गोमती नगर लखनऊ में 1.13 करोड़ में 3BHK, रेलवे स्टेशन, मॉल, शहीद पथ से कनेक्टिविटी, LDA की प्रीमियम योजना

LDA Lucknow Yojana: लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ के प्रीमियम इलाके में नई आवासीय योजना शुरू कर रहा है. इस योजना के तहत 646 प्रीमियम 3BHK फ्लैट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे.
गोमती नगर लखनऊ में 1.13 करोड़ में 3BHK, रेलवे स्टेशन, मॉल, शहीद पथ से कनेक्टिविटी, LDA की प्रीमियम योजना

लखनऊ में LDA शुरू करेगा प्रीमियम 3BHK फ्लैट्स की स्कीम (Photo:X) 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी छत का सपना देख रहे घर खरीदारों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) आकर्षक और पारदर्शी आवासीय योजना लेकर आया है. LDA लखनऊ की प्राइम लोकेशन गोमती नगर के विराज खंड में लेक व्यू अपार्टमेंट के नाम से एक प्रीमियम प्रोजेक्ट विकसित कर रहा है. इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य घर खरीदारों को प्राइवेट बिल्डर्स की तरह सभी सुविधाओं से लैस, मॉडर्न और आलीशान आशियाना उपलब्ध कराना है, लेकिन कम कीमत पर. लेक व्यू अपार्टमेंट का निर्माण लगभग 760 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा. साथ ही यहां से लखनऊ के अहम इलाकों की डायरेक्ट कनेक्टिविटी है.

19 मंजिल, 3 टावर और 646 प्रीमियम फ्लैट

LDA लेक व्यू अपार्टमेंट में लगभग 2300 वर्गफिट क्षेत्रफल के 646 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे. लेक व्यू अपार्टमेंट में 19 मंजिल के 3 टावर होंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 60 मीटर होगी. अपार्टमेंट में 3 BHK+ सर्वेंट श्रेणी के फ्लैट्स होंगे.

1.13 करोड़ रुपए फ्लैट की कीमत

  • फ्लैट 2340 वर्गफिट क्षेत्रफल (सुपर एरिया) का होगा, जिसकी कीमत 1.13 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है. इस पूरे रीजन में प्राइवेट बिल्डर्स द्वारा निर्मित किए जा रहे अपार्टमेंट्स की तुलना में लेक व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट की कीमत काफी कम होगी.
  • सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 1000 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी.
  • लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कॉमर्शियल दुकानें भी होंगी. अपार्टमेंट के पास स्थित झील के एरिया में एंटरटेनमेंट जोन एवं जॉगिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा.

योजना से जुड़ी अहम बातें

डीटेलअहम बातें
प्रोजेक्ट का नाम व स्थानलेक व्यू अपार्टमेंट, विराज खण्ड, गोमती नगर
कुल टावर और मंजिलें3 टावर, प्रत्येक 19 मंजिल
फ्लैट श्रेणी व कुल संख्या3 BHK + Servant, कुल 646 फ्लैट
फ्लैट का क्षेत्रफल (Super Area)2340 वर्गफिट
अनुमानित फ्लैट की कीमतलगभग 1.13 करोड़ रुपये
प्रोजेक्ट की कुल निर्माण लागतलगभग 760 करोड़ रुपये
टाइमलाइन3 साल में निर्माण पूरा, 5 वर्ष के अंदर कब्जा

LDA की वेबसाइट के जरिए ही रजिस्ट्रेशन

लेक व्यू अपार्टमेंट्स के लिए 19 मई से 18 जून 2026 के बीच रजिस्ट्रेशन खोला जा रहा है. रजिस्ट्रेशन सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के जरिए ही कराया जा सकेगा.

5% रजिस्ट्रेशन फीस, 36 किस्तों में भुगतान

  • फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी.
  • आरक्षित वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2.5 प्रतिशत होगी. फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.
  • फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किस्तों में पूर्ण धनराशि जमा करानी होगी.
  • 45 से 90 दिनों में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 से 4 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी.

रजिस्ट्रेशन और पेमेंट प्लान

नियम एवं शर्तेंडिटेल्स/ निर्धारित दरें
पंजीकरण की अवधि19 मई से 18 जून, 2026 के बीच
आवेदन का माध्यमकेवल एलडीए (LDA) की आधिकारिक वेबसाइट
सामान्य वर्ग हेतु पंजीकरण शुल्कफ्लैट के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत
आरक्षित वर्ग हेतु पंजीकरण शुल्कफ्लैट के अनुमानित मूल्य का 2.5 प्रतिशत
फ्लैट आवंटन की प्रक्रियापारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से
डिफॉल्ट पेमेंट प्लान (किश्तें)आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तें
एकमुश्त भुगतान पर छूट45 से 90 दिनों में पूर्ण भुगतान करने पर 4% से 6% की छूट
रजिस्ट्रेशन की अवधि19 मई से 18 जून, 2026 के मध्य

Zee Business Live TV यहां पर देखें

गोमती नगर रेलवे स्टेशन से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

लेक व्यू अपार्टमेंट विराज खंड में बेहद प्राइम लोकेशन पर बनेगा. परियोजना से कुछ ही मिनटों की दूरी पर शहीद पथ, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अवध बस स्टेशन, सिनेपॉलिस मॉल, हॉस्पिटल, स्कूल आदि प्रमुख स्थल मिल जाएंगे. प्रोजेक्ट को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 5 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि एलडीए पहले ही अटल नगर आवासीय योजना में सस्ते 1 BHK और 2BHK फ्लैट्स उपलब्ध करा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6