कोलकाता के सिर्फ इन 3 इलाकों पर रखें नजर! यहां पर प्रॉपर्टी बनी सोने की खान, समझें पूरा गणित

Kolkata Real Estate: कोलकाता के रियल एस्टेट मार्केट में दक्षिण कोलकाता और राजारहाट एक बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे हैं. जानिए क्या है इन दोनों इलाकों में खास बात.
कोलकाता के सिर्फ इन 3 इलाकों पर रखें नजर! यहां पर प्रॉपर्टी बनी सोने की खान, समझें पूरा गणित

Kolkata Real Estate: पश्चिम बंगाल की राजधानी और सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर कोलकाता का रियल एस्टेट मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2025 में घरों की रजिस्ट्रेशन में पिछले साल के मुकाबले 33 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक तीन इलाके एक मजबूत हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे हैं. इनमें से दो इलाके साउथ कोलकाता के हैं. कुल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में से 37 फीसदी हिस्सेदारी अकेले दक्षिण कोलकाता से ही है.

दक्षिण कोलकाता बना हॉटस्पॉट

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोलकाता सबसे सुरक्षित और पसंदीदा जगह बनकर उभरा है. इस जोन में ठाकुरपुकुर, जादवपुर, बेहाला और कसबा जैसे इलाके हॉटस्पॉट बने हैं.

मिड सेगमेंट घरों की मौजूदगी

  • दक्षिण कोलकाता के इन इलाकों की पॉपुलेरिटी का अहम कारण किफायती और मिड-सेगमेंट के घरों की मौजूदगी है, जो आम खरीदारों के बजट में आसानी से फिट हो जाती है.

क्यों है सुरक्षित दांव

  • स्थिर मांग और लगातार हो रहे डेवलपमेंट के कारण ये इलाके एक सुरक्षित दांव माने जा रहे हैं.

Kolkata

राजारहाट ने सभी इलाकों को छोड़ा पीछे

दक्षिण कोलकाता भले ही सबसे बड़ा बाजार है, लेकिन राजारहाट ने सभी इलाकों को पीछे छोड़ दिया है. जुलाई के महीने में इस इलाके में सबसे ज्यादा 498 घरों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. इसके पीछे कई कारण हैं.

प्लांड टाउनशिप, आईटी कंपनियों के ऑफिस

  • राजारहाट एक प्लांड टाउनशिप हैं, जहां पर चौड़ी सड़कें, मॉडर्न सुविधाएं और आईटी कंपनियों के ऑफिस हैं.
  • यहां पर बेहतरीन कनेक्टिविटी, न्यू टाउन से नजदीकी और भविष्य की विकास योजनाएं इसे खरीदारों के लिए भी आकर्षक बनाती है.

प्रॉपर्टी की कीमतें अभी भी कम

  • दक्षिण कोलकाता के कई प्रमुख इलाके के मुकाबले यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतें अभी भी कम है, इससे निवेशकों को अच्छी रिटर्न की उम्मीद है.

July Property Data

जुलाई 2025 में कोलकाता के टॉप 5 इन्वेस्टमेंट लोकेशन

लोकेशन

रजिस्ट्रेशन की संख्या

राजारहाट498
खरदह408
ठाकुरपुकुर250
जादवपुर218
बेहाला215

सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन वाले टॉप 10 इलाके

इलाका (Location)

रजिस्टर हुए घरों की संख्या

राजारहाट498
खरदह408
ठाकुरपुकुर250
जादवपुर218
बेहाला215
कसबा194
शिबपुर185
लेक टाउन164
सोनारपुर127
टीटागढ़113
कुल2,372

नॉर्थ जोन दूसरे नंबर पर, 26 फीसदी की हिस्सेदारी

साउथ जोन के अलावा नॉर्थ जोन 26 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा है. कोलकाता में छोटे घरों की मांग सबसे ज्यादा है. नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कुल बिके घरों में से 54 फीसदी घर 500 वर्ग फुट से कम आकार के थे. इस ट्रेंड से पता चलता है कि शहर में छोटे और बजट फ्रेंडली घरों की खरीदार सबसे ज्यादा है. जुलाई 2023 में 500 वर्ग फुट से कम के अपार्टमेंट की हिस्सेदारी सिर्फ 27 फीसदी थी, ये बढ़कर 54 फीसदी हो गई है. 1000 वर्ग फुट से बड़े घरों की हिस्सेदारी घटकर केवल 4 फीसदी रह गई है.

खबर से जुड़े FAQs

सवाल: अभी कोलकाता में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे अच्छे इलाके कौन से हैं?

जवाब: नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर, जादवपुर, बेहाला, कसबा और न्यू टाउन के पास राजारहाट निवेश के लिए सबसे अच्छे इलाके हैं.

सवाल: दक्षिण कोलकाता एक सुरक्षित निवेश क्यों माना जा रहा है?

जवाब: क्योंकि यहां किफायती और मिड-सेगमेंट के घरों की सबसे ज्यादा मांग है, जिससे यहां निवेश करना कम जोखिम भरा और स्थिर माना जाता है. कुल रजिस्ट्रेशन का 37% हिस्सा यहीं से आता है.

सवाल: राजारहाट में प्रॉपर्टी की मांग इतनी ज्यादा क्यों है?

जवाब: राजारहाट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी हब से नजदीकी, अच्छी कनेक्टिविटी और भविष्य में विकास की अच्छी संभावनाएं हैं, जिसके कारण लोग यहां तेजी से घर खरीद रहे हैं.

सवाल: कोलकाता में किस तरह के फ्लैट्स की मांग सबसे ज्यादा है?

जवाब: कोलकाता में छोटे फ्लैट्स की मांग सबसे ज्यादा है। जुलाई 2025 में बिके कुल घरों में से 54% घर 500 वर्ग फुट से कम आकार के थे.

सवाल: क्या यह कोलकाता में प्रॉपर्टी खरीदने का सही समय है?

जवाब: हां, जुलाई 2025 में रजिस्ट्रेशन में 33% की सालाना बढ़ोतरी यह दिखाती है कि बाजार में खरीदारों का भरोसा मजबूत है और यह निवेश का एक अच्छा समय हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6