प्रॉपर्टी डील से 107% का तगड़ा रिटर्न, कृति सेनन ने अंधेरी वेस्ट में बेचे चार फ्लैट्स, 13 साल में पैसे हुए डबल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने परिवार के साथ मिलकर चार प्रॉपर्टीज को बेचा है. इन प्रॉपर्टी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को 104 फीसदी का मोटा रिटर्न दिया है.
प्रॉपर्टी डील से 107% का तगड़ा रिटर्न, कृति सेनन ने अंधेरी वेस्ट में बेचे चार फ्लैट्स, 13 साल में पैसे हुए डबल

प्रॉपर्टी डील से कृति सेनन को तगड़ा मुनाफा (Phto: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बहन नुपुर सेनन और मां गीता सेनन के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित चार रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज 8.9 करोड़ रुपए में बेची हैं. यह जानकारी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मिली है, जिनकी समीक्षा स्क्वायर यार्ड्स ने महाराष्ट्र के पंजीकरण महानिरीक्षक (IGR) की वेबसाइट पर की है. इन फ्लैट्स को बेचकर कृति सेनन और उनके परिवार को दोगुने से भी ज्यादा मुनाफा हुआ है. प्रॉपर्टी ने 9 से 13 साल में 107 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है.

3.23 करोड़ रुपए प्रति यूनिट दाम

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए IGR दस्तावेजों के मुताबिक, कृति सेनन और उनके परिवार ने अंधेरी वेस्ट स्थित रहेजा क्लासिक में दो समान अपार्टमेंट 3.23 करोड़ रुपए प्रति यूनिट के दाम पर बेचे हैं.

7.29 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी

  • दोनों यूनिट्स का बिल्ट-अप एरिया 60.78 वर्गमीटर (654.23 वर्गफुट) और कार्पेट एरिया 50.63 वर्गमीटर (545 वर्गफुट) है. हर अपार्टमेंट के साथ एक कार पार्किंग स्थान भी शामिल है.
  • दोनों लेनदेन पर 19.41 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी दी गई है.
  • इसी तरह अंधेरी वेस्ट के रहेजा क्लासिक में स्थित दो अन्य यूनिट्स 1.21 करोड़ रुपए प्रति यूनिट में बेची गईं.
  • दोनों अपार्टमेंट्स का बिल्ट-अप एरिया 22.86 वर्गमीटर (246.06 वर्गफुट) तथा कार्पेट एरिया 19.05 वर्गमीटर (205 वर्गफुट) है.
  • इन लेनदेन पर हर यूनिट के लिए 7.29 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई गई है.

बड़े फ्लैट्स (1006 और 1007) की लेनदेन डिटेल्स

विवरणआधिकारिक जानकारी
फ्लैट नंबर और विक्रेता1005 (गीता सेनन) , 1008 (कृति और नूपुर सेनन)
बिक्री मूल्य (प्रति यूनिट)1.21 करोड़ रुपये (12150000 रुपये)
क्षेत्रफल (प्रति यूनिट)22.86 वर्ग मीटर (बिल्ट-अप), 205 वर्ग फुट (कारपेट)
स्टांप ड्यूटी (प्रति यूनिट)7.29 लाख रुपये (729000 रुपए)
रजिस्ट्रेशन फीस (प्रति यूनिट)30,000 रुपए

4.3 करोड़ रुपए में खरीदा फ्लैट

स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, कृति सेनन की मम्मी गीता सेनन ने जुलाई 2013 में रहेजा क्लासिक की दो यूनिट्स कुल 1.40 करोड़ रुपए में खरीदी थीं, जबकि कृति सेनन और नुपुर सेनन ने जून 2017 में अपनी दो यूनिट्स कुल 2.90 करोड़ रुपए में खरीदी थीं.

4.60 करोड़ रुपए का प्रॉफिट

  • चारों यूनिट्स को मिलाकर सेनन परिवार की कुल खरीद लागत लगभग 4.31 करोड़ रुपए रही थी.
  • वर्तमान में इन चारों संपत्तियों का कुल बिक्री मूल्य 8.9 करोड़ रुपए रहा, जिससे परिवार को अपने निवेश पर लगभग 4.60 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है.
  • सेनन फैमिली के इन चारों फ्लैट्स को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खरीदा है. सभी ट्रांजेक्शन 24 अप्रैल 2026 को रजिस्टर किए गए हैं.

छोटे फ्लैट्स (1005 और 1008) की लेनदेन डिटेल्स

विवरणआधिकारिक जानकारी
फ्लैट नंबर और विक्रेता1005 (गीता सेनन) , 1008 (कृति और नूपुर सेनन)
बिक्री मूल्य (प्रति यूनिट)1.21 करोड़ रुपये (12150000 रुपए)
क्षेत्रफल (प्रति यूनिट)22.86 वर्ग मीटर (बिल्ट-अप), 205 वर्ग फुट (कारपेट)
स्टांप ड्यूटी (प्रति यूनिट)7.29 लाख रुपये (729000 रुपए)
रजिस्ट्रेशन फीस (प्रति यूनिट)30,000 रुपए

एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड से कनेक्टिविटी

अंधेरी वेस्ट, मुंबई के सबसे प्रमुख और स्थापित रियल एस्टेट क्षेत्रों में से एक है. यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड, सब अर्बन रेल नेटवर्क और मुंबई मेट्रो के जरिए बेहतरीन कनेक्टिविटी देता है.

छत्रपति शिवाज हवाई अड्डे तक पहुंच

  • अंधेरी वेस्ट से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक भी सहज पहुंच उपलब्ध है.
  • SEEPZ, MIDC, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और फिल्म सिटी जैसे प्रमुख व्यावसायिक एवं एंटरटेनमेंट सेंटर्स से करीब होने के कारण अंधेरी वेस्ट कामकाजी प्रोफेशनल्स, एंटरप्रेन्योर्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आकर्षक आवासीय गंतव्य बना हुआ है.
  • कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सुविधाओं, रिटेल केंद्रों और मनोरंजन स्थलों सहित इसकी मजबूत सामाजिक अवसंरचना इस क्षेत्र में आवासीय संपत्तियों की मांग को लगातार बनाए रखती है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 कारपेट एरिया क्या होता है?

फ्लैट के अंदर वह वास्तविक क्षेत्रफल जहां आप कारपेट बिछा सकते हैं. इसमें दीवारों की मोटाई शामिल नहीं होती है.

Q2 स्टांप ड्यूटी क्या है?

संपत्ति की खरीद और बिक्री के वक्त इसे कानूनी तौर से वैध बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला टैक्स स्टांप ड्यूटी कहलाता है.

Q3 कैपिटल गेन किसे कहते हैं?

किसी भी संपत्ति का उसके खरीद मूल्य से ज्यादा कीमत पर बेचने पर जो सीधा मुनाफा होता है, उसे कैपिटल गेन कहा जाता है.

Q4 IGR क्या है?

यह राज्य सरकार का वह विभाग होता है जो प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन का प्रबंधन करता है और सभी कानूनी रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखता है.

Q5 पावर ऑफ अटॉर्नी क्या होती है?

यह एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति अपनी तरफ से किसी दूसरे व्यक्ति को कानूनी, वित्तीय या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार देता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6