सोना, स्टॉक मार्केट सब हुए इसके आगे फेल, इस चीज से मोटा मुनाफा कमा रहे हैं निवेशक, सर्वे में बड़ा खुलासा

Home Buyer Sentiments: भारत में रियल एस्टेट अभी भी निवेशकों की पसंदीदा निवेश डेस्टिनेशन बना हुआ है. एनारॉक के ताजा सर्वे के मुताबिक शेयर बाजार और सोने से ज्यादा लोग रियल एस्टेट में पैसा लगा रहे हैं. जानिए क्या कहती है रिपोर्ट.
सोना, स्टॉक मार्केट सब हुए इसके आगे फेल, इस चीज से मोटा मुनाफा कमा रहे हैं निवेशक, सर्वे में बड़ा खुलासा

Home Buyer Sentiments: भारत में जब भी निवेश की बात आती है, तो सबसे ज्यादा भारतीय रियल एस्टेट पर करते हैं. वैश्विक आर्थिक अनिश्चतताओं और स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच, रियल एस्टेट एक बार फिर भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा और सुरक्षित निवेश का विकल्प बनकर उभर रहा है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट ANAROCK द्वारा जारी होमबायर सेंटिमेंट सर्वे H1-2025 में यह खुलासा हुआ है कि 63 फीसदी भारतीय रियल एस्टेंट को निवेश के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है. पिछले साल के मुकाबले इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

22% लोग कर रहे शेयर बाजार में निवेश

Anarock के होम बायर्स सेंटिमेंट सर्वे के मुताबिक निवेशकों का रुझान शेयर बाजार से हटकर प्रॉपर्टी की तरफ बढ़ रहा है. सर्वे के मुताबिक केवल 22 फीसदी लोग ही अब शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद कर रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस वजह से कम हुआ इक्विटी में भरोसा

  • पिछले साल शेयर बाजार में निवेश करन वालों का आंकड़ा 30 फीसदी था. रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बाजार की अस्थिरता के कारण निवेशकों का भरोसा इक्विटी में कम हुआ है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक सोना, जिसे पारंपरित तौर से एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, वह भी अपनी चमक खो रहा है. सर्वे में शामिल केवल 7 फीसदी लोगों ने सोने को अपनी पहली पसंद बताया है.

प्री-कोविड स्तर को किया पार

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह पता चलता है कि रियल एस्टेट पर लोगों का भरोसा अब कोरोना महामारी से पहले के स्तर को भी पार कर गया है.

मुनाफे से घर खरीदना लक्ष्य

  • सर्वे के मुताबिक, जो लोग दूसरे विकल्प में निवेश कर रहे हैं, उनमें से 44 फीसदी का अंतिम लक्ष्य भी निवेश से होने वाले मुनाफे से घर खरीदना ही होता है.
  • सर्वे से यह बात साफ होती है कि भारतीयों के लिए घर खरीदना केवल एक जरूरत ही नहीं बन गया है, बल्कि सबसे बड़ा वित्तीय लक्ष्य भी है.

एक नजर में सर्वे

निवेश विकल्पनिवेशकों का प्रतिशत

पिछले साल से तुलना

रियल एस्टेट63%4% की बढ़ोतरी
शेयर बाजार22%8% की गिरावट
सोना7%उपलब्ध नहीं

निवेश्कों का हो रहा विश्वास कमजोर

कुल मिलाकर ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितताओं के दौर में भारतीयों के निवेश की तरफ नजरिया बदल रहा है. शेयर बाजार और सोने जैसे पारंपारिक विकल्पों से निवेश्कों का विश्वास कमजोर रहा है. एनारॉक के सर्वे के आंकड़े साफ तौर से दिखाते हैं कि ज्यादातर भारतीय के लिए घर खरीदना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि उनका अंतिम वित्तीय लक्ष्य है. यही कारण है कि रियल एस्टेट में निवेश की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है और इसने कोरोना महामारी से पहले के विश्वास के स्तर को भी पार कर लिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: सर्वे के अनुसार, भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश क्या है?

जवाब: सर्वे के अनुसार, 63% उत्तरदाताओं के साथ रियल एस्टेट भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प है.

सवाल: शेयर बाजार की लोकप्रियता क्यों कम हो गई है?

जवाब: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बाजार में अस्थिरता के कारण शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है.

सवाल: यह सर्वे किसने और कब किया?

जवाब: यह 'होमबायर सेंटिमेंट सर्वे H1-2025' ANAROCK रिसर्च द्वारा जनवरी से जून 2025 के बीच किया गया था, जिसमें 8,250 लोगों ने हिस्सा लिया.

सवाल: लोग घर खुद रहने के लिए खरीद रहे हैं या निवेश के लिए?

जवाब: सर्वे के मुताबिक, 65% लोग घर खुद के इस्तेमाल (End-use) के लिए खरीद रहे हैं, जबकि 35% लोग इसे एक निवेश के तौर पर देख रहे हैं.

सवाल: घर खरीदार किस बजट रेंज को पसंद कर रहे हैं?

जवाब: अब ट्रेंड प्रीमियम घरों की ओर बढ़ रहा है. 36% खरीदार ₹90 लाख से ₹1.5 करोड़ के बीच के घर पसंद कर रहे हैं, जबकि ₹45 लाख से कम के किफायती घरों की मांग घटकर केवल 17% रह गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6