&format=webp&quality=medium)
HoABL ने अलीबाग के लग्जरी विला प्रोजेक्ट के लिए ईशा देओल से हाथ मिलाया है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
मुंबई और गोवा के बाद अब अलीबाग तेजी से देश का नया लग्जरी रियल एस्टेट हब बनता दिख रहा है. इसी बीच ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (HoABL) ने अपने प्रीमियम विला प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल के साथ खास साझेदारी की घोषणा की है. साफ पता लग रहा है कि इस प्रोजेक्ट का मकसद केवल घर बनाना ही नहीं, बल्कि एक ऐसा ‘लक्जरी लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस’ तैयार करना है जिसमें डिजाइन, प्रकृति और प्राइवेट लिविंग का शानदार मेल दिख सके.
असल में मुंबई के करीब लोकेशन, शांत समुद्री माहौल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-नेटवर्थ खरीदारों की बढ़ती दिलचस्पी ने अलीबाग को प्रीमियम रियल एस्टेट निवेश का बड़ा केंद्र बना दिया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मिडिल क्लास घरों का किराया 1 लाख पार, इससे सस्ते में नोएडा में मिलेगा लग्जरी घर, 80 हजार तक की बचत
HoABL यानी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ ने अपने मार्की लग्जरी विला प्रोजेक्ट के डिजाइन के लिए अभिनेत्री ईशा देओल के साथ सहयोग किया है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ वास्तुकला नहीं, बल्कि “भावना और अनुभव” पर आधारित होगा
ईशा देओल इस प्रोजेक्ट में अपनी डिजाइन सोच और लग्जरी एस्थेटिक्स जोड़ेंगी
ईशा देओल के मुताबिक घर सिर्फ बनाया नहीं जाता, उसे महसूस किया जाता है. अपने पिता स्वर्गीय श्री धर्मेंद्र जी से गहराई से प्रभावित होकर, सुश्री ईशा देओल उनकी सादगी और दृढ़ता के दर्शन से प्रेरणा लेती हैं. उनके शब्द करते रहो बेटे, लगे रहो उनकी रचनात्मक यात्रा का मार्गदर्शन करते रहते हैं.
HoABL के CEO श्री समुज्ज्वल घोष ने कहा कि HoABL में हमारा हमेशा से यही मानना रहा है कि घर सिर्फ ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव होना चाहिए जिससे आपका दिल से जुड़ाव हो
ईशा देओल के साथ आने से अलीबाग के इस लग्जरी विला प्रोजेक्ट में एक अलग ही क्रिएटिव अंदाज़ जुड़ गया है. यह हमारे उस सपने को पूरा करता है जिसमें हम बेहतरीन और क्लासिक घर बनाना चाहते हैं.
HoABL के चेयरमैन श्री अभिनंदन लोढ़ा ने कहा, असली लग्जरी सिर्फ दिखावे में नहीं, बल्कि सूझ-बूझ भरे डिजाइन और अच्छे अनुभवों में होती है. ईशा के जुड़ने से इस प्रोजेक्ट में एक निजी अहसास और ऐसी खूबसूरती आई है जो कभी पुरानी नहीं होगी.
अलीबाग प्रोजेक्ट में क्या-क्या होगा?
| फीचर | डिटेल |
| लोकेशन | अलीबाग |
| डेवलपर | HoABL |
| डिजाइन सहयोग | ईशा देओल |
| प्रोजेक्ट साइज | 20+ एकड़ |
| सुविधाएं | 25+ प्रीमियम अमेनिटीज |
| क्लब हाउस | Château de Alibaug, Sol de Alibaug |

कंपनी की बड़ी उपलब्धियां
आपको बता दें कि पिछले कुछ टाइम में अलीबाग अब सिर्फ छुट्टियों की जगह नहीं, बड़ा निवेश केंद्र बन रहा है.यहां लग्जरी विला और सेकेंड होम मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. असल में हाई-एंड खरीदार अब मुंबई के बाहर प्रीमियम प्रॉपर्टी तलाश रहे हैं और इसलिए यहां डिजाइन-आधारित लग्जरी प्रोजेक्ट्स की डिमांड बढ़ सकती है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 अलीबाग में घर लेने का क्या फायदा है?
मुंबई के पास होने और बेहतर रास्तों (MTHL) की वजह से यहां रहना और पहुंचना अब बहुत आसान है
Q2 ईशा देओल का डिजाइन बाकी घरों से अलग क्यों होगा?
वो इसमें 'आधुनिकता और सादगी' का तालमेल बिठा रही हैं, जिससे घर सिर्फ लग्जरी नहीं बल्कि सुकून भरा भी लगेगा
Q3 क्या यहां जमीन खरीदना सुरक्षित है?
हां, 'ब्रैंडेड लैंड' होने की वजह से यहां पेपर वर्क और सुविधाओं (बिजली, सड़क, सुरक्षा) की पूरी गारंटी मिलती है
Q4 क्या अलीबाग में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा?
बिल्कुल, बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई डिमांड के कारण यहां प्रॉपर्टी की वैल्यू बहुत तेजी से बढ़ रही है
Q5 घर खरीदने के लिए क्या ऑफिस जाना पड़ेगा?
नहीं, HoABL का पूरा सिस्टम डिजिटल है. आप ऑनलाइन ही विला पसंद कर सकते हैं और बुकिंग कर सकते हैं