टॉप 9 शहरों से नए मकान गायब, 18 तिमाहियों के लो पर घरों की बिक्री, मुंबई-पुणे के प्रॉपर्टी मार्केट का बुरा हाल

देश का प्रॉपर्टी मार्केट कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में बेहद सुस्त रहा है. टॉप 9 शहरों में से 8 में घरों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है. जानिए क्या कहता है आंकड़ा.
टॉप 9 शहरों से नए मकान गायब, 18 तिमाहियों के लो पर घरों की बिक्री, मुंबई-पुणे के प्रॉपर्टी मार्केट का बुरा हाल

गिर रही है घरों की बिक्री

2026 की पहली तिमाही रियल एस्टेट सेक्टर के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. घरों की बिक्री 18 तिमाहियों (4.5 साल) के निचले स्तर पर पहुंच गया है. NSE लिस्टेड रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म Prop Equity की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है. जनवरी से मार्च 2026 के दौर रेजिडेंशियल घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 13 फीसदी और तिमाही आधार पर 6 फीसदी की कमी आई है. इस गिरावट का मुख्य कारण ज्यादातर प्रमुख शहरों में नई घरों की सप्लाई का कम होना बताया है.

पहली तिमाही में 98761 यूनिट्स की बिक्री

Propequity की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में कुल 98,761 यूनिट्स की बिक्री हुई है, पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,13,602 यूनिट्स था.

Add Zee Business as a Preferred Source

मुंबई, पुणे और ठाणे में गिरावट

  • देश के बड़े हॉटस्पॉट के तौर पर माने जाने वाले मुंबई, पुणे और ठाणे में गिरावट आई है.
  • पुणे में सालाना आधार पर बिक्री में 25 फीसदी की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
  • पुणे के बाद ठाणे का नंबर आता है, जहां बिक्री में 24 फीसदी तक गिरी है.
  • मुंबई के मार्केट का भी बुरा हाल है. यहां बिक्री में सालाना आधार पर 20 फीसदी और तिमाही आधार पर 13 फीसदी की कमी आई है.
  • अटल सेतु, मेट्रो और नवी मुंबई एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी वाले नवी मुंबई में भी बिक्री 14 फीसदी तक घट गई है.

टॉप 9 शहरों में घरों की बिक्री का हाल

शहरQ1- 2025Q4- 2025Q1- 2026तिमाही बदलाव (Q-o-Q)सालाना बदलाव (Y-o-Y)
बेंगलुरु17,50815,54617,99116%3%
चेन्नई4,9594,8484,765-2%-4%
हैदराबाद13,72512,19011,546-5%-16%
कोलकाता4,2294,2973,872-10%-8%
मुंबई11,45310,5689,186-13%-20%
नवी मुंबई8,3408,8357,157-19%-14%
पुणे21,64017,64316,144-8%-25%
ठाणे21,02519,30515,959-17%-24%
दिल्ली एनसीआर10,72312,29512,141-1%13%
कुल1,13,6021,05,52798,761-6%-13%

बेंगलुरु सबसे बड़ा मार्केट

मुंबई, ठाणे और पुणे में बिक्री में जहां गिरावट आई है. वहीं, बेंगलुरु 17991 यूनिट्स के साथ देश का बड़ा मार्केट बनकर उभरा है. यहां सालाना 3 फीसदी की ग्रोथ रही है.

दिल्ली एनसीआर में डबल डिजिट ग्रोथ

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर केवल ऐसा शहर रहा है, जिसने सालाना आधार पर डबल-डिजिट ग्रोथ की है. यहां बिक्री में 13 फीसदी का इजाफा (12,141 यूनिट्स) हुआ है.
  • दिल्ली-NCR में हाई टिकट प्रोजेक्ट्स की ज्यादा लॉन्चिंग के कारण यहां पर बेंगलुरु के मुकाबले अब्जॉर्पशन थोड़ा कम रहा है.
  • Propequity के फाउंडर और सीईओ समीर जसुजा के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु मंदी के दौर में आउटलियर साबित हुए हैं.
  • देश के सबसे बड़े आईटी हब में से एक हैदराबाद में भी घरों की बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी टूटी है. वहीं, तिमाही आधार में इसमें 5 फीसदी की गिरावट आई है.
  • कोलकाता में घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 8 फीसदी और तिमाही आधार पर 10 फीसदी की गिरावट आई है.

जनवरी तिमाही में नई सप्लाई का हाल

शहरQ1- 2025Q4- 2025Q1- 2026तिमाही बदलाव (Q-o-Q)सालाना बदलाव (Y-o-Y)
बेंगलुरु23,29316,23717,78210%-24%
चेन्नई7,6632,6032,90912%-62%
हैदराबाद17,64912,22210,938-11%-38%
कोलकाता3,1213,5292,588-27%-17%
मुंबई8,6229,3587,162-23%-17%
नवी मुंबई8,3598,0716,367-21%-24%
पुणे18,92914,92313,084-12%-31%
ठाणे17,99017,58714,354-18%-20%
दिल्ली एनसीआर9,09215,99517,2278%89%
कुल1,14,7181,00,52592,411-8%-19%

प्रोजेक्ट्स लॉन्च की रफ्तार पड़ी धीमी

लॉन्च की बात करें तो बेंगलुरु 17,782 यूनिट्स की लॉन्चिंग के साथ सप्लाई के मामले में वापस नंबर 1 के पायदान पर आ गया है. बेंगलुरु में पिछले तिमाही के मुकाबले 10 फीसदी की बढ़त आई है, लेकिन सालाना आधार पर सप्लाई में 24 फीसदी कमी आई है. वहीं, बड़े मार्केट्स में प्रोजेक्ट की लॉन्च होने की रफ्तार धीमी पड़ गई है. डेटा के मुताबिक हैदराबाद में 38 फीसदी, पुणे में 31 फीसदी और नवी मुंबई में 24 फीसदी, ठाणे में 20 फीसदी और मुंबई और कोलकाता में 17-17 फीसदी की गिरावट आई है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: 2026 में घरों की बिक्री कितनी रही है?

जवाब: टॉप 9 शहरों में कुल 98,761 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो सालाना आधार पर 13 फीसदी कम है.

सवाल: किस शहर में घरों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है?

जवाब: बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 17991 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

सवाल: किस शहर का सबसे बुरा हाल रहा है?

जवाब: पुणे और ठाणे में सबसे ज्यादा सालाना आधार पर सबसे बड़ी गिरावट आई है.

सवाल: क्यों घट रही है घरों की बिक्री?

जवाब: प्रॉपइक्विटी के मुताबिक नई सप्लाई की कमी के कारण बिक्री में गिरावट आई है.

सवाल: किन शहरों में सप्लाई घटी है?

जवाब: NCR इकलौता शहर है जहां घरों की सप्लाई में बढ़ोतरी हुई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6