&format=webp&quality=medium)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी किराये पर दी है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix द्वारा जारी किए गए ट्रांजैक्शन डीटेल के अनुसार, जॉन अब्राहम यूनियन पार्क, बांद्रा वेस्ट में 2095 वर्ग फुट की जगह 7.5 लाख रुपए प्रति माह के किराये पर दी है. बांद्रा जैसे हाई प्रोफाइल इलाके में यह डील मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में एक अहम लेनदेन को दर्शाती है.
यूनियन पार्क बांद्रा वेस्ट मुंबई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित इलाकों में से एक है. यहां पर प्रॉपर्टी की कीमतें और किराये काफी ऊंचे होते हैं. जॉन अब्राहम ने यह प्रॉपर्टी द इंडियन प्राइवेट लिमिटेड को दी है, जो इस एक कमर्शियल उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करेगी. यह प्रॉपर्टी तीन साल यानी 36 महीने की लीज में दी है. इसके अलावा इस लीज एग्रीमेंट के लिए 70,100 रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है. यह सौदा 30 अक्टूबर को रजिस्टर किया गया है. प्रॉपर्टी के लिए 24 लाख रुपए सिक्युरिटी डिपॉजिट की है.
जॉन अब्राहम का यह सौदा बांद्रा वेस्ट जैसे पॉश इलाके में हाई वैल्यू कमर्शियल प्रॉपर्टी की लगातार मांग को दिखाता है. दस्तावेजों के मुताबिक किराये में हर साल बढ़ोतरी होगी. लीज एग्रीमेंट के मुताबिर, पहले साल का मासिक किराया 7.5 लाख रुपए है. दूसरे साल यह किराया बढ़कर 7.75 लाख रुपए प्रति माह है. वहीं, तीसरे साल का मासिक किराया 8 लाख रुपए होगा. इस डील से जॉन अब्राहम का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है.
डील का पूरा विवरण
| विवरण | जानकारी |
| प्रॉपर्टी के मालिक (Lessor) | जॉन अब्राहम |
| किराएदार (Lessee) | द इंडियन एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड |
| पता | तीसरा फ्लोर, ग्रीन एकर्स, ब्लॉक नंबर 11, यूनियन पार्क, बांद्रा (पश्चिम) मुंबई- 400050 |
| क्षेत्रफल (Area) | 2,095 वर्ग फुट |
| शुरूआती मासिक किराया | ₹7,50,000 (7.5 लाख रुपये) |
| सिक्योरिटी डिपॉजिट | ₹24,00,000 (24 लाख रुपये) |
| लीज़ अवधि | 36 महीने (3 साल) |
| स्टाम्प ड्यूटी | ₹70,100 (70 हजार 100 रुपये) |
| रजिस्ट्रेशन की तारीख | 30-अक्टूबर-2025 |
जॉन अब्राहम पॉपुलर मॉडल, एक्टर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने साल 2003 में फिल्म जिस्म से अपना डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने धूम, टैक्सी नंबर 9211, काबुल एक्सप्रेस, दोस्ताना जैसी फिल्मों में काम किया है. साल 2012 में उन्होंने फिल्म विक्की डोनर से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा उन्होंने मद्रास कैफे, हाउसफुल 2, वेलकम 2 जैसी फिल्मों में काम किया है. हाल ही में वह डिप्लोमैट और तेहरान जैसी फिल्मों में नजर आए थे.
सवाल: प्रॉपर्टी का मालिक कौन है?
जवाब: दस्तावेज के अनुसार, प्रॉपर्टी के मालिक (Lessor) जॉन अब्राहम हैं.
सवाल: प्रॉपर्टी किसने किराए पर ली है?
जवाब: यह प्रॉपर्टी 'द इंडियन एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड' (Lessee) ने किराए पर ली है.
सवाल: इस प्रॉपर्टी का मासिक किराया कितना है?
जवाब: इस प्रॉपर्टी का शुरूआती मासिक किराया 7.5 लाख रुपये है।
सवाल: यह प्रॉपर्टी कहां स्थित है?
जवाब: यह कमर्शियल प्रॉपर्टी मुंबई में बांद्रा वेस्ट के यूनियन पार्क इलाके में 'ग्रीन एकर्स' बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर है.
सवाल: यह लीज कितने समय के लिए है?
जवाब: यह लीज 36 महीने (3 साल) के लिए की गई है.