़ाने का काम करते हैं. अगर आप भी पैसों को निवेश करना चाहते हैं तो लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के 6 मनी मेकिंग वाले ऑप्शन को चुनिए जो आपको भविष्य में एक बड़ा फंड बनाने में मदद कर सकते हैं.

1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

यह सरकार की एक सेफ स्कीम है, जिसमें रिस्क ना के बराबर होता है। इसमें 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है, जिसे आप 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं. PPF में इन्वेस्टमेंट, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम तीनों पर टैक्स छूट मिलती है. इसमें आपको हर साल कम से कम ₹500 और अधिक से अधिक ₹1.5 लाख तक जमा करने होते हैं. वैसे ये उन लोगों के लिए अच्छा है जो बिना रिस्क के एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं.

2. रियल एस्टेट

अगर आपके पास बड़ा पैसों का बजट है, तो फिर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना एक शानदार ऑप्शन होने वाला है.जी हां आप घर, ज़मीन या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदकर लॉन्ग-टर्म में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं. इसके अलावा, आप प्रॉपर्टी को किराए पर देकर हर महीने एक फिक्स्ड इनकम भी कमा सकते हैं. हालांकि, इसमें इन्वेस्टमेंट ज़्यादा और लिक्विडिटी कम होती है, जिसका मतलब है कि ज़रूरत पड़ने पर इसे तुरंत बेचना मुश्किल हो सकता है.

3. म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड में कई निवेशकों का पैसा इकट्ठा करके स्टॉक, बॉन्ड या अन्य जगहों पर लगाया जाता है.आपको बता दें कि इसको प्रोफेशनल फंड मैनेजर संभालते हैं, जिससे आपको अधिक रिसर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ती.तो आप अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से इक्विटी, डेट या हाइब्रिड फंड में निवेश कर सकते हैं.

4. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)

एनपीएस एक सरकारी योजना है, जिसे स्पेशली पर रिटायरमेंट के लिए बनाया गया है. इस स्कीम में आपका पैसा इक्विटी और सरकारी बॉन्ड में लगाया जाता है.वैसे यह आपको रिटायरमेंट के बाद एक रेगुलर इनकम देता है और इसमें भी टैक्स का फायदा मिलता है.जी हां यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है जो अपनी रिटायरमेंट को पूरा सेफ बनाना चाहते हैं.

5. स्टॉक मार्केट (शेयर बाज़ार)

अगर आप ज़्यादा रिस्क लेने के लिए तैयार हैं, तो फिर लॉन्ग टर्म के लिए अच्छी कंपनियों के शेयर खरीदना फायदेमंद हो सकता है.जी हां यह बाकी ऑप्शन की तुलना में ज़्यादा रिटर्न दे सकता है, लेकिन इसमें बाज़ार के उतार-चढ़ाव का रिस्क भी ज़्यादा होता है.हालांकि रिसर्च और जानकारी के साथ निवेश करने पर यह आपके पोर्टफोलियो को मजबूत बना सकता है.

6. गोल्ड (सोना)

गोल्ड वैसे तो हमेशा से ही भारतीयों के लिए एक फेमस इन्वेस्टमेंट ऑप्शन रहा है. इसको फाइनेंशियल अस्थिरता के समय एक सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इसकी कीमत अक्सर बढ़ती रहती है.तो आप फिजिकल गोल्ड के अलावा गोल्ड ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के ज़रिए भी इसमें निवेश कर सकते हैं, जो ज़्यादा सुरक्षित और आसान होते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1. करोड़पति बनने के लिए सबसे अच्छे लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट कौन से हैं?
A1. PPF, म्यूचुअल फंड SIP, रियल एस्टेट, गोल्ड और NPS बेहतरीन विकल्प हैं.

Q2. लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट क्यों जरूरी है?
A2. यह कंपाउंडिंग के जरिए आपके पैसों को कई गुना बढ़ाकर बड़ा फंड तैयार करता है.

Q3. क्या PPF से करोड़पति बना जा सकता है?
A3. हां, लगातार निवेश और लंबे समय तक निवेश करने से PPF से भी करोड़पति बन सकते हैं.

Q4. म्यूचुअल फंड SIP में कितने साल निवेश करना चाहिए?
A4. कम से कम 15–20 साल तक SIP में निवेश करने से करोड़ों का फंड बन सकता है.

Q5. रियल एस्टेट लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा क्यों है?
A5. रियल एस्टेट की वैल्यू समय के साथ तेजी से बढ़ती है और रेंटल इनकम भी देती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source