प्रॉपर्टी बाजार तक पहुंची युद्ध की आग की लपटें, मिडिल ईस्ट निवेशकों ने खीचें हाथ, घरों की बिक्री 7% धड़ाम

मध्यपूर्व में भड़के युद्ध की आग की लपटें भारतीय रियल एस्टेट बाजार की तरफ भी बढ़ गई है. युद्ध और तेल के बढ़ते दाम के कारण 2026 की पहली तिमाही में घरों की बिक्री में गिरावट आई है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
प्रॉपर्टी बाजार तक पहुंची युद्ध की आग की लपटें, मिडिल ईस्ट निवेशकों ने खीचें हाथ, घरों की बिक्री 7% धड़ाम

Housing Sales Dips (AI-Generated Image)

मध्यपूर्व में चल रहे भीषण युद्ध से भारतीय रियल एस्टेट को बड़ा झटका लगा है. कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में घरों की बिक्री तिमाही आधार पर 7 फीसदी गिर गई है. हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 9 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है. Anarock की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में करीब 1,01,675 यूनिट्स की बिक्री हुई है. 2025 की आखिरी तिमाही में 1,08,970 यूनिट्स बिकी थी.

मिडिल ईस्ट के निवेशकों ने खींचे हाथ

Anarock की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट के संभावित होमबायर्स, जो भारत के प्रॉपर्टी मार्केट में बड़ा निवेश करते हैं, उन्होंने युद्ध के माहौल के कारण अपने निवेश पर रोक लगा दी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

तेल के दामों से प्रभावित हुई बिक्री

  • रिपोर्ट के मुताबिक खास तौर से मार्च महीने में तेल और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी चीजों की बढ़ती कीमतों ने खरीदारों के सेटिंमेंट्स और घरों की सेल्स दोनों को बुरी तरह से प्रभावित किया है.
  • एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक, पहली तिमाही में सेल्स में आई 7 फीसदी की गिरावट युद्ध का कारण उपजी अनिश्चितताओं को दर्शाती है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक देश में भले की घरों की बिक्री में गिरावट आई है लेकिन, तिमाही आधार पर कीमतों में 2 फीसदी और सालाना आदार पर 7 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.

टॉप शहरों में घरों की बिक्री (Q1 2026 vs Q4 2025)

शहरबिक्री (Q1 2026)बिक्री (Q4 2025) तिमाही बदलाव (Q-o-Q)
MMR (मुंबई)32,80034,725-6%
बेंगलुरु16,44017,250-5%
पुणे15,30017,000-10%
दिल्ली-NCR15,19015,190-8%
हैदराबाद12,42512,4350%

1.51 लाख करोड़ रुपए के घरों की बिक्री

Anarock के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में कुल 1.51 लाख करोड़ रुपए के घरों की बिक्री हुई है, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 1.60 लाख करोड़ रुपए था. ऐसे में बिक्री मूल्य में 5 फीसदी की तिमाही गिरावट आई है.

सेल्स वैल्यू में 6% का सालाना उछाल

  • पिछली तिमाही के मुकाबले बिक्री में गिरावट के बावजूद सालाना आधर पर सेल्स वैल्यू में 6 फीसदी का सालाना उछाल दर्ज किया गया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक कुल बिक्री में 48 फीसदी हिस्सेदारी अकेले मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) और बेंगलुरु की रही है.
  • दिल्ली NCR में प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर सबसे अधिक यानी 15 फीसदी का भारी उछाल आया है.
  • एनसीआर के बाद बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 8 फीसदी की सालाना दामों में बढ़ोतरी देखी गई है.

नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग / सप्लाई

शहरनए लॉन्च (Q1 2026)नए लॉन्च (Q4 2025)तिमाही बदलाव (Q-o-Q)
MMR40,01537,655+6%
बेंगलुरु24,37022,870+7%
हैदराबाद19,28013,245+46%
पुणे16,00017,500-9%
दिल्ली-NCR15,98519,250-17%

26 फीसदी ज्यादा हुई घरों की बिक्री

रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में टॉप 7 शहरों में 1,26,265 नई यूनिट्स लॉन्च हुई है. 2025 की आखिरी तिमाही के मुकाबले यह आंकड़ा 2 फीसदी (1,23,835 यूनिट्स) ज्यादा है. वहीं, 2025 की पहली तिमाही के 1,00,020 घरों के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है. एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक इस तिमाही का एक बड़ा ट्रेंड यह भी था कि नए घरों की लॉन्चिंग उनकी बिक्री से आगे निकल गई है. इसने कोरोना महामारी के बाद वाले ट्रेंड को भी पलट दिया है. अनुज पुरी के मुताबिक महामारी के बाद हमेशा घरों के बनने से ज्यादा उनकी बिक्री हुआ करती थी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: 2026 की पहली तिमाही में घरों की बिक्री का हाल कैसा रहा है?

जवाब: 2026 की पहली तिमाही के मुकाबले घरों की बिक्री में 7 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

सवाल: बिक्री में आई इस गिरावट का मुख्य कारण क्या है?

जवाब:
मध्यपूर्व में चल रहे युद्ध, तेल निर्माण की लागत में बढ़ोतरी और मिडिल ईस्टर्न निवेशकों द्वारा निवेश से हाथ खींचना इसका अहम कारण है.

सवाल: किस शहर में प्रॉपर्टी के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं?

जवाब: दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में सबसे ज्यादा सालाना 15 फीसदी का उछाल आया है.

सवाल: कुल घरों की बिक्री में सबसे आगे कौन से शहर रहे हैं?

जवाब:
टॉप 7 शहरों की कुल बिक्री में 48 फीसदी हिस्सा केवल MMR और बेंगलुरु से आया है.

सवाल: 2026 की पहली तिमाही में भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में कितने मूल्य के घर बिके हैं?

जवाब:
पहली तिमाही में कुल 1.01 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है. इसकी कुल कीमत 1.51 लाख करोड़ रुपए है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6