2025 खत्म होते दे गया प्रॉपर्टी मार्केट को झटका, 17 तिमाहियों में सबसे कम बिक्री, केवल 2 शहरों ने बचाई इज्जत

देश के टॉप 9 शहरों में 2025 की चौथी तिमाही में घरों की बिक्री 17 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गई है. Prop Equity की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. जानिए किस शहर की क्या है स्थिति.
2025 खत्म होते दे गया प्रॉपर्टी मार्केट को झटका, 17 तिमाहियों में सबसे कम बिक्री, केवल 2 शहरों ने बचाई इज्जत

देश के टॉप 9 शहरों में चौथी तिमाही घरों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार 17 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टेड डेटा एनालिटिक्स फर्म Propequity की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की आखिरी तिमाही में घरों की बिक्री बीते साल के मुकाबले 16 फीसदी गिर गई है. यह साल 2021 की तीसरी तिमाही के बाद से अभी तक की सबसे कम तिमाही बिक्री है.

98,019 मकानों की बिक्री

PropEquity के मुताबिक, अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2025 के दौरान टॉप 9 शहरों में कुल 98019 मकान बिके हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.16 लाख थे.

Add Zee Business as a Preferred Source

नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में गिरावट

  • बिक्री के अलावा नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में भी भारी कमी दर्ज की गई है.
  • नए लॉन्च पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी घटकर 88427 यूनिट्स रह गए हैं.
  • रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण महंगे घरों का बढ़ता ट्रेंड यानी प्रीमियमाइजेशन है.

Housing Sales

दिल्ली एनसीआर-मुंबई में जबरदस्त तेजी

रिपोर्ट के मुताबिक जहां पूरे देश के प्रॉपर्टी मार्केट में मंदी का माहौल रहा. दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की चाल बाजार से उलट रही.

मुंबई में 13%, NCR में 4% की बढ़ोतरी

  • रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और नवी मुंबई में बिक्री और नए लॉन्च दोनों में बढ़त देखी गई है.
  • नवी मुंबई में बिक्री 13 फीसदी और दिल्ली-एनसीआर में 4 फीसदी बढ़ी है.
  • बाकी 7 शहरों में बिक्री में 31 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

Q4 हाउसिंग सेल्स का हाल

शहर Q4Q4 2024 (बिके यूनिट्स)Q4 2025 (बिके यूनिट्स)सालाना बदलाव
बेंगलुरु15,78215,603

-1%

चेन्नई4,6884,542-3%
हैदराबाद13,90211,323-19%
कोलकाता4,4973,995-11%
मुंबई12,2239,135

-25%

नवी मुंबई7,4968,434+13%
पुणे22,94015,788-31%
ठाणे22,81716,987-26%
दिल्ली NCR11,79212,212+4%
कुल (Total)1,16,13798,019-16%

2026 से बड़ी उम्मीदें

चौथी तिमाही में हाउसिंग सेल्स की रिपोर्ट पर Propequity के सीईओ समीर जसूजा के मुताबिक लोग अब ज्यादा संख्या में सस्ते घर खरीदने के बजाय कम संख्या में महंगे घर खरीद रहे हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो मकानों की वॉल्यूम कम हो गई है, लेकिन कुल वैल्यू बढ़ गई है. साल 2024 में 2023 के मुकाबले करीब 70,000 मकान कम लॉन्च हुए, लेकिन उनकी कुल मार्केट वैल्यू 6.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 6.8 लाख करोड़ रुपए हो गई है. 2025 के लो बेस के कारण आगे का आउटलुक पॉजिटिव है. 2025 में डेवलपर्स द्वारा जुटाए गए फंड के 2026 में नए प्रोजेट्स के लॉन्च में बदलने की उम्मीद है. होम लोन की ब्याज दरों में कटौती से घरों की मांग को सहारा मिलेगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: घरों की बिक्री में कितनी गिरावट आई है?

जवाब: साल 2025 की चौथी तिमाही में भारत के टॉप 9 शहरों में घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 16% की गिरावट आई है.

सवाल: किन शहरों में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा?

जवाब: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और नवी मुंबई (Navi Mumbai) ही ऐसे शहर रहे जहाँ बिक्री और नए लॉन्च दोनों में बढ़ोतरी हुई.

सवाल: बाजार में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?

जवाब: इसका मुख्य कारण बाजार का महंगे घरों की तरफ झुकाव है, लोग कम यूनिट्स खरीद रहे हैं लेकिन उनकी कीमत ज्यादा है.

सवाल: क्या नए प्रोजेक्ट्स (New Launches) भी कम हुए हैं?

जवाब: नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग में भी पिछले साल के मुकाबले 10% की कमी आई है और यह घटकर 88,427 यूनिट रह गई है.

सवाल: पुणे और मुंबई के बाजार का क्या हाल रहा?

जवाब: पुणे में बिक्री में 31% और मुंबई में 25% की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6