कोलकाता में प्रॉपर्टी में जमकर लगा पैसा! जुलाई में हर दिन बिके 150 से ज्यादा घर, 33 फीसदी की रिकॉर्ड तेजी

Kolkata Real Estate: कोलकाता का रियल एस्टेट बाजार में तेजी देखने को मिली है. जुलाई महीने में 4662 घरों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी की तेजी आई है.
कोलकाता में प्रॉपर्टी में जमकर लगा पैसा! जुलाई में हर दिन बिके 150 से ज्यादा घर, 33 फीसदी की रिकॉर्ड तेजी

Kolkata Real Estate Market: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रियल एस्टेट मार्केट में जुलाई के महीने में तेजी देखने को मिली है. नाइट फ्रैंक इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शहरों में 4662 घरों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 फीसदी की रिकॉर्ड तेजी हुई है. इन आकंड़ों से साफ पता चलता है कि घर खरीदारों का भरोसा कोलकाता रियल एस्टेट बाजार में मजबूत बना हुआ है. खासकर छोटे आकार वाले घरों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

हर दिन औसतन 150 घरों की बिक्री

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में कोलकाता में हर दिन औसतन 150 से ज्यादा घरों की बिक्री हुई है. सालाना आधार ही नहीं बल्कि मासिक आधार पर भी तेजी देखने को मिली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

35244 अपार्टमेंट्स का रजिस्ट्रेशन

  • जून 2025 की तुलना में रजिस्ट्रेशन में 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • इस साल जनवरी से जुलाई के बीच कुल 35244 अपार्टमेंट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है. यह पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी से अधिक है.
  • नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और MD शिशिर बैजल के मुताबिक शहर के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, अच्छी कनेक्टिविटी और ब्याज दरों में नरमी से घर खरीदारों की धारणा को मजबूत मिलने की उम्मीद है.

मासिक रेजिडेंशियल सेल्स रजिस्ट्रेशन: जून 2022 - जुलाई 2025

महीना और सालरजिस्ट्रेशन की संख्यासाल-दर-साल बदलाव (%)

महीने-दर-महीने बदलाव (%)

जून 20223,044114%-28%
जुलाई 20226,709124%120%
अगस्त 20226,238-15%-7%
सितंबर 20225,81920%-7%
अक्टूबर 20226,78845%17%
नवंबर 20223,047167%-55%
दिसंबर 20223,274-17%7%
जनवरी 20234,17875%28%
फरवरी 20232,92283%-30%
मार्च 20233,370-28%15%
अप्रैल 20232,268-31%-33%
मई 20232,863-32%26%
जून 20233,43713%20%
जुलाई 20234,036-40%17%
अगस्त 20233,605-42%-11%
सितंबर 20234,347-25%21%
अक्टूबर 20234,441-35%2%
नवंबर 20233,65620%-18%
दिसंबर 20233,73714%2%
जनवरी 20241,184-72%-68%
फरवरी 20244,80664%306%
मार्च 20243,93617%-18%
अप्रैल 20243,83969%-2%
मई 20243,37718%-12%
जून 20244,29225%27%
जुलाई 20243,506-13%-18%
अगस्त 20245,41050%54%
सितंबर 20244,97915%-8%
अक्टूबर 20244,004-10%-20%
नवंबर 20244,68028%17%
दिसंबर 20245,72053%22%
जनवरी 20255,134334%-10%
फरवरी 20255,0164%-2%
मार्च 20255,60943%12%
अप्रैल 20255,08032%-9%
मई 20255,48362%8%
जून 20254,260-1%-22%
जुलाई 20254,66233%9%

छोटे साइज के घरों की बढ़ी मांग

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में सबसे दिलचस्प ट्रेंड छोटे साइज के घरों की बढ़ती हुई मांग में दिखा. कुल सेल में से आधे से ज्यादा यानी 54 फीसदी हिस्सेदारी, 500 वर्ग फुट में कम आकार वाले अपार्टमेंट्स की थी.

1000 वर्ग फुट की हिस्सेदारी घटी

  • रिपोर्ट के मुताबिक कम आकार वाले अपार्टमेंट्स की बढ़ती मांग एक बड़े बदलाव का संकेत है.
  • जुलाई 2023 में ऐसे घरों की हिस्सेदारी सिर्फ 27 फीसदी थी.
  • 1000 वर्ग फुट से बड़े घरों की हिस्सेदारी घटकर केवल 4 फीसदी ही रह गई है.

किस साइज की कितनी हिस्सेदारी

अपार्टमेंट का आकार

कुल बिक्री में हिस्सेदारी (जुलाई 2025)

500 वर्ग फुट तक54%
501 - 1,000 वर्ग फुट42%
1,000 वर्ग फुट से अधिक4%

साउथ जोन बना हॉटस्पॉट

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता का साउथ जोन खरीदारों का सबसे पसंदीदा इलाका बन रहा है. यहां पर रजिस्ट्रेशन का 37 फीसदी हिस्सा दर्ज किया गया है. इसके तहत ठाकुरपुकुर, जादवपुर, बेहाला और कसबा जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा घर बिके हैं. दूसरी तरफ नॉर्थ जोन 26 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा है. इन सभी से कोलकाता के बाजार में घर खरीदारों का विश्वास स्थिर बना हुआ है.

खबरों से जुड़े FAQs

सवाल: जुलाई 2025 में कोलकाता का प्रॉपर्टी बाजार कैसा रहा?

जवाब: जुलाई 2025 में कोलकाता का प्रॉपर्टी बाजार बहुत मजबूत रहा, जिसमें 4,662 घरों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल से 33% अधिक है.

सवाल: जुलाई में हर दिन औसतन कितने घर बिके?

जवाब: जुलाई में 4,662 रजिस्ट्रेशन हुए, जिसका मतलब है कि हर दिन औसतन 150 से ज्यादा घरों की बिक्री हुई.

सवाल: खरीदारों ने किस आकार के फ्लैट सबसे ज्यादा पसंद किए?

जवाब: खरीदारों ने सबसे ज्यादा छोटे फ्लैट पसंद किए; कुल बिक्री में 54% हिस्सेदारी 500 वर्ग फुट तक के आकार वाले घरों की थी.

सवाल: कोलकाता के किन इलाकों में सबसे ज्यादा घर बिके?

जवाब: साउथ जोन सबसे आगे रहा, जहाँ कुल बिक्री का 37% हिस्सा था. इसके तहत ठाकुरपुकुर, जादवपुर और बेहाला जैसे इलाकों में भारी बिक्री हुई.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6