&format=webp&quality=medium)
देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. ICICI डायरेक्ट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की बहुप्रतीक्षित लैंड पूलिंग पॉलिसी आखिरकार शुरू हो गई है. रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स पर जारी ब्रोकरेज हाउस ICICI डायरेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के 6 सेक्टर्स के लिए इस पॉलिसी को हरी झंडी मिल गई है. यह कदम दिल्ली की सीमाओं के भीतर हाउसिंग सप्लाई को बढ़ाने में गेमचेंजर साबित हो सकता है, जहां अभी तक नई जमीनों की भारी कमी थी. गौरतलब है कि लैंड पूलिंग पॉलिसी को साल 2013 में नोटिफाई किया गया था, लेकिन यह अटकी हुई थी.
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने लैंड पूलिंग पॉलिसी बनाई थी. इस पॉलिसी के मुताबिक जमीन मालिक अपनी जमीन को इक्ट्ठा कर सकते हैं, इसके 60 फीसदी हिस्से पर वह खुद हाई राइज बिल्डिंग जैसे प्रोजेक्ट को विकसित कर सकते हैं.
नोएडा के बराबर पूरा शहर
अभी तक दिल्ली में जगह की कमी के कारण घर खरीदारों को नोएडा, गुरुग्राम या द्वारका एक्सप्रेसवे का रुख करना पड़ता था. कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की तीसरी तिमाही में दिल्ली NCR में 10,245 नए घर लॉन्च हुए.
न्यू गुरुग्राम की हिस्सेदारी 23%, द्वारका एक्सप्रेसवे की 20%
दिल्ली एनसीआर रियल एस्टेट स्नैपशॉट
| विवरण | आंकड़े / स्थिति |
| कीमतों में उछाल (YoY) | 19% (NCR में सबसे ज्यादा) |
| नए लॉन्च (हॉटस्पॉट) | न्यू गुरुग्राम (23%) और द्वारका एक्सप्रेसवे (20%) |
| लैंड पूलिंग अपडेट | दिल्ली के 6 सेक्टर्स को मंजूरी मिली |
| औसत लॉन्च प्राइस | ₹15,175 प्रति वर्ग फुट |
Proptiger की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-NCR में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 19 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जो देश के टॉप शहरों में सबसे ज्यादा है. कुशमैन एंड वेकफील्ड के आंकड़े भी बताते हैं कि गुरुग्राम में कीमतें 12 फीसदी और नोएडा में 10 फीसदी बढ़ी है. ऐसे में लैंड पूलिंग से नई इन्वेंट्री आने पर सप्लाई बढ़ेगी, जिससे आसमान छूते दामों पर लगाम लगने की उम्मीद है. इसके अलावा सरकार ने सीमेंट पर GST दर 28% से घटाकर 18% कर दी है, इससे निर्माण लागत में कमी आएगी.
सवाल: लैंड पूलिंग पॉलिसी क्या है और इससे क्या फायदा होगा?
जवाब: छोटे जमीन मालिकों की जमीन को मिलाकर (पूल करके) एक बड़ा हिस्सा विकसित किया जाता है.
सवाल: दिल्ली-NCR में अभी घर खरीदना महंगा है या सस्ता?
जवाब: प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR में प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले एक साल में 19% की बढ़ोतरी हुई है.
सवाल: लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत कितने सेक्टर्स को मंजूरी मिली है?
जवाब: फिलहाल दिल्ली के 6 सेक्टर्स को लैंड पूलिंग के लिए मंजूरी मिल गई है.
सवाल: अभी सबसे ज्यादा नए घर कहां बन रहे हैं?
जवाब: कुशमैन एंड वेकफील्ड के मुताबिक, अभी सबसे ज्यादा नए प्रोजेक्ट्स 'न्यू गुरुग्राम' और 'द्वारका एक्सप्रेसवे' में लॉन्च हो रहे हैं.
सवाल: क्या घर बनाने की लागत कम होने की उम्मीद है?
जवाब: सरकार ने सीमेंट पर GST 28% से घटाकर 18% और मार्बल/ग्रेनाइट पर 12% से 5% कर दिया है, जिससे लागत में थोड़ी राहत मिल सकती है.