कहीं आपकी जमीन भी न छिन जाए, भारत में प्रॉपर्टी रखने की लिमिट क्या है? कानून नहीं माना तो हो सकती है जेल और संपत्ति जब्त!

भारत में हर राज्य ने कृषि भूमि रखने की सीमा तय की है. जानिए कौन से राज्य में कितनी जमीन खरीदी जा सकती है, क्या हैं इसके नियम और तय सीमा से ज्यादा जमीन रखने पर क्या सजा मिलती है.
कहीं आपकी जमीन भी न छिन जाए, भारत में प्रॉपर्टी रखने की लिमिट क्या है? कानून नहीं माना तो हो सकती है जेल और संपत्ति जब्त!

हम सभी पैसो अक्सर पैसों का सही इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी में लगाना मानते हैं. यही कारण है कि लोग मन मुताबिक खूब सारी जमीन खरीद लेते हैं. जबकि जमीन आप कितनी खरीद सकते हैं इसको लेकर भी एक नियम है.ये हम सभी जानते हैं कि देश का संविधान हर एक नागरिक को समान अधिकार और न्यायपूर्ण जीवन जीने की गारंटी देता है, लेकिन कई बार कानून की सही जानकारी न होने पर हम अनजाने में ऐसे काम कर बैठते हैं, जो अवैध होते हैं.इसी तरह का एक सरकारी कानून है जमीन से जुड़ा.

जी हां भारत में जमीन को लेकर कई ऐसे नियम हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है.वैसे आमतौर पर लोग यह सोचते हैं कि अगर उनके पास पैसा है, तो वे जितनी चाहे उतनी जमीन खरीद सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. असल में देश में हर राज्य ने अपनी भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के अनुसार जमीन रखने की सीमा तय कर रखी है. अगर कोई व्यक्ति इस तय सीमा से ज्यादा जमीन अपने नाम पर रखता है, तो यह कानूनी अपराध माना जाता है.

निवेश का सबसे सेफ ऑप्शन

Add Zee Business as a Preferred Source

भारत में ज़मीन हमेशा से ही निवेश का सबसे भरोसेमंद जरिया रही हैय लोग सदियों से सोने-चांदी और प्रॉपर्टी को सेफ मानते आ रहे हैं.खासकर खेती की ज़मीन को भविष्य की कमाई का अच्छा साधन समझा जाता है, क्योंकि इसकी कीमत लगातार बढ़ती है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि खेती के लिए जमीन रखने की भी एक कानूनी हद होती है.अगर आप देश के किसी भी राज्य में रहें, आपको वहां के भूमि कानूनों के हिसाब से ही ज़मीन खरीदनी होगी, रूल्स का पालन करना बेहद ज़रूरी है.

क्यों तय की गई जमीन रखने की सीमा?

देश में जमींदारी प्रथा को खत्म करने और भूमि का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए 1954 में भूमि सुधार अधिनियम लागू किया गया था. इस कानून के जरिए राज्यों को अधिकार दिया गया कि वे अपनी परिस्थितियों के अनुसार यह तय कर सकें कि एक व्यक्ति या परिवार कितनी भूमि रख सकता है. इसका उद्देश्य भूमिहीन किसानों को लाभ देना और जमीन के असमान बंटवारे को रोकना था.

इसके बाद राज्यों ने अपनी जनसंख्या, खेती की स्थिति और उपलब्ध भूमि के आधार पर अलग-अलग लिमिट तय हैं. इसी कारण किसी राज्य में जमीन रखने की अधिकतम सीमा ज्यादा है, तो किसी राज्य में यह सीमा कम रखी गई है.

राज्यों के हिसाब से कितनी जमीन रख सकते हैं आप?

  • भारत के अलग-अलग राज्यों में जमीन रखने की अधिकतम सीमा तय है.
  • केरल में भूमि संशोधन अधिनियम 1963 के तहत, एक अविवाहित व्यक्ति अधिकतम 7.5 एकड़ तक जमीन रख सकता है, जबकि 5 सदस्यों वाले परिवार के पास 15 एकड़ तक जमीन हो सकती है.
  • महाराष्ट्र में केवल वही लोग खेती की जमीन खरीद सकते हैं जो पहले से किसान हों, वहां सीमा लगभग 54 एकड़ तक तय है.
  • पश्चिम बंगाल में कोई व्यक्ति अधिकतम 24.5 एकड़ जमीन खरीद सकता है.
  • बिहार में यह सीमा 15 एकड़ है.
  • हिमाचल प्रदेश में लगभग 32 एकड़ तक जमीन रखी जा सकती है.
  • कर्नाटक में भी सीमा 54 एकड़ तक है.
  • उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति 12.5 एकड़ तक खेती योग्य जमीन खरीद सकता है.
  • पंजाब में यह सीमा लगभग 16 एकड़ तक है.
  • इन सीमाओं का पालन न करने पर व्यक्ति को जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, कई बार लोग अज्ञानता में ज्यादा जमीन खरीद लेते हैं और बाद में मुश्किल में फंस जाते हैं.

सरकार किन जमीनों पर रखती है अधिकार?

कई बार सरकार हाईवे, एयरपोर्ट या रेलवे जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए लोगों की निजी ज़मीन ले लेती है। ऐसी स्थिति में सरकार ज़मीन के मालिक को उचित मुआवजा देती है.इसके अलावा, देश के कुछ इलाकों में आदिवासी ज़मीन, रेड लाइन क्षेत्र या सरकारी ज़मीन जैसी संपत्तियों पर आम लोग मालिकाना हक नहीं पा सकते. इन ज़मीनों पर सिर्फ राज्य सरकार का ही अधिकार होता है.इसलिए, कोई भी ज़मीन खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलूओं को अच्छी तरह समझना बहुत ज़रूरी है, ताकि बाद में कोई दिक्कत न आए.

निष्कर्ष

अगर आप जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अपने राज्य के भूमि कानून को अच्छी तरह जान लें. हर राज्य की अपनी तय सीमा और नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है. तय सीमा से ज्यादा जमीन खरीदना कानूनी अपराध है और इससे आपको आर्थिक नुकसान के साथ जेल तक की सजा भी हो सकती है. इसलिए किसी भी खरीदारी से पहले भूमि अधिनियम की जानकारी लेकर ही निर्णय लें.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)

5 FAQs

Q1. क्या भारत में हर व्यक्ति जितनी चाहे उतनी जमीन खरीद सकता है?
नहीं, हर राज्य ने जमीन रखने की एक तय सीमा निर्धारित की है.

Q2. यह नियम क्यों बनाया गया था?
जमींदारी प्रथा खत्म करने और भूमि का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए,

Q3. उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति कितनी खेती योग्य जमीन रख सकता है?
उत्तर प्रदेश में अधिकतम 12.5 एकड़ जमीन रखी जा सकती है।

Q4. क्या तय सीमा से ज्यादा जमीन खरीदना अपराध है?
हां, ऐसा करने पर जुर्माना और जेल की सजा तक हो सकती है.

Q5. क्या सरकार किसी की निजी जमीन ले सकती है?
हां, सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए सरकार अधिग्रहण कर सकती है, लेकिन मुआवजा देना अनिवार्य है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)