जंग के साये में दुबई का प्रॉपर्टी मार्केट, 20% भारतीयों का पैसा भी फंसा, शोभा-डेन्यूब ने भी लगाया है बड़ा दांव

मध्य पूर्व इस वक्त युद्ध की आग में झुलस रहा है. दुबई में भी लगातार हमले हो रहे हैं. ऐसे में दुबई प्रॉपर्टी मार्केट पर भी इस युद्ध का असर पड़ रहा है. जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स.
जंग के साये में दुबई का प्रॉपर्टी मार्केट, 20% भारतीयों का पैसा भी फंसा, शोभा-डेन्यूब ने भी लगाया है बड़ा दांव

ईरान, इजरायल, अमेरिका समेत पूरा मध्यपूर्व युद्ध की आग में झुलस रहा है. ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कई रिहायशी इलाकों में मिसाइल दागे हैं, जिसकी जद में पाम झुमेरा होटल की बिल्डिंग भी आ रह गई है. इस युद्ध के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या इस तनाव से दुबई का रियल एस्टेट बाजार, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे गतिशील प्रॉपर्टी में होती है वह पटरी से उतर सकता है. एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य पूर्व का यह भू राजनीतिक तनाव निवेशकों के सेंटिमेंट्स को अस्थाई तौर पर प्रभावित कर सकता है. इसका असर भारतीय निवेशकों और रियल्टी कंपनियों पर पड़ सकता है.

20 से 22% भारतीय नागरिकों की हिस्सेदारी

Anarock की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के रियल एस्टेट बाजार में भारत और भारतीयों की एक अहम भूमिका है. दुबई में विदेशी प्रॉपर्टी खरीदारों में भारतीय नागरिकों की हिस्सेदारी 20 से 22 फीसदी है, जो भारतीयों को सबसे बड़ा विदेशी निवेशक समूह बनाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन भारतीय डेवलपर्स के हैं दुबई में प्रोजेक्ट

  • दुबई के डेवलपमेंट पाइपलाइन में भारतीय मूल के डेवलपर्स की हिस्सेदारी लगभग 8 से 10 फीसदी है.
  • भारतीय डेवलपर्स में शोभा रियल्टी ने 8 मिलियन वर्ग फुट (msf) का शोभा हार्टलैंड कम्युनिटी विकसित किया है.
  • डेन्यू प्रॉपर्टीज के दुबई में 20 से ज्यादा रिहायशी प्रोजेक्ट्स हैं.
  • शापूर पालोनजी रियल एस्टेट और कासाग्रैंड जैसे दूसरे भारतीय डेवलपर्स ने प्रीमियम प्रोजेक्ट्स के साथ यहां एंट्री ली है.
  • मध्य पूर्व में चल रहे तनाव से भारतीय डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स और निवेशकों के पैसों पर जोखिम बढ़ सकता है.

Anarock Research

सोर्स: Anarock

क्यों कर रहे हैं दुबई में निवेश

भारतीय निवेशकों द्वारा दुबई में निवेश के प्रमुख कारणों में भौगोलिक निकटता, डॉलर के मुकाबले दिरहम में स्थिरता और 6 से 9 फीसदी के बीच मिलने वाला आकर्षक रेंटल यील्ड शामिल हैं.

2.70 लाख से ज्यादा सौदे

  • साल 2025 में दुबई ने अपने इतिहास का सबसे ज्यादा 917 अरब दिरहम (लगभग 250 अरब डॉलर) का रियल एस्टेट लेनदेन दर्ज किया था. इसमें 2.70 लाख से ज्यादा सौदे दर्ज हुए थे.
  • मौजूदा युद्ध की हालात में बाजार में एक वेट एंड वॉच का माहौल पैदा कर दिया है, इसका सीधा असर निर्माणाधीन निवेश पर पड़ता है.

दुबई प्रॉपर्टी लेनदेन में भारतीयों की हिस्सेदरी

विवरणआंकड़े / तथ्य
कुल प्रॉपर्टी लेनदेन (2025)917 अरब दिरहम (लगभग $250 अरब)
विदेशी खरीदारों में भारतीयों की हिस्सेदारी20-22% (सबसे बड़ा विदेशी निवेशक समूह)
आकर्षक रेंटल यील्ड6% से 9% के बीच
भारतीय बिल्डर्स की हिस्सेदारीलगभग 8-10%
यूएई में प्रवासी आबादीलगभग 88-89%

कुछ वक्त के लिए धीमे पड़ सकते हैं सौदे

Anarock ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और रिसर्च हेड डॉक्टर प्रशांत ठाकुर के मुताबिक मध्यपूर्व तनाव के कारण सौदे कुछ समय के लिए धीमे पड़ सकते हैं, लेकिन दुबई के बाजार ने इतिहास से संकटों को सहने और तेजी के साथ उबरने की शानदार क्षमता दिखाई है. मिडिल ईस्ट टूरिज्म को इस तनाव से 34 से 56 अरब डॉलर का संभावित नुकसान हो सकता है, जो टूरिज्म सेक्टर में मौजूदा शॉर्ट टर्म रेंटल हॉस्पिटैलिटी संपत्तियों को प्रभावित करेगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: मध्य पूर्व के तनाव का दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट में क्या प्रभाव पड़ेगा?

जवाब: मध्य पूर्व के तनाव से दुबई प्रॉपर्टी मार्केट में निवेश वेट एंड वॉच की स्थिति में है.

सवाल: दुबई प्रॉपर्टी मार्केट में भारतीय की हिस्सेदारी कितनी है?

जवाब: दुबई प्रॉपर्टी मार्केट में भारतीयों की हिस्सेदारी 20 से 22 फीसदी है.

सवाल: दुबई में भारत के कौन से प्रमुख डेवलपर सक्रिय हैं.

जवाब:
दुबई में भारत की शोभा रियल्टी, डेन्यूब प्रॉपर्टी, शपूरजी पालोनजी रियल एस्टेट जैसी कंपनियां सक्रिय हैं.

सवाल: दुबई भारतीयों के लिए पसंदीदा प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट डेस्टिनेशन क्यों है?

जवाब:
भारत के करीब होने, डॉलर के मुकाबले दिरहम की स्थिरता, अच्छी रेंटल यील्ड के कारण भारतीय निवेशक दुबई में निवेश करते हैं.

सवाल: साल 2025 में दुबई प्रॉपर्टी मार्केट में कितना लेनदेन हुआ था?

जवाब:
2025 में दुबई में 917 अरब दिरहम का ऐतिहासिक और रिकॉर्ड लेनदेन दर्ज किया गया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6