IT सेक्टर की छंटनी के डर ने डुबाया इस शहर का प्रॉपर्टी मार्केट, 23% लुढ़का बाजार, डेवलपर्स ने भी खींचे हाथ

हैदराबाद का प्रॉपर्टी मार्केट इन दिनों सुस्ती के दौर से गुजर रहा है. देश के सबसे बड़े आईटी हब में से एक इस शहर में घरों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
IT सेक्टर की छंटनी के डर ने डुबाया इस शहर का प्रॉपर्टी मार्केट, 23% लुढ़का बाजार, डेवलपर्स ने भी खींचे हाथ

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की गिनती देश के बड़े आईटी हब्स में होती है. यही वजह है कि यह शहर कभी तेजी से उभरता हुआ प्रॉपर्टी मार्केट था. लेकिन, इन दिनों इस बाजार में ग्रहण लग गया है. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म एनारॉक ने हैदराबाद के रियल एस्टेट मार्केट की एक चिंताजनक तस्वीर दिखाई है. देश के टॉप 7 शहरों में जहां घरों की सेल्स में औसतन 14 फीसदी की गिरावट आई है. दूसरी तरफ हैदराबाद में यह गिरावट काफी ज्यादा है. इसका कारण आईटी सेक्टर में छंटनी और वैश्विक हालातों के कारण पनपी अनिश्चितताओं ने घर खरीदारों के हौसलों को पस्त कर दिया है.

सेल्स में 23% की भारी गिरावट

Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद में साल 2025 में घरों की सेल्स में 23 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, इसके बावजूद घरों के दाम में 4 से 9 फीसदी की वृद्धि हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source

हैदराबाद में 58540 यूनिट्स की हुई बिक्री

  • 2024 में जहां हैदराबाद में 58,540 यूनिट्स की सेल्स हुई थी.
  • साल 2025 में यह आंकड़ा गिरकर महज 44885 यूनिट्स रह गया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक डिमांड के साथ-साथ सप्लाई में भारी गिरावट आई है. ऐसे में हैदराबाद का बाजार एक करेक्शन के दौर से गुजर रहा है.
  • मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक आईटी सेक्टर में छंटनी का सीधा असर हैदराबाद पर पड़ा क्योंकि खरीदार का बड़ा वर्ग इसी क्षेत्र से आता है.

Hyderabad Real Estate

नए लॉन्चिंग से भी डरे डेवलपर्स

एनारॉक की रिपोर्ट ने यह भी बताया है कि घरों की बिक्री कम होने से डेवलपर्स ने भी नए लॉन्चिंग से भी अपने कदम पीछे खींच लिए हैं.

नई लॉन्चिंग में 26% गिरावट

  • आंकड़ों के मुताबिक हैदराबाद में नई लॉन्चिंग में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
  • 2024 में 58,335 नए घर लॉन्च किए गए थे.
  • 2025 में नए लॉन्चिंग घटकर केवल 43,260 रह गई है.
  • टॉप 7 शहरों में यह गिरावट सबसे ज्यादा है.

हैदराबाद रियल एस्टेट मार्केट का हाल

डीटेल्स20242025बदलाव (% में)
घरों की बिक्री58,54044,885-23% (गिरावट)
नई लॉन्चिंग58,33543,260-26% (गिरावट)
अनसोल्ड इन्वेंट्री97,76596,140-2% (सुधार)

अनसोल्ड इन्वेंट्री में भी सुधार

Anarock की रिपोर्ट में एक राहत भरी खबर ये है कि हैदराबाद में फिलहाल बिना बिके घरों के अंबार यानी अनसोल्ड इन्वेंट्री में हल्का सुधार आया है. शहर में अनसोल्ड स्टॉक 2 फीसदी 2 फीसदी घटकर 96,140 यूनिट्स रह गया है, जो 2024 के आखिरी के आखिरी में 97,765 था. नए लॉन्च हुए प्रोजेक्ट्स में से 65 फीसदी से अधिक घर 2.5 करोड़ रुपए से कम के बजट सेगमेंट थे, जो इस बात की पुष्टि है कि डेवलपर्स अब भी मिड और प्रीमियम सेगमेंट पर ही फोकस कर रहे हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अक्सर पूछे सवाल (FAQs)

सवाल: हैदराबाद में घरों की बिक्री में कितनी गिरावट आई है?

जवाब: पिछले साल के मुताबले हैदराबाद में बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट आई है.

सवाल: हैदराबाद में नए प्रोजेक्ट्स का हाल क्या है?

जवाब: लॉन्चिंग में भारी कमी हो गई है. यह 26 फीसदी गिर गई है.

सवाल: 2025 में हैदराबाद में कितने घर बिक गए हैं?

जवाब: सालभर में लगभग 44885 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

सवाल: हैदराबाद के प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?

जवाब: IT सेक्टर में छंटनी, बढ़ती कीमतें और आर्थिक अनिश्चितताएं मुख्य कारण है.

सवाल: अनसोल्ड इन्वेंट्री की स्थिति क्या है?

जवाब: कम लॉन्चिंग के कारण इसमें 2 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6