AI ने IT सेक्टर में छीनी नौकरियां, बिल्डर्स के छूट रहे पसीने, औंधे मुंह गिर सकती है घरों की मांग

AI के कारण आईटी सेक्टर में चल रही उथल-पुथल ने बिल्डर्स को परेशानी में डाल दिया है. खासकर एआई के कारण होने वाली छंटनी घरों की मांग को प्रभावित कर सकती है.
AI ने IT सेक्टर में छीनी नौकरियां, बिल्डर्स के छूट रहे पसीने, औंधे मुंह गिर सकती है घरों की मांग

Representative Image (AI Generated)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के बाद से कई आईटी कंपनियों अपने वर्कफोर्स को रीस्ट्रक्चर कर रही है. इस कड़ी में कई कंपनियों ने छंटनी की घोषणा की है. हाल ही में ओरेकल ने ग्लोबल लेवल पर 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. भारत में 12 हजार कर्मचारियों पर भी इस छंटनी का असर पड़ा है. आईटी सेक्टर में चल रही इस छंटनी ने देश के प्रॉपर्टी मार्केट खासकर बिल्डर के पसीना छुड़ा दिए हैं. इससे घरों की मांग गिरने का बड़ा खतरा है. गौरतलब है कि कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में घरों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है.

आईटी प्रोफेशनल्स बड़े घर खरीदार

ब्रोकरेज हाउस बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल मार्केट्स (BOBCAPS) की रिपोर्ट के मुताबिक रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए घर खरीदारों का एक बड़ा हिस्सा IT, फाइनेंशियल सर्विसेज और ग्लोबल कैपेबिल्टी सेंटर्स (GCCs) में काम करने वाले कर्मचारियों का होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सेंटीमेंट पर पड़ सकता है असर

  • AI के कारण प्रोडक्टिविटी में जो बदलाव आए हैं, उसमें इन सेक्टर्स में नौकरियों पर एक बड़ा खतरा मंडराने लगा है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक संभावित छंटनी और नौकरी जाने के डर से इन प्रमुख खरीदारों की खरीदने की ताकत कम होने की आशंका है.
  • नौकरी जाने का डर रियल एस्टेट मार्केट के सेंटीमेंट पर बहुत ज्यादा बुरा असर डाल सकता है. इससे मांग प्रभावित हो सकती है.
  • रिपोर्ट यह भी बताती है कि वेस्ट एशिया में युद्ध के कारण सप्लाई चेन बाधित हुई है, इससे कंस्ट्रक्शन की लागत (खासकर स्टील) महंगी हो जाएगी.

Q1 में घरों की कुल बिक्री

शहर (City)Q1 2026 (यूनिट्स)Q4 2025 (यूनिट्स)तिमाही बदलाव (Q-o-Q)Q1 2025 (यूनिट्स)सालाना बदलाव (Y-o-Y)
MMR32,80034,725-6%31,6104%
बेंगलुरु16,44017,250-5%15,00010%
पुणे15,30017,000-10%16,100-5%
NCR15,19016,525-8%12,52021%
हैदराबाद12,42512,4350%10,10023%
चेन्नई5,3106,460-18%4,05031%
कोलकाता4,2104,575-8%3,9008%
कुल1,01,6751,08,970-7%93,2809%

सोर्स: Anarock

युद्ध के कारण गिरी घरों की बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक लड़ाई से पैदा हुई अनिश्चितता, बढ़ते कच्चे तेल के दाम और कंस्ट्रक्शन की बढ़ती लागत ने खरीदारों के सेंटिमेंट और घरों की बिक्री दोनों को प्रभावित किया है.

स्टील और कच्चा तेल से बढ़ी लागत

  • एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान युद्ध के कारण एनर्जी के ऊंची कीमतों से महंगाई बढ़ने और नतीजतन होम लोन की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है, जिससे घरों की डिमांड औंधे मुंह गिर सकती है.
  • ईरान युद्ध के कारण कच्चा तेल और स्टील महंगे होने से निर्माण की लागत बढ़ गई है.
  • एनारॉक के मुताबिक मिडिल ईस्ट के संभावित खरीदार जो देश के रियल एस्टेट में काफी निवेश करते हैं, उन्होंने युद्ध के माहौल पर फिलहाल हाथ खींच लिए हैं.
  • एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में घरों की बिक्री में पिछली तिमाही के मुकाबले 7 फीसदी की गिरावट आई है.

टॉप 7 शहरों में नए लॉन्च

शहरQ1 2026 (यूनिट्स)Q4 2025 (यूनिट्स)तिमाही बदलाव (Q-o-Q)
MMR40,01537,6556%
बेंगलुरु24,37022,8707%
हैदराबाद19,28013,24546%
पुणे16,00017,500-9%
NCR15,98519,250-17%
चेन्नई5,3957,515-28%
कोलकाता5,2205,800-10%
कुल1,26,2651,23,8352%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

1.51 लाख करोड़ रुपए के बिके घर

2026 की पहली तिमाही में 1.51 लाख करोड़ रुपए की कीमत के करीब 1,01,675 घर बिके हैं. 2025 की चौथी तिमाही में 1.60 लाख करोड़ रुपए के 1,08,970 घर बिके थे. यही नहीं, टॉप 7 शहरों में बिना बिके घरों की संख्या तिमाही आधार पर 4 फीसदी और सालाना आधार पर 7 फीसदी बढ़ गई है. अब मार्केट में बिना बिके घरों का कुल स्टॉक 6.01 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया है. इसका कारण घरों की बिक्री की तुलना में नए घरों की लॉन्चिंग है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: AI के कारण घरों की डिमांड पर क्या असर पड़ेगा?

जवाब: AI के कारण नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है. इससे रियल एस्टेट सेक्टर में मांग प्रभावित हो सकती है.

सवाल: ईरान युद्ध के कारण रियल एस्टेट मार्केट पर क्या असर हुआ है?

जवाब:
ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल और स्टील महंगे हो गए हैं.

सवाल: AI के कारण घरों की डिमांड कैसे गिर सकती है?

जवाब: रियल एस्टेट मार्केट में आईटी प्रोफेशनल्स और ग्लोबल कैपिसिटी सेंटर्स के कर्मचारी खरीदार हैं. नौकरी में मंदी से वे घर खरीदना कम कर सकते हैं.

सवाल: साल 2026 की पहली तिमाही में कितने घरों की बिक्री हुई है?

जवाब:
एनारॉक के डेटा के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में कुल 1,01,675 घर बिके हैं. इन की कुल कीमत 1.51 लाख करोड़ रुपए है.

सवाल: किन शहरों में सबसे ज्यादा घरों की बिक्री हुई है?

जवाब: MMR और बेंगलुरु में बिक्री की हिस्सेदारी 48 फीसदी रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6