1 करोड़ Sqft ऑफिस स्पेस, हाईवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, अहमदाबाद में गणेश हाउसिंग के टेक पार्क का फेज-1 लॉन्च

गुजरात के शहर अहमदाबाद में गणेश हाउसिंग के प्रोजेक्ट मिलियन माइंड्स टेक सिटी के पहले फेज का गृहमंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया है. इस प्रोजेक्ट का मकसद आईटी कंपनियों और ग्लोबल कैपिसिटी सेंटर्स को आकर्षित करना है.
1 करोड़ Sqft ऑफिस स्पेस, हाईवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, अहमदाबाद में गणेश हाउसिंग के टेक पार्क का फेज-1 लॉन्च

गणेश हाउसिंग की माइंड टेक सिटी के पहले फेज का उद्घाटन (Photo: Ganesh Housing Official Website)

गुजरात के शहर अहमदाबाद में स्थित गिफ्ट सिटी में गणेश हाउसिंग के प्रोजेक्ट मिलियन माइंड्स टेक सिटी के पहले फेज का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया है. यह गुजरात का पहला IGBC प्लेटिनम रेटेड SEZ IT Park और इंटीग्रेटेड टेक सिटी है. यह प्रोजेक्ट कुल सात फेज में तैयार होगा. इसका लक्ष्य वैश्विक स्तर की आईटी कंपनियों और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) को आकर्षित करने के लिए इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम तैयार करना है.

शहर के अंदर शहर मॉडल पर काम

मिलियन माइंड्स टेक सिटी शहर के अंदर शहर (City within City) मॉडल पर बन रहा है. इस प्रोजेक्ट को कुल 7 फेज में तैयार किया जाएगा, जिसमें कुल 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा.

60 लाख स्क्वायर फीट का रेजिडेंशियल स्पेस

  • मिलियन माइंड्स टेक सिटी में 1 करोड़ स्क्वायर फीट का ग्रेड ए कमर्शियल ऑफिस स्पेस और 60 लाख स्क्वायर फीट का रेजिडेंशियल स्पेस विकसित किया जाएगा.
  • 20 लाख स्क्वायर फीट में रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा. इसके M-One प्रीमियम ऑफिस टावर में 15 फ्लोर हैं.
  • हर फ्लोर पर 4200 स्क्वायर फीट का कारपेट एरिया और 4.2 मीटर ऊंची सीलिंग दी गई है, जो काम करने के लिए खुला और लचीला माहौल देगी.

मिलियन माइंड्स टेक सिटी - स्पेस और निवेश के आंकड़े

विवरण / स्पेस का प्रकारआंकड़े / क्षेत्रफल
कुल निवेश (7 फेज में)15 हजार करोड़ रुपये
कुल जमीन (क्षेत्रफल)करीब 65 एकड़
ग्रेड-ए कॉमर्शियल ऑफिस स्पेस1 करोड़ स्क्वायर फीट
रेजिडेंशियल स्पेस60 लाख स्क्वायर फीट
रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल20 लाख स्क्वायर फीट
एम-वन टावर (कारपेट एरिया)42,000 स्क्वायर फीट (प्रति फ्लोर)
सीलिंग की ऊंचाई4.2 मीटर

S.G हाईवे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी

रणनीतिक रूप से यह प्रोजेक्ट एस.जी. हाईवे पर स्थित है. यहां से गिफ्ट सिटी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जायडस और अडानी कॉर्पोरेट जैसे प्रमुख कॉर्पोरेट हाउस तक सीधी कनेक्टिविटी है.

70,000 हाई स्किल्स जॉब का टारगेट

  • इस प्रोजेक्ट का टारगेट 70,000 हाई स्किल जॉब्स पैदा करना है. पहले ही चरण में 9000 हाई स्किल नौकरियां बनेंगी.
  • 500 करोड़ रुपए की लागत से यहां 100 एकड़ में फैली रियल एस्टेट यूनिवर्सिटी का उद्घाटन भी गृहमंत्री अमित शाह ने किया.
  • गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि साल 2002 से साल 2026 तक गुजरात की औद्योगिक यात्रा बेहद अहम रही है.
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस टेक पार्क और GCCs पर है. साथ ही सरकार की कोशिश गुजरात के सर्विस सेक्टर को देश के टॉप 3 में पहुंचाने की है.

रोजगार, लोकेशन और भविष्य का विजन

मुख्य बिंदुजानकारी / लक्ष्य
लोकेशनएस.जी. हाईवे, वैष्णोदेवी सर्कल के पास (गिफ्ट सिटी कॉरिडोर)
कनेक्टिविटीजायडस, अडाणी कॉरपोरेट हाउस, एयरपोर्ट और गिफ्ट सिटी
कुल रोजगार लक्ष्य70,000 हाई-स्किल जॉब्स
पहले चरण में रोजगार9,000 हाई-स्किल नौकरियां
रियल एस्टेट इंस्टीट्यूट विस्तार₹500 करोड़ की लागत, 100 एकड़ में विस्तार
भविष्य की तकनीक पर फोकसआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीप टेक

Zee Business Live TV यहां पर देखें

हाई टेक युवाओं की सख्त जरूरत

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले 25 साल में जो क्षेत्र ग्लोबल विकास को दिशा देंगे, भारत उनका फाउंडर बन रहा है, जिसके लिए हमें बड़े स्तर पर हाई टेक युवाओं की सख्त जरूरत है. भविष्य के लिहाज से उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीप टेक को बेहद अहम बताया है. अमित शाह ने कहा कि टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में शिक्षा का योगदान बेहद अहम है और रियल एस्टेट में एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन का आना बड़ा कदम है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6