&format=webp&quality=medium)
दिल्ली-एनसीआर का नोएडा और ग्रेटर नोएडा पिछले कुछ साल से बड़ा हॉटस्पॉट बन रहे हैं. खासकर जेवर एयरपोर्ट के आने के बाद यहां की जमीन सोना बन गई है. अब दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत विकसित की जा रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) ने ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स के लिए एक बड़ी योजना को लॉन्च किया है. यह टाउनशिप जेवर एयरपोर्ट और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जंक्शन पर स्थित है. ऐसे में यह लोकेशन रणनीतिक तौर पर भी बेहद खास बनती है.
IITGNL के ये ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स केवल बड़े बिल्डर्स के लिए हैं. इस स्कीम में आम आदमी के लिए छोटे प्लॉट्स नहीं हैं. योजना उन बड़े कंसोर्टियम (अधिकतम 5 सदस्य) और कंपनियों के लिए जो ग्रेटर नोएडा में निवेश करना चाहते हैं.

ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट एक स्मार्ट बाय डिजाइन है. यानी यहां पर आपको प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा. प्लॉट पर निर्माण काम शुरू करने के लिए पहले से ही सभी सुविधाएं होती है, उसे प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर कहते हैं.
प्लॉट्स की डीटेल्स और कीमत
| प्लॉट नंबर | प्लॉट का क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) | कुल रिजर्व प्राइस (रुपये में) |
| RE 1 | 69,996 | लगभग 310 करोड़ |
| RE 2 | 34,573 | लगभग 153.5 करोड़ |
| RE 3 | 93,905 | लगभग 416.9 करोड़ |
| RE 4 | 54,399 | लगभग 241.5 करोड़ |
IITGNL ने आवंटन के नियमों को बेहद सख्त बनाया है. यह फ्री होल्ड नहीं बल्कि लीज होल्ड जमीन है. आपको 78 साल की लीज पर मिलेगी. अलॉटमेंट लेटर मिलने के महज 90 दिनों के अंदर 100 फीसदी प्रीमियम जमा करना होगा. बिल्डर को 7 साल के अंदर अपने प्रोजेक्ट को पूरा करना होगा. पहले फेज का निर्माण और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट को तीन साल के अंदर लेना जरूरी है. हर साल 1 फीसदी लीज रेंट देना होगा, जो हर 10 साल में अपने आप 50 फीसदी बढ़ जाएगा.
Zee Business Live TV यहां पर देखें
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 DMIC की यह योजना आम आदमी के लिए है?
नहीं, यह योजना केवल बिल्डर्स के लिए है जो टाउनशिप बसाना चाहते हैं.
Q2 योजना के तहत सबसे सस्ते प्लॉट की कीमत क्या है?
योजना के तहत सबसे सस्ते प्लॉट की कीमत 153.50 करोड़ रुपए है.
Q3 योजना के तहत सबसे महंगे प्लॉट की कीमत क्या है?
योजना के तहत सहसे महंगे प्लॉट की कीमत 416.93 करोड़ रुपए है.
Q4 क्या यह फ्री होल्ड प्लॉट हैं या फिर लीज होल्ड?
यह सभी फ्री होल्ड नहीं लीज होल्ड प्लॉट्स हैं.
Q5 लीज की अवधि कितनी है?
लीज की अवधि 78 साल है.