&format=webp&quality=medium)
Hyderabad Real Estate: साल 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में साउथ का शहर हैदराबाद एक प्रमुख हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. जहां एक तरफ देश के सबसे बड़े प्रॉपर्टी मार्केट्स में शामिल दिल्ली एनसीआर, मुंबई में घरों की बिक्री सुस्त है तो दूसरी तरफ हैदराबाद आईटी सेक्टर के दम पर देश का नंबर 1 परफॉर्मर बनकर उभरा है. रियल एस्टेट कंसल्टेंट प्रॉपटाइगर की नई Real Insight Residential रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.
Prop Tiger की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की तीसरी तिमाही में दिल्ली एनसीआर में घरों की बिक्री घटी है. दिल्ली एनसीआर में घरों की बिक्री साल-दर-साल (YoY) 21.2% गिरकर 7961 यूनिट्स हो गई है. वहीं, मुंबई में भी बिक्री 22.2% (YoY) घटकर 23,334 यूनिट्स पर आ गई है.
52.7% की तूफानी तेजी
हैदराबाद बाजार एक नजर में (Q3 2025)
| इंडिकेटर | आंकड़े |
| बिक्री (यूनिट) | 17,658 |
| नई सप्लाई (यूनिट) | 12,530 |
| औसत कीमत (प्रति sq. ft.) | ₹7,750 |
| कीमत में सालाना उछाल | 13% |
प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट के मुताबिक इस जबरदस्त बूम के पीछे कई बड़े कारण हैं. इसमें सबसे अहम है मजबूत आईटी सेक्टर. इसके अलावा मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचा शहर की तरक्की का कारण है.
इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल: हैदराबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास बहुत तेजी से हो रहा है. इस कारण डेवलपर्स का भरोसा भी बाजार में बढ़ा है, यही वजह है कि हैदराबाद में नई सप्लाई भी 46.6% तक बढ़ी है.
रीजनल रिंग रोड, मेट्रो: Proptiger की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में बना ओल्ड सिटी मेट्रो कॉरिडोर और खास तौर पर रीजनल रिंग रोड (RRR) विकास के नए गलियारे खोल रहे हैं. इस नए इलाकों में भी प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ी है.
Proptiger से पहले कुशमैन एंड वेकफील्ड ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि Q3 2025 में तेज मांग के बावजूद, हैदराबाद में नए लॉन्च स्थिर बने हुए हैं. तीसरी तिमाही में 10,101 नए यूनिट्स लॉन्च किए गए हैं. ऐसे में बिक्री का नए से कहीं ज्यादा होना यह दिखाता है कि हैदराबाद का बाजार मौजूदा इन्वेंट्री की तेजी से खपा रहा है. इसके अलावा हैदराबाद में औसत कैपिटल वैल्यू (कीमतों) में YoY 6% की और घरों के सालाना किराये में 6% बढ़ोतरी हुई है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बंजारा हिल्स, जुबली हिल्स, नरसिंगी और कोकापेट जैसे इलाकों में देखी गई है.
कहां है सबसे ज्यादा हलचल? (Q3 2025 लॉन्च)
| जोन | नए लॉन्च में हिस्सा | प्रमुख इलाके |
| वेस्ट हैदराबाद | 39% | कोल्लूर, नल्लागंडला, पुप्पलागुडा |
| साउथ हैदराबाद | 32% | राजेंद्रनगर, गगनपहाड़, तुक्कुगुडा |
सवाल: Q3 2025 में हैदराबाद में घरों की बिक्री कैसी रही?
जवाब: PropTiger के मुताबिक, बिक्री सालाना 52.7% बढ़कर 17,658 यूनिट हो गई, जो टॉप शहरों में सबसे ज्यादा है.
सवाल: हैदराबाद में नए लॉन्च की क्या स्थिति है?
जवाब: Cushman & Wakefield के मुताबिक, Q3 में 10,101 नए यूनिट्स लॉन्च हुए, जो लगभग स्थिर है.
सवाल: हैदराबाद के किन इलाकों में सबसे ज्यादा नए घर लॉन्च हो रहे हैं?
जवाब: वेस्ट हैदराबाद (39%) और साउथ हैदराबाद (32%) में सबसे ज्यादा नए प्रोजेक्ट लॉन्च हो रहे हैं.
सवाल: किस तरह के फ्लैट्स ज्यादा बन रहे हैं?
जवाब: 'हाई-एंड' सेगमेंट का दबदबा है, जिसमें 63% नए लॉन्च शामिल हैं.
सवाल: हैदराबाद में रियल एस्टेट बूम का मुख्य कारण क्या है?
जवाब: मजबूत IT सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे RRR, ओल्ड सिटी मेट्रो और मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचा इसके मुख्य कारण हैं.