किरायेदार ने नहीं दिया रेंट, मकान मालिक को मिलेगी इनकम टैक्स में राहत, बस पूरी करनी होंगी ये 4 शर्तें

1 अप्रैल 2026 को नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो गया है. इसी के साथ यदि किरायेदार किराया नहीं देता है तो आप टैक्स में छूट का दावा कर सकता है.
किरायेदार ने नहीं दिया रेंट, मकान मालिक को मिलेगी इनकम टैक्स में राहत, बस पूरी करनी होंगी ये 4 शर्तें

Rental Income (Photo Credit: Pexels)

1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू हो गया है. साथ ही इनकम टैक्स रूल्स भी जारी हो गए हैं. नए रूल्स में मकान मालिकों को बड़ी राहत दी गई है. नियमों के मुताबिक यदि किरायेदार किराया नहीं देता है, तो मकान मालिक उस पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं. हालांकि, इनकम टैक्ट के नियम 21 (4) में अनरियलाइज्ड रेंट के तौर पर परिभाषित किया है. यह ऐसा किराया होता है, जिसे मकान मालिक को किरायेदार से मिलनी थी, लेकिन किरायेदार ने इसका भुगतान नहीं किया है.

कब किया जा सकता है अनरियलाइज्ड रेंट पर दावा

नए इनकम टैक्स रूल्स के मुताबिक अनरियलाइज्ड रेंट पर टैक्स छूट का दावा तभी किया जा सकता है, जब ये पूरी तरह से साबित हो जाए कि इस रकम की कोई वसूली संभव नहीं है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मकान मालिक को पूरी करनी होंगी ये शर्तें

  • इस राशि को अनरियलाइज्ड रेंट मानने और टैक्स में राहत पाने के लिए मकान मालिकों को चार शर्तें पूरी करनी होगी.
  • सबसे पहली शर्त है कि मकान मालिक और किरायेदार के बीच किरायेदारी (Tenancy) पूरी तरह से वास्तविक (bona fide) होनी चाहिए.
  • किराये न देने वाले डिफॉल्टर किरायेदार ने प्रॉपर्टी को खाली कर दिया है. या मकान मालिक ने उस प्रॉपर्टी से बेदखल करने के लिए उचित कदम उठाए हों.
  • नियमों के मुताबिक मकान मालिक को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि डिफॉल्ट करने वाले किायेदार, उसी मकान मालिक की किसी भी दूसरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करके न बैठा हो.

Unrealized Rent

मकान मालिक ने शुरू की हो कानूनी कार्यवाही

इनकम टैक्स के रूल के मुताबिक अनरियलाइज्ड रेंट पर छूट पाने के लिए मकान मालिक ने अपना बकाया किराया वसूलने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू करने के सभी उचित और संभव कदम उठाए हों.

एसेसिंग ऑफिसर को करना होगा संतुष्ट

  • नियमों के मुताबिक यदि मकान मालिक ने कोई कानूनी केस नहीं किया है तो उसे एसेसिंग ऑफिसर को यह संतुष्ट करना होगा कि इस मामले में कानूनी कार्यवाही करना पूरी तरह से व्यर्थ होगा.
  • टैक्स अधिकारी यदि संतुष्ट है कि पैसा वसूल नहीं किया जाता है, तो अनरियलाइज्ड रेंट पर टैक्स नहीं लगेगा.
  • आपको किरायेदार से पैसा न मिलने की सूचना तुरंत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देनी चाहिए.
  • अगर एक बार यह प्रूफ हो गया है कि अनरियलाइज्ड रेंट का अमाउंट असली किराये की राशि से घटा दिया जाएगा. इसके बाद आप केवल असली किराये पर टैक्स देंगे.

टैक्स छूट का दावा करने के लिए 4 अनिवार्य शर्तें

शर्तनियम की जानकारी (मकान मालिक के लिए अनिवार्य)
Clause (a)किरायेदारी (tenancy) वास्तविक (bona fide) होनी चाहिए.
Clause (b)किरायेदार ने प्रॉपर्टी खाली कर दी हो, या उसे खाली करवाने के लिए मजबूर करने के कदम उठाए गए हों.
Clause (c)डिफॉल्ट करने वाला किरायेदार मकान मालिक की किसी अन्य प्रॉपर्टी के कब्जे में न हो.
Clause (d)किराये की वसूली के लिए कानूनी कदम उठाए गए हों, या एसेसिंग ऑफिसर संतुष्ट हो कि कानूनी कार्यवाही व्यर्थ होगी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अनरियलाइज्ड रेंट की कैलकुलेशन

अनरियलाइज रेंट की कैलकुलेशन आप एक सिंपल फॉर्मुले से भी कर सकते हैं: कुल रेंट अमाउंट- मिला असली किराया = अनरियलाइज्ड रेंट.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: इनकम टैक्स एक्ट 2025 कब से लागू हो गया है?

जवाब: इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गया है.

सवाल: इनकम टैक्स एक्ट 2025 में अनरियलाइज्ड रेंट किसे माना गया है.

जवाब: अनरियलाइज्ड रेंट उन्हें माना जाएगा जिसकी वसूली अब नहीं हो सकती है.

सवाल: इनकम टैक्स रूल्स के मुताबिक किरायेदार के पैसा न देने पर मकान मालिकों किस नियम के तहत छूट मिल सकती है?

जवाब:
मकान मालिक को इनकम टैक्स के नियम 21 (सेक्शन 21(4)) के तहत राहत का प्रावधान है.

सवाल: अनरियलाइज्ड रेंट पर छूट पाने के लिए क्या किसी शर्त को पूरा करना होता है?

जवाब:
इनकम टैक्स रूल 2026 के मुताबिक अनरियलाइज्ड रेंट पर राहत के लिए चार शर्तें पूरा करनी होगी.

सवाल: अनरियलाइज्ड रेंट पर मिलने वाली छूट की सबसे अहम शर्त क्या है?

जवाब:
अनरियलाइज्ड रेंट पर मिलने वाली छूट की सबसे अहम शर्त है कि डिफॉल्टर किरायेदार ने मकान खाली कर दिया हो.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6