T20 वर्ल्डकप के बीच सूर्यकुमार यादव का दांव, गोदरेज के प्रोजेक्ट में वाइफ ने खरीदा दूसरा घर, चुकाए ₹7.18 करोड़

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा यादव ने मुंबई के चेंबूर में नया घर खरीदा है. गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट में यह सूर्यकुमार यादव का दूसरा घर है.
T20 वर्ल्डकप के बीच सूर्यकुमार यादव का दांव, गोदरेज के प्रोजेक्ट में वाइफ ने खरीदा दूसरा घर, चुकाए ₹7.18 करोड़

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों टी 20 विश्वकप अभियान पर है. इस बीच टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ देविशा यादव ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ा निवेश किया है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix के मुताबिक सूर्यकुमार यादव और देविशा ने मुंबई के चेंबूर स्थित गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रोजेक्ट गोदरेज स्काई टेरेसेस में नया अपार्टमेंट खरीदा है. गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट में सूर्यकुमार यादव का पहले से ही एक घर मौजूद है.

साल 2028 में मिलेगी फ्लैट की डिलीवरी

CRE Matrix के मुताबिक सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी के इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2026 को हुआ है. इस अपार्टमेंट की डिलीवरी 30 जून 2028 को होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

18वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट

  • टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी का यह फ्लैट 18वीं मंजिल पर स्थित है. इसका कारपेट एरिया 130.25 वर्ग मीटर और एक्सक्लूसिव एरिया 10.61 वर्ग मीटर. इसका कुल बिल्ट-अप एरिया 154.94 मीटर है.
  • सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने इस फ्लैट के लिए 7,18,17,675 रुपए (7.18 करोड़ रुपए) चुकाए हैं.
  • डील के लिए 35,90,900 रुपए (35.90 लाख रुपए) की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है.
  • देविशा यादव ने 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस जमा की है. फ्लैट के साथ देविशा को दो कार पार्किंग स्पेस भी मिला है.

देविशा यादव के नए घर की डीटेल्स (2026)

डीटेलजानकारी
डॉक्यूमेंट टाइपएग्रीमेंट फॉर सेल
खरीदारदेविशा यादव
विक्रेतागोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड
लोकेशन / फ्लैट नंबरफ्लैट 1802, गोदरेज स्काई टेरेसेस, चेंबूर
टोटल एरिया140.86 स्क्वायर मीटर
कंसीडरेशन वैल्यू (कीमत)7,18,17,675 रुपये
स्टांप ड्यूटी35,90,900 रुपये
रजिस्ट्रेशन की तारीख20 फरवरी 2026
कार पार्किंग2
फ्लैट की डिलीवरी डेट30 जून 2028

सरकारी मूल्य से 3.34 करोड़ रुपए ज्यादा कीमत

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक देविशा यादव के सरकारी दर 2,05,780 रुपये प्रति वर्ग मीटर है. ऐसे में 154.94 वर्ग मीटर फ्लैट की कुल कीमत 3.83 करोड़ रुपए के करीब है, लेकिन देविशा ने सरकारी मूल्य से लगभग 3.34 करोड़ रुपए ज्यादा चुकाए हैं.

21 मार्च 2025 को खरीदा था घर

  • सूर्यकुमार यादव ने 21 मार्च 2025 में गोदरेज स्काई टेरेस में एक बड़ा घर खरीदा था.
  • यह घर बिल्डिंग की 17वीं और 18वीं मंजिल (फ्लैट नंबर 1703 और 1803A) पर खरीदा गया था.
  • सूर्यकुमार यादव के फ्लैट का कुल एरिया 424.46 स्क्वायर मीटर का है.
  • इस बड़े घर की कीमत 21,11,11,941 रुपए (21.11 करोड़ रुपए) थी, इसके लिए 1.26 करोड़ रुपए चुकाए थे.

फ्लैट की डीटेल्स

डीटेलजानकारी
खरीदारदेविशा यादव
विक्रेतागोदरेज प्रॉपर्टीज
लोकेशन / फ्लैट नंबरफ्लैट 1703 (लोअर लेवल) और 1803 A, गोदरेज स्काई टेरेसेस
टोटल एरिया424.46 स्क्वायर मीटर
कुल कीमत21,11,11,941 रुपये
स्टांप ड्यूटी1,26,66,800 रुपये
रजिस्ट्रेशन की तारीख21 मार्च 2025

ईस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे, ईस्टर्न फ्रीवे से कनेक्टिविटी

मुंबई का चेंबूर इलाका ईस्ट मुंबई (ईस्टर्न सबर्ब्स) पर स्थित है. यहां पर 2025 की चौथी तिमाही में 2711 नए घरों की लॉन्चिंग की गई है, जो मुंबई के कुल लॉन्च का 17 फीसदी है. चेंबूर से मुंबई के सभी हिस्सों के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी है. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे चेंबूर को ठाणे और साउथ मुंबई से जोड़ता है. वहीं, ईस्टर्न फ्रीवे के जरिए दक्षिण मुंबई तक का सफर 20 से 25 मिनट में पूरा हो जाता है. चेंबूर मेट्रो स्टेशन (लाइन बी) का काम भी चल रहा है. यहां से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी 12 से 15 किलोमीटर है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने नया घर कहां पर खरीदा है?

जवाब: सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने नया घर चेंबूर में खरीदा है.

सवाल: घर की कीमत क्या है?

जवाब: घर की कीमत 7.18 करोड़ रुपए है.

सवाल: इस घर के लिए कितनी स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है?

जवाब: घर के लिए 35,90,900 रुपए स्टांप ड्यूटी चुकाई है.

सवाल: फ्लैट की डिलीवरी कब की जाएगी?

जवाब: फ्लैट की डिलीवरी 30 जून 2028 को मिलेगी.

सवाल: सूर्यकुमार यादव का क्या इस सोसाइटी में कोई दूसरा भी घर है?

जवाब: साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने इस बिल्डिंग की 17वीं और 18वीं मंजिल पर 21.11 करोड़ रुपए का बड़ा फ्लैट खरीदा है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6