&format=webp&quality=medium)
Shivam Dubey Apartment: टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट के ओशिवरा इलाके में दो अपार्टमेंट 27.50 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. यह जानकारी प्रॉपर्टी पोर्टल squareyards.com द्वारा महाराष्ट्र सरकार के रजिस्ट्रेशन विभाग (IGR) की वेबसाइट igrmaharashtra.gov.in पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर सामने आई है. यह सौदा जून 2025 में रजिस्टर्ड किया गया था.
स्क्वेयर यार्ड्स द्वारा देखे गए IGR प्रॉपर्टी दस्तावेजों के अनुसार, दोनों अपार्टमेंट DLH एन्क्लेव नामक एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में स्थित हैं, जो ओशिवरा, अंधेरी वेस्ट में है. दोनों अपार्टमेंट एक-दूसरे के ठीक ऊपर की मंजिलों पर स्थित हैं. इनकी कुल कारपेट एरिया लगभग 4,200 वर्ग फीट (390 वर्ग मीटर) है, साथ ही 3,800 वर्ग फीट (353 वर्ग मीटर) का टेरेस भी शामिल है. दोनों अपार्टमेंट्स का कुल निर्मित क्षेत्रफल 892.19 वर्ग मीटर (9,603 वर्ग फीट) है.
शिवम दुबे का यह सौदा देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड (Dev Land and Housing Limited) से प्राइमरी खरीद के रूप में हुआ और इसमें तीन कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल हैं. इस पर कुल 1.65 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई. आपको बता दें कि अंधेरी वेस्ट, मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक और मनोरंजन केंद्रों के बीच रणनीतिक रूप से स्थित है. यह लोकेशन व्यवसायियों, हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स, सेलेब्रिटीज और प्रोफेशनल्स की पसंदीदा बन चुकी है.
अंधेरी वेस्ट,मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, लिंक रोड, एसवी रोड और वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन के माध्यम से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है. पिछले कुछ साल में अंधेरी वेस्ट एक जीवंत कॉमर्शियल और आवासीय केंद्र के रूप में उभरा है, जिसमें आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स, को-वर्किंग स्पेस, हाई-एंड रिटेल स्टोर्स, एंटरटेनमेंट सेंटर्स और प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स का मिश्रण देखने को मिलता है. इसका मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रमुख कमर्शियल हब्स के नजदीक स्थित होने के कारण ये रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बना है.