IT कंपनियां रोक रही हायरिंग, फिर भी धड़ल्ले से बुक हो रहे हैं ऑफिस स्पेस, जानिए कौन हैं मार्केट का नया किंग?

देश के टॉप शहरों में कमर्शियल रियल एस्टेट मार्केट में आईटी सेक्टर की नियुक्तियों में सुस्ती आ रही है. इसके बावजूद कमर्शियल रियल एस्टेट खासकर ऑफिस स्पेस में ऑक्यूपेंसी रेट रिकॉर्ड स्तर पर है. जानिए बाजार का असली गेम चेंजर कौन है?
IT कंपनियां रोक रही हायरिंग, फिर भी धड़ल्ले से बुक हो रहे हैं ऑफिस स्पेस, जानिए कौन हैं मार्केट का नया किंग?

आईटी सेक्टर में हायरिंग में सुस्ती के बावजूद ऑफिस स्पेस की भारी डिमांड (रिप्रेजेंटेटिव इमेज/AI/Gemini)

देश के टॉप शहरों में कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार में जहां एक तरफ पारंपरिक रूप से ऑफिस स्पेस की सबसे ज्यादा डिमांड करने वाले आईटी सेक्टर की नियुक्तियों में सुस्ती देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल ऑफिस स्पेस की मांग लगातार बनी है. साथ ही ऑक्यूपेंसी दरें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जब आईटी कंपनियां बड़े ऑफिस स्पेस नहीं ले रही हैं, तो इस बाजार का असली गेम चेंजर कौन है?

आईटी कंपनियों में 1.3 हजार कर्मचारियों की कमी

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक टियर 1 आईटी कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में अपने कर्मचारियों की कुल संख्या में 1.3 हजार कर्मचारियों की कमी की है.

11.5% के निचले वैकेंसी रेट

  • टॉप भारतीय शहरों में ऑफिस स्पेस का कुल नेट एब्जॉर्प्शन ऐतिहासिक तौर पर 11.5 फीसदी के निचले वैकेंसी रेट पर पहुंच गया है.
  • आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में टियर 1 आईटी कंपनियों में नियुक्तियां घटने से वित्त वर्ष 2026 में कुल नेट हेडकाउंट एडिशन महज 14.8 हजार कर्मचारियों का रहा है.
  • ज्यादातर आईटी सेवा फर्मों में कर्मचारियों के उपयोग के स्तर में इस तिमाही में गिरावट आई है. इसका सीधा असर उनके द्वारा लीज पर लिए जाने वाले ग्रेड ऑफिस स्पेस पर पड़ा है.
  • पिछले तीन साल में ग्रेड ए एसेट मालिकों के कुल लीज एरिया में आईटी सर्विस कंपनियों की हिस्सेदारी 43 से 45 फीसदी से गिरकर लगभग 30 फीसदी रह गई है.

भारत के टॉप शहरों में ऑफिस स्पेस की स्थिति (FY25 Vs FY26)

मीट्रिकमार्च 2025 (FY25)मार्च 2026 (FY26)बदलाव
कुल इन्वेंट्री707 mn sq. ft747 mn sq. ft6% वृद्धि
नेट एब्जॉर्प्शन42.1 mn sq. ft50.5 mn sq. ft20% वृद्धि
नई सप्लाई43.1 mn sq. ft39.1 mn sq. ft(9%) गिरावट
वैकेंसी रेट13.7%11.5%(17%) गिरावट

GCCs, फ्लेक्स ऑपरेटर्स से मांग

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, इस खालीपन को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और फ्लेक्सिबल ऑफिस ऑपरेटर्स तेजी से भर रहे हैं, जो मांग को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं.

फ्लैक्स और गैर आईटी किरायेदार

  • एम्बेसी, माइंडस्पेस और ब्रुकफील्ड जैसे प्रमुख रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) के कुल पोर्टफोलियो में फ्लेक्स वर्कस्पेस की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023 के 1.4 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 5.6 फीसदी हो गई है.
  • ये आंकड़े साफ तौर पर दर्शाते हैं कि नई मांग का झुकाव अब फ्लेक्स और गैर आईटी किरायेदारी की ओर हो रहा है.

कमर्शियल पोर्टफोलियो में किरायेदारों का बदलता ट्रेंड

किरायेदार श्रेणीवित्त वर्ष 2023 में हिस्सेदारीवित्त वर्ष 2026 में हिस्सेदारी
टेक्नोलॉजी / IT42.4%30.5%
फ्लेक्सी वर्कस्पेस1.4%5.6%

नेट एब्जॉर्प्शन 10.1 मिलियन वर्ग फुट

GCCs और फ्लेक्स ऑपरेटर्स के दम पर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में टॉप भारतीय शहरों में कमर्शियल रियल एस्टेट का नेट एब्जॉर्प्शन 10.1 मिलियन वर्ग फुट रहा, जिसमें सालाना आधार पर 5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.

मार्केट का किराया बढ़ा

  • दिलचस्प बात यह है कि यह एब्जॉर्प्शन 4.4 मिलियन वर्ग फुट की नई सप्लाई से कहीं अधिक रहा है.
  • इसी मजबूत मांग के कारण मार्च 2026 तक पूरे भारत में ऑफिस स्पेस का वैकेंसी रेट गिरकर 11.5% के स्तर पर आ गया है, जो मार्च 2025 में 13.7% था.
  • मार्केट का किराया भी लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश REIT का ऑक्यूपेंसी रेट 90 फीसदी के आंकड़े को पार कर गया है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ऑफिस एब्जॉर्प्शन क्या होता है?

तय वक्त में बाजार में कुल कितनी ऑफिस स्पेस किराये पर ली गई है या बेची गई है, इसे ऑफिस एब्जॉर्प्शन कहते हैं.

Q2 वैकेंसी रेट किसे कहते हैं?

बिल्डिंग या मार्केट में कुल उपलब्ध जगह का वह हिस्सा जो खाली पड़ा है या किराये पर नहीं उठा है, उसे वैकेंसी रेट कहा जाता है.

Q3 फ्लेक्स ऑफिस स्पेस क्या है?

फ्लेक्स ऑफिस स्पेस फर्निश्ड ऑफिस स्पेस होते हैं, जिन्हें कंपनियां अपनी जरूरतों के मुताबिक छोटी अवधि तक के लिए किराये पर ले सकती हैं. इसका किराया फ्लेक्सिबल होता है.

Q4 GCCs क्या होते हैं?

GCCs मल्टीनेशनल कंपनियों के वे ऑफशोर ऑफिस होते हैं जो उनके ग्लोबल ऑपरेशंस, आईटी, रिसर्च और दूसरे महत्वपूर्ण कामकाज को एक ही जगह से संभालते हैं.

Q5 ग्रेड ए ऑफिस स्पेस क्या होता है?

ग्रेड ए सबसे अच्छी क्वालिटी वाली कमर्शियल बिल्डिंग होती है. इसमें अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छी सुविधाएं होती हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6