जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन में दांव लगाने का वक्त बीता? सालभर में थमेगी तेजी, अपार्टमेंट बनेंगे मुनाफे की मशीन!

पीएम नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं. जेवर एयरपोर्ट रियल एस्टेट मार्केट के लिए भी गेम चेंजर साबित होने जा रहा है. जानिए इस एयरपोर्ट के कारण कितने बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम.
जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन में दांव लगाने का वक्त बीता? सालभर में थमेगी तेजी, अपार्टमेंट बनेंगे मुनाफे की मशीन!

Jewar Airport Property Market (AI Generated Image)

देश के बहुप्रतिक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन का काउंटडाउन शुरू हो गया है. पीएम मोदी शनिवार 28 मार्च को इस एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे. जेवर एयरपोर्ट न सिर्फ एनसीआर में कनेक्टिविटी बल्कि रियल एस्टेट मार्केट के लिए भी गेम चेंजर साबित हो सकता है. स्क्वायर यार्ड्स की जेवर एयरपोर्ट पर आधारित ताजा रिपोर्ट Runway to Realty के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के आने के बाद अगले दो साल में प्लॉट और अपार्टमेंट की कीमतें क्रमशः 28 फीसदी और 22 फीसदी तक बढ़ सकती है. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि प्लॉट्स की ग्रोथ कुछ वक्त में मोडरेट हो जाएगी. ऐसे में सवाल है कि क्या निवेश करने का यही सही वक्त है?

सीमित रह जाएगी मुनाफे की गुंजाइश

Square Yards की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026-27 के आउटलुक के अनुसार, कीमतों में स्पेक्युलेटिव उछाल के बाद मुनाफे की गुंजाइश लिमिटेड अपसाइड यानी सीमित रह जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऊंचे लेवल पर स्थिर हो जाएंगे रेट्स

  • रिपोर्ट के मुताबिक 2023 के बाद से प्लॉट्स की कीमतों में जो उछाल आया है, इसका अहम कारण एयरपोर्ट के विकास से जुड़ा निवेशकों का स्पेक्युलेटिव रुझान है.
  • 2020 में प्लॉट्स की औसत कीमत 1,100 रुपए प्रति स्क्वायर फुट थी, जो 2026 में 3000 रुपए और साल 2027 में लगभग 3,200 रुपए प्रति स्क्वायर फीट पर स्थिर रहने का अनुमान है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल प्रॉपर्टी मार्केट निवेशकों के नेतृत्व वाला है, लेकिन इसके बाद प्लॉट्स के रेट ऊंचे स्तर पर जाकर स्थिर हो जाएंगे. ऐसे में प्लॉट्स में बड़ा मुनाफा कमाने के लिए अभी का वक्त बेहद अहम है.

प्लॉट्स और अपार्टमेंट की औसत कीमत

सालप्लॉट्स का औसत रेट (रु/sq.ft)अपार्टमेंट्स का औसत रेट (रु/sq.ft)
20201,1003,200
20252,5009,600
20263,00010,500
20273,20011,800

Jewar Airport Prices

सोर्स: Square Yards

शुरू होंगे इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स हब

स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के पास अगले 3 से 7 सालों में इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स हब शुरू होंगे, इससे रोजगार बढ़ेंगे. इससे प्रॉपर्टी मार्केट निवेशकों से शिफ्ट होकर एंड यूजर्स के हाथ में आ जाएगा.

प्लॉट से अपार्टमेंट की तरफ शिफ्ट होगी डिमांड

  • रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट जैसे-जैसे मैच्योर होने लगेगा, डिमांड प्लॉट्स से हटकर अपार्टमेंट्स की तरफ जाएगी.
  • साल 2020 में अपार्टमेंट्स की कीमत 3200 रुपए प्रति वर्ग फुट थी, जो 2027 तक 11,800 रुपए तक पहुंचने का अनुमान है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट के कारण यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में सबसे ज्यादा हलचल होगी.
  • रिपोर्ट के मुताबिक YEIDA के सेक्टर 1 से 5 किफायती बने रहेंगे.

एक साथ होंगी रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज

स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के आसर पास का इलाका एरोट्रोपोलिस यानी एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द बसा मॉर्डन शहर बन जाएगा, यहां पर रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज एक साथ मौजूद होंगी. इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे के पास फिल्म सिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, फिनटेक सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और एक बड़ा लॉजिस्टिक्स हब भी विकसित किया जा रहा है. HCL, फॉक्सकॉन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और ऑटो व एसी कंपोनेंट लगाए जा रहे हैं.

प्रोजेक्ट की केटेगरीमुख्य प्रोजेक्ट्स का नाम
कनेक्टिविटी व ट्रांसपोर्टदिल्ली-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर, IGI तक मेट्रो, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
कमर्शियल / इंडस्ट्रियलफिल्म सिटी, फिनटेक सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक्स हब
मैन्युफैक्चरिंगHCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट, इलेक्ट्रॉनिक व सोलर प्लांट्स

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कब होगा?

जवाब:
पीएम नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को करेंगे.

सवाल: जेवर एयरपोर्ट के आने के बाद क्या प्रॉपर्टी की रेट बढ़ेंगे?

जवाब:
स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के आने के बाद प्रॉपर्टी के दाम 20 से 28 फीसदी तक बढ़ सकते हैं.

सवाल: जेवर एयरपोर्ट के आने के बाद साल 2027 में अनुमानित रेट्स क्या हो सकते हैं?

जवाब:
स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक 2027 में प्लॉट्स का औसत रेट 3,200 रुपए प्रति स्क्वायर फीट तक हो सकती है.

सवाल: जेवर एयरपोर्ट के पास कौन से सेक्टर प्रमुख हॉटस्पॉट बन सकते हैं?

जवाब:
जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के सेक्टर 18 और सेक्टर 20 हॉटस्पॉट बन सकते हैं.

सवाल: जेवर एयरपोर्ट के पास किन प्रॉपर्टी की सबसे ज्यादा डिमांड होगी?

जवाब:
जेवर एयरपोर्ट के आने के बाद प्लॉट के अलावा अपार्टमेंट की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6